एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कन्या समेत इन राशियों की पैसों से जुड़ी समस्या होगी दूर, एस्ट्रोलॉजर से जानिए आज का अपना राशिफल

Horoscope Today: ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से राशिफल का आकंलन किया जाता है.आज शनिवार 11 मई का दिन मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. आइए जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज शनिवार 11 मई 2024 का दिन है और पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. साथ ही आज के दिन मार्गशीर्ष और आद्रा नक्षत्र रहने वाला है. वहीं सुकर्मा और अतिगण्ड योग भी रहेगा.

आद चंद्रमा का संचार मिथुन राशि पर रहेगा. शनिवार 11 मई को सुबह 09 बजकर 07 मिनट से दोपहर 10 बजकर 45 मिनट तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज का वृषभ राशि के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है. कन्या और वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. वहीं धनु राशि वालों का दिन भी उत्तम है. आज शनिवार 11 मई का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी राशि के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं (Aaj Ka Rashifal,11 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
आज पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा और आपका दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी. व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी समय बढ़िया है और आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे. आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेते हुए नजर आएंगे. दूसरे से सहयोग लेकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.
 
वृषभ राशि (Taurus):
आज आपको संबंधित अधिकारी या फिर घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा. इस तरह से आपके सारे काम बन जाएंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आज व्यावसायिक योजनाएं भी फलीभूत होंने से आप तनावमुक्त रहेंगे. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.
 
मिथुन राशि (Gemini):
पारिवारिक कार्यों को लेकर कुछ व्यस्तता बढ़ सकती है, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी. आपकी राशि में विशेष योग बनेंगे जिससे कि धर्म गुरु या फिर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपका दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
 
कर्क राशि (Cancer):
आज किसी भी काम को बुद्धि कौशल के साथ करें, तभी कार्य संपन्न होगा और इसमें सफलता भी मिलेगी. वहीं जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.
 
सिंह राशि (Leo):
भावुकता में नियंत्रण रखें और इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचें. आपको कहीं से व्यर्थ का तनाव और उलझनें मिल सकती है, जितना हो सके इससे बचने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. पारिवरिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.
 
कन्या राशि (Virgo):
पैसों से जु़ड़ी समस्याएं अब दूर होने वाली है, क्योंकि आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. लेकिन व्यय भी होगा. आप जीविका के क्षेत्र में खूब प्रगति करेंगे. साथ ही शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. मैत्री संबंध मधुर होंगे. नए संबंध बनेंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.
 
तुला राशि (Libra):
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. लेकिन काफी भागदौड़ भरा दिन रहेगा, जिसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है. इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- मछलियों को आटा डालें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. साथ ही पारिवारिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज किसी कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
 
धनु राशि (Sagittarius): 
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय- कन्या को भोजन कराएं.
 
मकर राशि (Capricorn):
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं. इसलिए पति-पत्नी वाद-विवाद की स्थिति से बचें. महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा. किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
 
मीन राशि (Pisces):
गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक मामलों को लेकर किसी तरह का जोखिम न उठाएं. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget