एक्सप्लोरर

Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशिफल 9 अगस्त, यात्राएं लाभकारी, प्रेम संबंधों में आएगा नया रंग

Sagittarius Horoscope Today, Dhanu Daily Rashifal 9 August 2025: धनु राशिफल वालों के लिए शनिवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें धनु राशिफल.

Sagittarius Horoscope Today 9 August: धनु राशि चंद्रमा का गोचर आज दूसरे भाव में हो रहा है, जिससे पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति या पारिवारिक मामलों से जुड़ी कोई उलझन अब सुलझ सकती है. मेहनत और विवेक से किए गए कार्य आज आपको नतीजे देंगे.

स्वास्थ्य राशिफल:
सेहत का दिन आपके पक्ष में है. पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है. हल्का व्यायाम और दिनचर्या संतुलित रखें तो पूरा दिन ऊर्जावान रहेगा. पेट से जुड़ी तकलीफें दूर होंगी.

नौकरी राशिफल:
ऑफिस में विचारों की अधिकता और अनावश्यक सोच से दूर रहें. यह आपका फोकस बिगाड़ सकती है. जो लोग टारगेट-बेस्ड काम करते हैं उनके लिए छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी. वर्कप्लेस पर आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है, नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. बॉस आपकी समझदारी और मेहनत से प्रभावित हो सकते हैं.

व्यापार राशिफल:
व्यवसाय में विस्तार के लिए आज का दिन उत्तम है, नया काम शुरू करने का समय अनुकूल रहेगा. बिजनेस में बिक्री और टर्नओवर बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापारिक भागीदारों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे फैसले लेने में आसानी होगी. मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है, विशेषकर फाइनेंस और प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में.

युवा राशिफल:
युवा वर्ग अपने टारगेट्स को लेकर गंभीर रहेंगे और परिणाम भी पाएंगे. स्पोर्ट्स पर्सन को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पुरस्कार या सम्मान भी मिल सकता है. फील्ड वर्क या स्किल-आधारित क्षेत्र में युवाओं को आज कोई नई उपलब्धि मिल सकती है.

पारिवारिक और लव राशिफल:
परिवार में पैतृक संपत्ति से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं, जिससे सभी के बीच सामंजस्य बनेगा. जीवनसाथी और व्यावसायिक सहयोगियों के साथ आज तालमेल बेहतर रहेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सामंजस्य मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता और सच्चाई ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी.

ग्रहों का प्रभाव:

  • चंद्रमा का दूसरे भाव में होना पारिवारिक मूल्यों, पैतृक लाभ और वाणी में माधुर्य लाता है.
  • आर्थिक सुधार और परिवार में समृद्धि के संकेत हैं, लेकिन छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें.

रक्षाबंधन विशेष उपाय:

  • बहन भाई को रसगुल्ले खिलाएं.
  • बहन पीली और सफेद डोरी वाली राखी बांधें.
  • भाई पीले रंग से संबंधित वस्तुएं (जैसे कपड़े, रुमाल, स्टोल) बहन को उपहार में दें — यह गुरु ग्रह को प्रसन्न करता है.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
राशि मंत्र: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का 11 बार जाप करें.

FAQs
Q1: क्या आज किसी नए निवेश की योजना बनाना ठीक रहेगा?
A1: हां, आज चंद्रमा धन भाव में है और शुभ योग बन रहे हैं, निवेश से लाभ की प्रबल संभावना है.

Q2: क्या विवाह या सगाई से जुड़ी कोई बात आगे बढ़ सकती है?
A2: बिल्कुल, आज विवाह से संबंधित चर्चा या रिश्तों की पहल का दिन अनुकूल है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 August 2026: साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget