एक्सप्लोरर

Aaj ka Dhanu Rashifal 24 August 2025: धनु राशि बिजनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लव लाइफ में नई शुरुआत होगी

Sagittarius Horoscope Today, Dhanu Daily Rashifal 24 August 2025: धनु राशिफल वालों के लिए रविवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें धनु राशिफल.

Sagittarius Horoscope Today 24 August: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य उदय और अवसरों से भरा रहेगा. चन्द्रमा नवम भाव में होने से किसी की मदद करने पर आपका भाग्य प्रबल होगा और नए अवसर मिलेंगे. शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से व्यवसाय में चल रही अनबन आपकी स्मार्ट सोच से सुलझ जाएगी, जिससे व्यापार में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य आपकी प्रगति करवाएंगे और आप सीनियर्स की नजर में आएंगे. हालांकि कार्यस्थल की परेशानियों के कारण नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है.

हेल्थ:
आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है. थकान, तनाव और गिरता स्वास्थ्य ग्राफ चिंता का विषय बन सकता है. संतुलित खान-पान और आराम की आवश्यकता है. नियमित एक्सरसाइज और ध्यान आपकी स्थिति सुधार सकते हैं.

फैमिली:
आज कार्य की अधिकता के कारण जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर कम मिलेगा. इससे घर-परिवार में थोड़ी निराशा हो सकती है. हालांकि परिवारजन आपके संघर्ष और मेहनत को समझेंगे.

बिजनेस:
व्यापार में आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. पुराने विवाद सुलझेंगे और मार्केट में आपकी छवि बेहतर होगी. स्मार्ट निर्णय और दूरदर्शिता आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे. कर्मचारियों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे वे परेशान हो सकते हैं.

लव:
प्रेम जीवन के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. लव लाइफ में अनलकी महसूस करेंगे और रिश्तों में ठंडापन आ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी समय न दे पाने से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं.

स्टूडेंट्स व युवा:
लक्ष्मीनारायण योग के प्रभाव से युवाओं के पास करियर बनाने का सुनहरा अवसर है. अपने टारगेट पर फोकस करें और आगे बढ़ें. प्रतियोगी परीक्षा में असफलता से छात्रों का आत्मविश्वास डगमगा सकता है, लेकिन धैर्य और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरिया

उपाय: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मिठाई और केसर दूध श्रीकृष्ण को अर्पित करें. गीता का पाठ या श्रीकृष्णाष्टकम् पढ़ें. “ऊँ श्री देवकृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें.

FAQs

Q1. क्या आज नई डील साइन करना सुरक्षित है?
हाँ, लेकिन सभी दस्तावेज़ ध्यानपूर्वक पढ़कर ही हस्ताक्षर करें.

Q2. क्या आज धार्मिक यात्रा करना शुभ है?
हाँ, आज यात्रा या धार्मिक योजना बनाना लाभदायक रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget