एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला, कुंभ, मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 अप्रैल, 2025 गुरुवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिज़नेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal: आज दोपहर 02:33 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी. आज सुबह 10:49 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे.

चंद्रमा की स्थिति- चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे.

शुभ मुहूर्त-

सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक

शाम 05:00 से 06:00 बजे तक

राहुकाल- दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि वाले आज प्रोफिट को बढ़ाने का प्रयास करें.पूजा पाठ पर ध्यान दें, नियमित रूप से इसे करें. परिवार के साथ यादगार पल बिताएंगे. कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत के बाद भी वेतन वृद्धि के लिए बात न करना आपकी कमजोरी है. रोजगार में वर्कहोलिक बनें और लंबित कार्यों को धीरे-धीरे निपटाएं. सामाजिक स्तर पर नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है. पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी. व्यापार में स्थिति अनुकूल नहीं, लेकिन आप अपनी क्षमता से इसे सुधारेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि वाले वर्कहोलिक बनें. डिजिटल प्लेटफॉर्म से व्यापार को सेट करने में धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी. व्यापार संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. सामाजिक स्तर पर निवेश की योजना बन सकती है.खेल कूद में सकारात्मक परिवर्तन होंगे. डायबिटीज रोगी को थोड़ी परेशानी हो सकती है. बड़े भाई के साथ तालमेल बनाए रखें, उनका आशीर्वाद आपके आत्मबल को बढ़ाएगा. प्रेम और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास आएगी. कार्यस्थल पर अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे खुशी का अनुभव होगा. ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है, सत्य का साथ दें. छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, सफलता के लिए प्रयास जारी रखें.

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि वालों का सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा. खेल कूद में खुद का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. व्यवसाय में धैर्य और संयम से सफलता प्राप्त होगी. व्यापार में वृद्धि के लिए बेहतर योग बनेंगे. सामाजिक स्तर पर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. ड्राइविंग करते समय सतर्क रहें, चोट लगने का खतरा है. परिवार के साथ समय कम मिलेगा, लेकिन उसे बेहतर बनाएं. अत्यधिक भरोसा अन्यथा संकट पैदा कर सकता है. प्रेम और जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे. खुले हाथ से धन की कमी हो सकती है, इसलिए पैसे को योजनाबद्ध तरीके से खर्च करें. प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम छात्रों के पक्ष में आएंगे. कार्यस्थल पर वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं. काम में दूसरों पर निर्भर रहने से बचें.

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि वालों की परिवार में किसी से अनबन हो सकती है. प्रेम और जीवनसाथी से जिद या बहस न करें. कार्यस्थल पर विरोधी परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं. रोजगार में गलतियों से सावधान रहें, जरा सी चूक बड़ा नुकसान कर सकती है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर पुरानी गलतियों के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं. खेल कूद में गलत संगत से बचें. स्वास्थ्य के मामले में डाइट का ध्यान रखें. परिवार में किसी कार्य को लेकर मतभेद हो सकते हैं. छात्रों को अध्ययन में किसी का इंतजार न करें, खुद को प्रेरित करें. व्यापार में महत्वपूर्ण दस्तावेजों और धन संबंधी मामलों में विश्वास न करें, धोखा हो सकता है. व्यापार में कानूनी दांवपेंच से बचें.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि वालों के वैवाहिक जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे.कार्यस्थल पर बदलाव आपके काम को धीमा कर सकते हैं.ऑफिस में बॉस के संकेतों को समझें, उनकी नाराजगी से बचें.सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा.व्यापार में कठिन मेहनत और सकारात्मक विचारों से लाभ होगा. स्वास्थ्य के मामले में वायरल बुखार परेशान कर सकता है. परिवार में घरेलू दबाव से आप आसानी से निपटेंगे. प्रेम और जीवनसाथी के साथ समय मस्ती में बीतेगा. संतान के भविष्य के लिए योजना बनाएं. छात्रों को करियर को लेकर तनाव हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि वालों को पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा.व्यवसाय में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जुट जाएं. पुराने संपर्क व्यापार में लाभ देंगे. मोटापे और अनिद्रा से परेशान रहेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्य नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे. कार्यस्थल पर तारीफ होगी. रोजगार में अच्छा प्रदर्शन पदोन्नति तक ले जा सकता है. खेल कूद में कोच से कुछ टिप्स मिल सकती है. परिवार से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है. प्रेम और जीवनसाथी के साथ पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे. छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा और सफलता मिलेगी.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ होगा. डिजिटल विज्ञापन से व्यापार में वृद्धि होगी. व्यवसाय में गुणवत्ता और ग्राहक सेवा में सुधार से लाभ होगा. कार्यस्थल पर बदलाव के साथ नौकरी में बदलाव संभव. कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए लिस्ट बनाएं.स्वास्थ्य में सरदर्द की समस्या हो सकती है.अपने निर्णयों पर विश्वास रखें.खेल कूद में सोशल मीडिया से प्रेरणा मिलेगी.परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, यात्रा का प्लान बना सकते हैं.प्रेम और विवाह जीवन में गलतफहमी को दूर करेंगे.छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि वालों की मां की सेहत खराब हो सकती है. खेल कूद में कड़ी टक्कर मिलेगी. परिवार से दूर जाने की स्थिति हो सकती है, अकेलापन महसूस होगा. कार्यस्थल पर आशाओं के विपरीत परिणाम हो सकते हैं. रोजगार में जल्दबाजी और अधिक आत्मविश्वास से बचें.सामाजिक स्तर पर आलस्य से कार्य पूरे नहीं होंगे.प्रेम और जीवनसाथी से बहस से बचें. परिवार में गुस्से पर नियंत्रण रखें. व्यापार में निवेश से बचें, उचित समय का इंतजार करें. व्यापार यात्रा में देरी हो सकती है. छात्रों पर दबाव रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि वाले छोटी बहन की संगत पर ध्यान रखें. दोस्तों से धन संबंधित सहयोग मिल सकता है. व्यापार की वेबसाइट को अपडेट करते रहें. पैसों के लिए संपत्ति और सोने पर ऋण लेना पड़ सकता है. सामाजिक स्तर पर कार्य करने से पहले जानकारी प्राप्त करें. जोड़ने के बाद दर्द में राहत मिलेगी. प्रेम और जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. छात्रों को लगातार प्रयास से सफलता मिलेगी. संतान के भविष्य के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं. कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. रोजगार में कम मेहनत में ज्यादा काम करने की योजना बनाएं.

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि वालों को वित्तीय लाभ होगा. कार्यस्थल पर बकबक से दूर रहें. रोजगार में सहकर्मियों का काम प्रसन्नता से करें. किसी पर भरोसा करने से धोखा हो सकता है. छात्रों को प्रोजेक्ट पर सफलता मिलेगी. संपत्ति संबंधित निर्णय के लिए सलाह लें. साझेदारी में समझदारी से निर्णय लें. सोशल मीडिया से व्यापार में लाभ होगा. परिवार में विवाह योग्य सदस्य के विवाह की बात हो सकती है. घर की महिलाओं का सम्मान करें. प्रेम और जीवनसाथी से प्यार भरी बातें होंगी. स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें.

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि वालों का मन शांत रहेगा. व्यापार में लाभ से नई आउटलेट खोलने की योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में बदलाव से उत्साह बढ़ेगा. महिलाएं घर के कार्यों से अपने हुनर को पहचान सकती हैं. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर शब्दों पर नियंत्रण रखें. छाती में दर्द से आराम मिलेगा. परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर यात्रा की योजना. प्रेम और जीवनसाथी के साथ व्यस्त रहेंगे. करियर में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सहकर्मियों के साथ नोकझोंक से बचें. खेल कूद में पसीना बहाना होगा.

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि वालों को विदेशी संपर्क से हानि हो सकती है. परिवार के सदस्य से कटु शब्दों से बचें. खेल कूद में सम्मान मिलेगा. सामाजिक स्तर पर बड़े बुजुर्गों से सलाह लें. बेरोजगारों को नौकरी में कठिनाई हो सकती है. कार्यस्थल पर पावर का गलत इस्तेमाल हो सकता है. छात्रों को कठिन विषयों में संघर्ष करना पड़ेगा. प्रेम में अनजाने में दिल दुखा सकते हैं. व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है. व्यवसाय यात्रा करनी पड़ सकती है.

Shani Dev: इन 3 राशियों पर है शनि की तीसरी नजर, जो जीवन तक तबाह कर सकती है!

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 7 अक्टूबर 2026: मीन को पदोन्नति का शुभ समाचार, तुला व वृषभ को संपत्ति लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 7 अक्टूबर 2026: मीन को पदोन्नति का शुभ समाचार, तुला व वृषभ को संपत्ति लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी के लिए कैसे रहेंगे अगले 10 दिन?
विपक्ष का वार, दबाव में सरकार? राहुल और भाजपा की कुंडलियां क्या कहती हैं
Kal Ka Rashifal 7 October 2026: बुधवार को शुभ योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को मनचाहा पैकेज और मेष को आकस्मिक धन लाभ!
Kal Ka Rashifal 7 October 2026: बुधवार को शुभ योग से धनु को मनचाहा पैकेज और सिंह को बड़े क्लाइंट्स मिलने के योग!
इंदिरा एकादशी का पारण कल सुबह 6:17 से 8:38 बजे तक, क्या खाकर खोलें व्रत?
इंदिरा एकादशी का पारण कल सुबह 6:17 से 8:38 बजे तक, क्या खाकर खोलें व्रत?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget