Horoscope Today: मेष, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों के काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 22 October 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 22 अक्टूबर 2023, रविवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 22 October 2023: ज्योतिष के अनुसार 22 अक्टूबर 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज सिंह राशि वाले अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेगे. राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपकी कोई पारिवारिक समस्या है, यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है और आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है. किसी जोखिम भरे काम में आपको हाथ डालने से बचना होगा. आपके कुछ विरोधी आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जिनके आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आपको किसी बात की चिंता हो सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता तो आएगा, लेकिन परिवार के सदस्य द्वारा उसे तुरंत मंजूरी नहीं मिलेगी. घर घर में सुख संसाधनों में आज वृद्धि होगी, जिसमें आपको बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ दिन कुछ उलझनो भरा रहने वाला है. आप व्यस्त रहने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है. आप अपने कामों को पूरा करने में अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे. संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं. आपको किसी नए काम की पहल करना नुकसान देगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है. वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आप यदि आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, लेकिन आपकी कोई सोची समझी योजना पूरी होगी. परिवार में आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. व्यापार कर रहे लोगों ने यदि कार्यक्षेत्र व व्यापार में कोई बदलाव करने के लिए सोच विचार किया है, तो आप उस बदलाव को कर सकते हैं. आपको आज अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है. परिवार में चल रही समस्याओं में आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले. विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ बाकी किसी काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं, जिससे उनका पढ़ाई से थोड़ा ध्यान भटक सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है. आपके भाई या बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और किसी मित्र से आप लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे. आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. नौकरी में कार्यरत लोग कोई काम अपने जूनियर्स पर ना डाले, नहीं तो कोई गलती हो सकती है और उन्हें खरी खोटी सुनने को मिल सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते हैं. आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको लाभ थोड़ा काम होगा. परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है. आपका कोई राज यदि लंबे समय से गुप्त था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खर्चों भरा रहने वाला है. आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी और शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या आ सकती है. आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे, लेकिन माता-पिता से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों ने यदि किसी काम को करने का सोचा है, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है. यदि आपने पहले किसी को धनुर्धर दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है. आप व्यवसाय के कुछ समस्याओं के कारण परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे किसी अनुभवी व्यक्ति के मदद से बाहर निकाल सकते हैं. आपका किसी नए काम को लेकर यदि कुछ प्लानिंग की है, तो वह आपकी पूरी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ मिलकर आपको किसी योजना में धन लगाना होगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आप बिजनेस के किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े और यदि आपने अपने काम में किसी को पार्टनर बनने का सोचा है, तो उसे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. यदि आप किसी संपत्ति हो खरीदने व बेचने की योजना बना रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच लें. माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप आपनी अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मत दे पाएंगे. कार्य क्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी थोड़ा समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और ससुराल पक्ष से यदि संबंधों में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपका किसी नहीं संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी.
Vastu Tips: भूलकर भी किसी से मुफ्त में ना लें ये 5 चीजें, हो जाएंगे कंगाल


















