एक्सप्लोरर

16 अप्रैल राशिफल: कुम्भ राशि वाले सकारात्मक सोच रखें, मेष राशि वाले क्रोध न करें, जानें अन्य राशियों का भाग्य

16 april 2020 Rashifal: गुरुवार का दिन मेष और बृष राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा लेकिन क्रोध और लापरवाही से बचकर रहने की जरुरत है. नहीं तो आज के दिन मिलने वाले लाभों से आप वंचित हो सकते हैं.

Horoscope Today: ग्रहों की चाल आज बहुत कुछ कह रही है. कर्क राशि के जातकों को जहां आज चंचलता को त्यागना होगा और गंभीरता अपनानी होगी तभी काम बनेंगे. लॉकडाउन का पालन करें. सिंह राशि के जातकों को लिए आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा लेकिन अच्छी बात ये है कि आज के दिन सकारात्मक विचारों से लबरेज रहेंगे. कन्या राशि वालों के लिए अच्छा का दिन अच्छा गुजरने वाला है. लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा, लेकिन इन बातों को ध्यान जरुर रखें. अन्य राशियों के लिए कैसा है आज का दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष राशि का राशिफल - आज के दिन क्रोध की स्थिति से बचना चाहिए अत्यधिक क्रोध मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है. ऑफिशियल कार्य में आपका मैनेजमेंट काफी अच्छा देखने को मिलेगा. सरकार द्वारा बताए गए नियमों का कठोरता से पालन करें. यदि आंखों में जलन और सिरदर्द की समस्या रहती है तो आज यह समस्या कुछ बढ़ी हुई दिखाई देगी.आंखों को ठंडे पानी से धोतें रहें और सिर दर्द से बचने के लिए क्रोध से बचें.पूजा- पाठ पर ध्यान दें यदि कोई पाठ आदि करते हैं तो उसे नियमित करना चाहिए क्योंकि यह आपकी पहली प्राथमिकता है. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें उनके साथ अधिक समय व्यतीत करें.

वृष राशि का राशिफल - आज के दिन कुछ क्रिएटिव कार्य करने में अपना अधिक  ध्यान दें.ऑफिशियल कार्यों में आलस्य न दिखाएं अन्यथा कार्य का भार अधिक बढ़ता जाएगा.व्यापारी वर्ग ई- वॉलेट का अधिक प्रयोग करें जिससे उनके लेन-देन की प्रतिक्रिया सुरक्षित होती रहेगी व आपका व्यापार भी नहीं रुकेगा. सेहत में पैर से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही चलते समय ध्यान से चले पैरों में चोट भी लग सकती है. जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें उनका सहयोग आपको कार्य करने की नयी ऊर्जा प्रदान करेगा. वहीं दूसरी ओर भाई बहनों के साथ अच्छा व्यवहार बना कर चलें विवाद हो सकता है.

मिथुन राशि का राशिफल - आज के दिन बदलते हुए मौसम को लेकर सजग रहें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें. कार्य को करते समय अक्सर गलतियां कर जाते हैं तो आज कुछ सजग रहने की आवश्यकता है. वहीं दूसरी ओर डाटा मैनेजमेंट को लेकर कार्य करना चाहिए यदि डाटा मिस-मैच रहता है तो आज उनको व्यवस्थित करें. व्यापारी वर्ग व्यापार को बढ़ाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे. वर्तमान समय को देखते हुए यदि आप घर पर ही कार्य कर रहे हैं तो बहुत  झुक कर कार्य करने से कमर व पीठ में दर्द हो सकता है. मां के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट हो सकती है जैसे बी.पी आदि हाई हो जाना.

कर्क राशि का राशिफल - आज के दिन बॉस की बातों गंभीरता से समझना है, वह जो भी कार्य दें उन्हें पहले करें. घर हो या फिर ऑफिस सभी से वार्तालाप करते समय मधुर वाणी का प्रयोग करें, आपकी बात चुभ सकती है. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उन्हें पार्टनर से  सामंजस्य बनाकर चलना होगा. विद्यार्थी वर्ग ऑनलाइन क्लास पर ध्यान दें महत्वपूर्ण शब्दों को नोट करते चले. मोटा अनाज और फाइबर युक्त भोजन का ही सेवन करना उपयुक्त रहेगा. परिवार के लोगों में आपसी विवाद हो सकता है जिसकी आपको मध्यस्थता करनी पड़गी लेकिन एक बात ध्यान रखें की अन्य पक्ष की बातों को सुने बिना कोई फैसला न लें.

वास्तुशास्त्र से ऐसे करें नव ग्रहों की ठीक, जॉब और धन की समस्या होगी दूर

सिंह राशि का राशिफल - आज के दिन खुद को काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे. यदि सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, तो सरकार की ओर से आपको मदद मिलेगी. दूसरों की मदद करने में तत्पर रहना होगा. ऑफिशियल कार्य को करने में बॉस की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा. यदि आप टारगेट बेस्ड कार्य करते हैं तो फोन पर संपर्क बनाए रहें. इस ओर सकारात्मक सूचना मिलने की पूर्ण संभावना बनी हुई है. छोटे व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है सोचे गए मुनाफे कुछ हद तक प्राप्त होगें. स्वस्थ रहने के लिए नियमों का पालन करें साथ ही प्राणायाम और योग को भी शामिल करें. जीवनसाथी से अपने कार्य में मदद ले सकते हैं.

कन्या राशि का राशिफल - आज के दिन ऑफिशियल कार्य को पूर्ण करने में आप काफी एक्टिव दिखाई देंगे. वहीं मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. पॉलिटिक्स से दूर रहें. व्यापारी वर्ग ज्यादा से ज्यादा अपने व्यापार को बढ़ाने पर ध्यान दें. जो विद्यार्थी कला में रूचि रखते है वह कला से संबंधित कार्य कर सकते हैं साथ ही उनके मस्तिष्क में कई प्रकार के क्रिएटिव एक्टिविटी करने के नये आइडिया भी आएंगे. वहीं दूसरी ओर तेजी से फैल रही महामारी के प्रति सचेत रहें, इस रोग से बचने के लिए सरकार द्वारा चलाएं गये नियमों को पालन करना चाहिए. घर के बुजुर्गों का खासकर ध्यान रखें. तुला राशि का राशिफल - आज के दिन मन में किसी प्रकार का भार व किसी के प्रति द्वेष न रखें. वर्तमान समय में चल रही आपदा को देखते हुए सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें. मन के स्तर पर आलस्य देखने को मिल सकता है. घर से ही ऑफिस का कार्य कर रहे हैं तो एक्टिव रहते हुए, कार्य में लगना होगा. ग्रहों के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि गरिष्ठ भोजन न करें यदि आप हृदय रोगी हैं. घर में धार्मिक माहौल बना कर रखना होगा. भले ही एक पहर लेकिन पूजा-पाठ अवश्य करें, वह आपकी रुचि अनुसार हो सकता है. पितरों का आशीर्वाद कार्य को पूरा करेगा. वृश्चिक राशि का राशिफल - आज के दिन दूसरों की बातों का तीखा जवाब न दें बल्कि अपनी बातों को दूसरों से सौम्यता से कहें. पुलिस विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा, कार्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे. वहीं शोधपरक कार्य में लगे लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. जो लोग व्यापार करते है उनको व्यापार में नुकसान हो सकता है. जिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन शिक्षा शुरु हो गयी है उनको  पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए अन्यथा उनका कोर्स पिछड़ सकता है. कब्ज की समस्या हो सकती है इसलिए अधिक गरिष्ठ भोजन व तैलिय पदार्थों के सेवन से बचें. अविवाहितो के विवाह की बात चल सकती है.

Chanakya Niti: संकट के समय ये 5 गलतियां तो भूलकर भी न करें, चुकानी पड़ती है भारी कीमत

धनु राशि का राशिफल - आज के दिन कुछ देर मौन रहना ही आपके लिए उपयुक्त रहेगा. छुट्टी पर हैं तो दिन को यूं ही जाया न करें बल्कि मन पसंदीदा कार्य को करें. जो लोग घर से कार्य कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. वही दूसरी ओर एक विशेष बात का ध्यान रखना चाहिए कि अचानक कार्यभार बढ़ सकता है इसके लिए खुद को  तैयार रखें. व्यापारी वर्ग इस बात को कतई न भूलें कि ग्राहक उनके कमाई का जरिया है इसलिए उनसे तीखे शब्दों का प्रयोग न करें. बेवजह के विचार तनाव दे सकते हैं. जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है. मकर राशि का राशिफल - आज के दिन मस्तिष्क पर ग्रहों का भार होने के कारण क्रोध आ सकता है, क्रोध से बचें. जो लोग सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं उनको शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. महिलाएं रूप सज्जा पर ध्यान दें इसके लिए दिन उपयुक्त है. विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से पढ़ाई शुरु कर देनी चाहिए. स्वास्थ्य में अचानक गिरावट हो सकती है. पुराने रोगों को अनदेखा न करें अगर  किसी रोग के कारण दवाइयों का सेवन करते है तो उसे नियमित लें. घर में ही रहकर संतान को समय नहीं दे पा रहें हैं तो ऐसे न करें, उसको समय दें कोई साथ ही गेम आदि भी खेल सकते हैं. कुम्भ राशि का राशिफल - आज के दिन दूसरों के प्रति मन में नकारात्मक विचार न लाए. वहीं आय से अधिक खर्च होने की आशंका है. ऑफिशियल कार्य में किए गए प्रयास सफल होते दिखाई दें रहें हैं. व्यापारी वर्ग अपनी  वाणी के माध्यम से व्यापार में  लाभ प्राप्त करेंगे. विद्यार्थी वर्ग जो विषय याद कर चुके हैंं उन विषयों को लिखते चले क्योंकि याद किया हुआ भूल सकते हैं. सेहत में जिनका वजन अधिक है उनको वजन कम करने के लिए योग व व्यायाम का सहारा लें. बढ़ता वजन रोगों को उत्पन्न कर सकता है. घर को सुसज्जित करने के लिए ध्यान देना चाहिए. घर की सेटिंग भी चेंज कर सकते हैं. मीन राशि का राशिफल - आज के दिन ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रयास करें इसके लिए अपनी मन पसंदीदा पुस्तकें भी पढ़ सकते हैं. किसी कार्य के चलते आप घर से बाहर जाते हैं तो नियमों का पालन करें माक्स आदि पहन कर ही निकलें अन्यथा सरकार की ओर से कड़ी कार्यवाही हो सकती है. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक रहेगा, लेकिन इस स्थिति से परेशान होने से अच्छ है कि अपने कार्य को करते चलें. विद्यार्थी वर्ग अपने कमजोर विषयों का अभ्यास करें. पानी का अधिक सेवन करना चाहिए साथ ही  ठंडे पानी के  सेवन से  बचें. घर की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दें.

बृहस्पतिवार की पूजा और व्रत से दूर होती है विवाह में आने बाली बाधाएं, नहीं होती है धन की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Kal Ka Rashifal 12 July 2026: कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस
कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस; पढ़ें राशिफल
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 11 जुलाई 2026: शनि की कृपा, रोहिणी नक्षत्र और शुभ मुहूर्त से किस राशि को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget