एक्सप्लोरर

राशिफल, 12 दिसंबर गुरुवारः कुंभ राशि वाले निराशा को न होने दें हावी, मेष से मीन राशि तक जानें अपना दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: राशिफल में जानें तुला राशि वालों की कैसे चमकेगी किस्मत? धनु राशि वाले किसका रखें विशेष ध्यान? जानें क्या कहती है आपकी राशि?

आज का राशिफल: आज (11 दिसंबर गुरुवार) के राशिफल में कन्या राशि के जातक अपने सौम्य व्यवहार के कारण आस-पास के लोगों को प्रसन्न रखने वाला है. इसके अलावा जानिए किन राशि वाले लोगों को मिलेगी तरक्की. साथ ही जानें किन्हें मिलेगा यात्रा करने का संयोग. कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

मेष राशि (Aries Horoscope)- आज के दिन माता व माता तुल्य महिलाओं का बहुत सम्मान करें. ऑफिस में यदि महिला बॉस है या सहयोगी है तो उनसे आपको तालमेल बनाकर चलना होगा. आज के दिन कार्यभार अधिक रहेगा जिसे थोड़ा सा तनाव भी हो सकता है लेकिन सभी के सहयोग से कार्य बन जाएंगे. अपने कार्य में टेक्नोलॉजी का पूरा प्रयोग करना होगा जिससे आपके कार्य सरल होंगे. घर की महिलाओं को आज के दिन अपने रूप सज्जा पर ध्यान देना चाहिए. सेहत की बात करें तो मधुमेह के रोगियों को सचेत रहना होगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएं, साथ ही किसी गरीब महिला को शक्कर का दान करें.

वृष राशि (Taurus Horoscope)-मन प्रसन्नचित रहेगा जिससे आपके कार्य भी बनते दिखाई दे रहें हैं. ऑफिस में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा. व्यापरीयों कि कोई बड़ी डील क्लोज होती नजर आ रही है जिससे उनको बड़े लाभ होगें. घर कि महिलाएं शॉपिंग के लिए मार्केट जाएं, रूपसज्जा से संबंधित वस्तुएं अवश्य खरीदें. छात्रों को आज आलस्य से बचना चाहिए. सेहत की बात करें तो जो लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहें हैं उन्हें सचेत रहना होगा. पिता व बड़े भाई के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- दिन की शुरुआत नियमबद्ध होकर करनी होगी. जो भी कार्य करें उनमें लापरवाही बिल्कुल न बरतें. आज एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी से ऐसा मजाक न करें, जिससे उसके दिल को चोट पहुंचे. ऑफिस कि बात करें तो आज सभी कार्यों को समय से निपटाए. जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें अपने कार्य अपडेट रखना होगा उच्चाधिकारी कार्य की समीक्षा कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से कब्ज से संबंधित परेशानियों का सामना उठाना पड़ सकता है. फल का सेवन अधिक करें. बहन की पढ़ाई को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)- आज के दिन मष्तिस्क को हाई अलर्ट पर रखना होगा हो सकता है कुछ ऐसे लोग मिलें जो भविष्य का लाभ दिखा कर आपको ठग लें. यदि कोई बड़ा मुनाफ़ा लेकर आता है तो बिना किसी वरिष्ठ की सलाह के कोई निर्णय न लें. ऑफिस में आज आपको एक साथ कई जिम्मदारीयां उठानी पड़ सकती है. गृहणीयां सामाजिक दायरे को भी बढ़ाएं लेकिन एक बात ध्यान रखनी है चुगली करने वाले लोगों से दूर रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज चोट लगने की आशंका है, इसलिए यात्रा करते समय अपना ध्यान रखें. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें कमर में दर्द की समस्या को लेकर परेशान हो सकती है.

सिंह राशि (Leo Horoscope)- आज के दिन प्रकाश की भांति आपको चमकना होगा. अपने व्यक्तित्व व ज्ञान के माध्यम लोग आपकी ओर आकर्षित रहेंगें. वहीं दूसरी ओर आपको धन के महत्व को समझना होगा बेवजह की फ़िजूल ख़र्ची आने वाले समय के लिए ठीक नहीं. कर्मक्षेत्र की बात करें तो ऑफिस में चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को प्रसन्न रखना होगा. व्यापारी वर्ग आज ऊर्जा और गर्मजोशी के साथ कार्य करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए, यह आपके पाचन तंत्र के लिए अति महत्वपूर्ण है. घर में यदि दो सदस्यों के बीच विवाद चल रहा है तो उनके बीच की मध्यस्थता आपको करनी चाहिए.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)- आपका सौम्य व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न रखने वाला है. करियर की बात करें तो आज ऑफिस में आपको तेजी के साथ सभी कार्यों को करना है. हो सकता है कोई सहयोगी छुट्टी पर जाएं तो उसके हिस्से का कार्य भी आपको करना पड़ सकता है. बिज़नेस में यदि कई दिनों से घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो आज ही कार्य की बारीकता से जांच करनी चाहिए ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए आज आपको इसका कारण मिल जाएगा. सेहत की बात की जाएं तो आज राजसी भोजन का लुफ्त उठाना चाहिए. जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना होगा.

तुला राशि (Libra Horoscope)- आज के दिन अनावश्यक रुप से क्रोध करने से बचना चाहिए. वास्तव में आप बड़े ही बैलेंस स्वभाव के व्यक्ति हैं यही स्वभाव को बनाएं रखना है. बात सही हो या गलत बोलते समय इस बात का ध्यान रखें कि कौन सी बात कैसे कहनी है. सेल्स से जुड़े लोगों का आज टार्गेट पूरा हो सकता है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को ग्राहकों कि सुविधाओं का ध्यान रखना होगा. हेल्थ में आज मेडिटेशन व योग को शामिल करें पेट के साथ-साथ दिमाग को भी हेल्थी भोजन की आवश्यकता है. ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. यदि कोई निमंत्रण आता है तो अवश्य जाना चाहिए.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- आपका मस्तिष्क बहुत तेज कार्य करेगा आज इसे इधर-उधर की बात में न लगाते हुए किसी महत्वपूर्ण कार्य में लगाना चाहिए. जो लोग बड़े विभागों में कार्यरत हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है. सरकार की ओर से आपको सम्मानित किया जा सकता है. जो महिलाएं कोई स्वरोजगार प्रारम्भ करना चाहती हैं तो आज उसको लेकर निर्णय लेना चाहिए. विद्यर्थीयों को गणित के विषय पर ध्यान देना चाहिए. सेहत की बात करें तो आज दाँतों की केयर करनी चाहिए समय निकाल कर उनको साफ कराएं. परिवार के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहें हैं तो दुर्घटना के प्रति सचेत रहें.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- आज सभी परेशानियों को किनारे करते हुए शांत चित्त से बैठना चाहिए. आज का दिन घूमने जाएं मूवी देखें किसी मित्र से मिलने का प्लान भी बना सकते हैं. व्यापारियों को अधिक लाभ के प्रति कोई भी बड़ा सौदा उधार करने से बचना होगा. घर कि महिलाएं यदि की दिनों से माईके नहीं जा पा रही हो तो आज उन्हें जाना चाहिए. परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज शरीर को रिलेक्श करने के लिए मालिश करानी चाहिए. किसी गरीब परिवार को ठंड से बचने कि लिए कपड़े कंबल आदि का दान करें उनके आशीर्वाद से आपका मानसिक तनाव दूर होगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)- आज का दिन सकारात्मक विचारों के साथ प्रारम्भ करें. प्रैक्टिकल तरीके से सभी कार्य करना होगा. आज के दिन बुद्धि द्वारा लिए गये निर्णय से भविष्य में बहुत लाभ होगा. जो महिलाएं बाहर कार्य करती है, उनकी उन्नति के द्वार खुल सकते हैं. जो लोग तकनीकी संबंधित कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन मुनाफ़े से भरा हो सकता है. पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से रोग प्रतिरोधक क्षमता में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए अपने आहार में पौष्टिक आहार लेने चाहिए. किसी मित्र को आकस्मिक मदद करनी पड़ सकती है. इस राशि के नवजात शिशुओं को आज डिहाईड्रेशन होने की आशंका है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- आज मन कुछ परेशान हो सकता है लेकिन आपको निराशा को हावी नहीं होने देना है. दोपहर बाद मन सामान्य हो जाएगा. ऑफिस से निकलने समय मन मुताबिक काम न होने पर मूड न खराब करें. महिलाओं को कटु वचन बोलने से परहेज करना चाहिए. पुराने बॉस नौकरी का ऑफर दे सकते हैं. ऐसा कोई भी आहार न लें जिससे स्वास्थ्य खराब हो. यदि किसी भी प्रकार का नशा करते हैं तो उसे आत्मबल के साथ छोड़ने का सफल प्रयास करने चाहिए. विद्यार्थियोंं को परीक्षा को लेकर चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है. महिलाओं के लिए आज के दिन धन लाभ हो सकता है.

मीन राशि (Pisces Horoscope)- जिन लोगों का कोई पैतृक कार्य है उनको आज अपने कारोबार में मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावनाएं है. वहीं पार्टनर्शिप में कारोबार करने वालो के लिए आपसी तालमेल बना कर रखना होगा. ग्रहों की स्थिति अनावश्यक शंका उत्पन्न कर सकती है. ऑफिस के महत्वपूर्ण कागज़ात संभाल कर रखने चाहिए. महिलाओं को दिन भर एक्टिव रहना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. गर्भवती महिलाओं को अपना आज विशेष ध्यान रखना चाहिए. छोटी सी भी दिक्कत में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. सामाजिक कार्यक्रमों में संतुलित मात्रा में ही समय खर्च करें अन्यथा घरेलू महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tula Rashifal 24 July 2026: तुला राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा पैतृक संपत्ति में हिस्सा, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
Tula Rashifal 24 July 2026: तुला राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा पैतृक संपत्ति में हिस्सा, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
Kanya Rashifal 24 July 2026: कन्या राशि वालों को सरकारी क्षेत्र से मिलेगा बड़ा लाभ, नौकरी में परमानेंट होने की मिल सकती है खुशखबरी
Kanya Rashifal 24 July 2026: कन्या राशि वालों को सरकारी क्षेत्र से मिलेगा बड़ा लाभ, नौकरी में परमानेंट होने की मिल सकती है खुशखबरी
Singh Rashifal 24 July 2026: सिंह राशि वाले आज फिजूलखर्च और दफ्तर में गलती करने से बचें, सर्वार्थ सिद्धि योग दिलाएगा राहत
Singh Rashifal 24 July 2026: सिंह राशि वाले आज फिजूलखर्च और दफ्तर में गलती करने से बचें, सर्वार्थ सिद्धि योग दिलाएगा राहत
Kark Rashifal 24 July 2026: कर्क राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा अचानक धन लाभ, पूरी होंगी बिजनेस प्लानिंग
Kark Rashifal 24 July 2026: कर्क राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा अचानक धन लाभ, पूरी होंगी बिजनेस प्लानिंग

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget