एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 08 October 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 08 अक्टूबर 2023, रविवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 08 October 2023: ज्योतिष के अनुसार 08 अक्टूबर 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज तुला राशि वाले भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश करने के लिए विचार कर सकते हैं और काम की अधिकता रहने के कारण शारीरिक थकान बनी रहेगी. राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है. ससुराल पक्ष की किस व्यक्ति से  आपको  लाभ मिलता दिख रहा है. परिजनों का साथ व सहयोग  बना रहेगा. परिवार में  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है. आपकी माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है और विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. यदि आपकी कोई पुरानी समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह भी  समाप्त होगी और आप अपने जीवन साथी के करियर में चल रही किसी समस्या को लेकर  अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. नौकरी में कार्यरत लोग  स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं. परिवार के निकटतम सदस्यों का  आपको पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार मे किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा. कार्य क्षेत्र में  आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौपी जा सकती है, जिसमें आप अपने कामों को समय रहते करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा.  आप एक्टिव होकर अपने सारे काम करेंगे, जिससे आपके काफी काम  समय से पूरे हो सकते हैं,  जिसके कारण आपकी डिसीजन मेकिंग अच्छी होगी. आपको  यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें.

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है. माता-पिता की ओर से  आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है और मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं. आप  किसी जिम्मेदारी को समय से निभाएं और उसे समय से पूरा करने की पूरी कोशिश करें. विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी. धन से संबंधित मामलों में  आपको सावधान रहना होगा.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा. व्यापार में आपको कमाई के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे और  आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप  शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरते, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. संतान के किसी काम में ढील ना दे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है और बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी डील की तैयारी लंबे समय से कर रहे थे, तो आज वह पूरी हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है.  आप सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर का हिस्सा लेंगे, जिससे आप यदि  किसी नये वाहन को खरीदने के लिए यदि लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे तो आपकी वह ईच्छा पूरी हो सकती है. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है. आप  अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप आज किसी को धन उधार देने से बचे.

तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्या लेकर आएगा.  आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश करने के लिए विचार कर सकते हैं और आपको काम की अधिकता रहने के कारण शारीरिक थकान बनी रहेगी. पारिवारिक जीवन में  आपको चल रही समस्याओं को धैर्य व शांति से निपटाना  होगा, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं और भविष्य के लिए यदि आपने कुछ धन का निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो उसके लिए  दिन अच्छा रहने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है.  आपकी कोई समस्या छोटी थी, लेकिन वह बड़ी बन सकती है, इसलिए  आप अपनी सेहत के मामले में कामों को अनदेखा न करें और शीध्रता व भावुकता में लिए गए  निर्णय से  आपको समस्या हो सकती है. आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को  उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से उन्हें हैरानी होगी और वह अपने धन को  किसी योजना में लगा सकते हैं. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

धनु राशि ( Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है.  आपका किसी बात को लेकर मूड खराब रहेगा, जिसका असर आपके काम पर भी पड सकता है और आप किसी विरोधी के बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको अपने किसी निर्णय को लेकर  पछतावा होगा, इसलिए आप बहुत सोच समझ कर ही किसी काम में हां करे और अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो घर व बाहर लोगों को  आपके व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ  रहेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं और आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, लेकिन आप अधिकारियों के साथ  किसी गलत बात को लेकर हां मे हां न मिलाए. संतान से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है. आपके कुछ विरोधी  आपकी तरक्की के मार्ग में बाधा बन सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को  किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है.  आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कारोबार कर रहे लोगों को  काम अधिक रहने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आप मेहनत में कोई कसर नि छोड़ें, तभी आपके सभी काम पूरे होते दिख रहे हैं, जो लोग रोजगार संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो वह भी  दूर हो सकते हैं. प्रतिस्पर्धा का भाव  आपके मन में बना रहेगा. आप किसी बड़ी डील को लेकर  अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है.  आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लगने से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप  शुभ कार्यों पर धन खर्च करेंगे और धर्म कर्म के कामों में  आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपके पुण्यो में भी वृद्धि होगी, लेकिन आप  किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत कर सकते हैं.

9-15 अक्टूबर 2023 का साप्ताहिक पंचांग: एकादशी श्राद्ध से शारदीय नवरात्रि तक 7 दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, यहां जानें

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
Kal Ka Rashifal 9 August 2026: कल रविवार को कामिका एकादशी पर 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 9 August 2026: कल रविवार को कामिका एकादशी पर 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget