एक्सप्लोरर

आज इन राशियो को मिलेगा लक्ष्मी जी का साथ, बन रहा है अति शुभ योग

आज शुक्रवार का दिन अति विशेष है. अगर आप जीवन में धन की कमी से जूझ रहे हैं तो 30 मई 2025 का दिन आपके लिए है. इस दिन ऐसे योग बन रहे हैं जो कुछ राशियों के लिए किस्मत बदलने जैसे हैं.

आज शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. लेकिन जब यह दिन उच्च के शुक्र, पुनर्वसु नक्षत्र, और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ आता है, तो यह केवल एक धार्मिक तिथि नहीं, बल्कि जीवन बदलने वाला योग बन जाता है. कैसे आइए जानते हैं.

नारद संहिता में लिखा है कि 'पुनर्वसु समे शुक्रे लक्ष्मी स्थायिनी भवति' यानि पुनर्वसु नक्षत्र में सोमवार और शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करती हैं. 30 मई (30 May 2025) को इस दिन चार राशियां विशेष कृपा प्राप्त कर सकती हैं, जबकि कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

पंचांग 30 मई 2025 के अनुसार इस दिन शुक्रवार को चतुर्थी तिथि रहेगी. पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बना है. चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा. वहीं शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर रहा है. ये सभी अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं. जिस कारण इस दिन का महत्व बढ़ जाता है.

इस दिन बनने वाले शुभ योगों का वर्णन प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है. बृहत्तंत्र के अनुसार 'शुक्रो मीनगतः शुभः, पुनर्वसौ स्थायिनी लक्ष्मी' और स्कंद पुराण के श्लोक चतुर्थ्यां श्रीपूजा शुभा, धनदा सौख्यवर्धिनी के अनुसार शुक्र का उच्च होकर गोचर करना और पुनर्वसु नक्षत्र, जब चतुर्थी तिथि पर हो, तो यह नवीन आर्थिक अवसर और वैभव का कारण बनता है.

इन 4 राशियों को मिलेगा लक्ष्मी जी का विशेष आशीर्वाद

  1. मीन राशि: स्वराशि में उच्च का शुक्र आपकी आय में जबरदस्त उछाल ला सकता है. प्रेम-संबंधों, सौंदर्य और कला में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिरता और नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं.
  2. वृषभ राशि: शुक्र ग्रह आपकी राशि का स्वामी है उच्च का होकर गोचर करने के कारण शानदार फल दे सकता है. आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है. वहीं फूड, फैशन, डिज़ाइन से जुड़े लोगों को बड़ी डील का लाभ मिलता दिख रहा है. घर-परिवार में सुखद समाचार आएगा.
  3. कर्क राशि: भाग्य में वृद्धि हो सकती है. विदेश से लाभ के योग बने हैं. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छी ग्रोथ मिल सकती है. इंटरव्यू, कॉन्ट्रैक्ट, वीजा मामलों में सफलता मिलती दिख रही है. शिक्षक, माता या बड़े बुज़ुर्गों से सहयोग मिलेगा.
  4. वृश्चिक राशि: शिक्षा, निवेश और रचनात्मक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है. संतान पक्ष से सुख मिलेगा. प्रेम-संबंधों में स्थायित्व आने से मन प्रसन्न रहेगा.

इन राशियों को बनाना होगा संतुलन
मिथुन राशि वाले जातकों को चंद्रमा के गोचर के कारण मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. बोलचाल में कटुता से बचें, निवेश में धैर्य रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है.

सिंह और मकर राशि वालों का खर्च बढ़ेगा, मानसिक थकावट महसूस करेंगे. आने वाले दो दिनों तक किसी से वाद-विवाद न करें. धनु राशि वालों को संतान संबंधी चिंता सताएगी. यात्रा में रुकावट या अनावश्यक खर्च का योग बन रहा है.

लक्ष्मी कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

  • सुबक 7 से 9 बजे के मध्य पुनर्वसु नक्षत्र में श्री सूक्त का पाठ करें
  • कमल गट्टे की माला से 'श्रीं' मंत्र का 108 बार जाप करें
  • किसी कन्या को मिठाई, वस्त्र या सुहाग सामग्री दान करें
  • तुलसी को जल अर्पण करें जिसमें केसर और चावल हो
  • लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई और गुलाब अर्पित करें

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget