एक्सप्लोरर

Parivartini Ekadashi 2021: परिवर्तिन एकादशी व्रत के पारण की जानें डेट, तिथि और टाइम

Parivartini Ekadashi 2021 Parana Time: 17 सितंबर 2021, शुक्रवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है.

Parivartini Ekadashi 2021 Parana Time: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. मान्यता है कि एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है. इसके साथ ही एकादशी का व्रत पापों से भी मुक्ति दिलाता है.

पंचांग के अनुसार 17 सितंबर, शुक्रवार को भादो मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है. एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. एकादशी तिथि पर व्रत रखने वाले भगवान विष्णु की विशेष पूजा करते हैं. परिवर्तिनी एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी क्यों कहा जाता है, आइए जानते है-

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व (Significance of Parivartini Ekadashi)
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को अपनी शयन अवस्था में करवट लेते हैं, इसीलिए स्थान परिवर्तन के कारण एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. वर्तमान समय में चातुर्मास चल रहा है. मान्यता है कि इस दिन चतुर्मास की अवधि में योगनिंद्रा में सो रहे भगवान विष्णु करवट लेते हैं, और अपना स्थान बदलते हैं. इसके साथ ये भी मान्यता है कि इस तिथि पर ही भगवान विष्णु जी के वामन रूप की पूजा की जाती है क्योंकि इन चार महीनों में भगवान वामन रूप में पाताल की ओर निवास करते हैं.

एकादशी का व्रत कठिन व्रतों में से एक है
एकादशी का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है. इस व्रत की तैयारी एकादशी तिथि के आरंभ से शुरू हो जाती है. उदय तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस व्रत का पारण अगली तिथि यानि द्वादशी की तिथि में किया जाता है. एकादशी व्रत का वर्णन महाभारत की कथा में भी मिलता है.

परिवर्तिनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 
परिवर्तिनी एकादशी 17 सितम्बर 2021
परिवर्तिनी एकादशी पारण (व्रत तोड़ने का) समय- 18 सितंबर 2021 को  06:07 ए एम से 06:54 ए एम तक 
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 06:54 ए एम

यह भी पढ़ें:
Lakshmi Ji: 17 सितंबर को एकादशी तिथि पर लक्ष्मी पूजन का बन रहा है विशेष योग, जानें शुभ मुहूर्त 

आर्थिक राशिफल 17 सितंबर 2021: मिथुन और तुला राशि धन के मामले में सावधान रहें, जानें 12 राशियों का राशिफल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: वृषभ राशि में उच्च का चंद्रमा, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा की एंट्री, इन 7 राशियों को मिलेगा पैसा और प्रमोशन!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget