एक्सप्लोरर

Success Story: बिट्रेन की डिग्री के बाद इजराइल में सीखी खेती, अब भोपाल में एवोकाडो उगाकर लाखों कमा रहा है ये युवा

Avocado Farming in Bhopal: एवोकाडो की खेती के लिये हर्षित ने अपना फैमली बिजनेस छोड दिया और अब सोशल मीडिया के जरिये वे देश के युवाओं को इसकी खेती के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं.

Commercial Farming of Avocado in India: भारत की युवा पीढ़ी भी अब धीरे-धीरे खेती की अहमियत को समझ रही है. तभी तो देश-विदेशों से पढाई करके युवा अब वापस अपनी धरती की ओर लौट रहे हैं. इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं भोपाल के युवा हर्षित गोधा (Harshit Godha, Bhopal), जिन्होंने ब्रिटेन से डिग्री हासिल करने के बाद एवोकाडो की खेती (Avocado Farming with Israeli Technique) करने का मन बनाया. इसके लिये हर्षित ने इजराइल के वैज्ञानिकों से ट्रेनिंग भी ली और आज भोपाल में एवोकाडो की व्यावसायिक खेती (Commercial Farming of Avocado) कर रहे हैं. 

इजराइली तकनीक से की खेती
बता दें कि एवोकाडो एक विदेशी फल है, जो पोषण से भरपर होने के साथ-साथ आमदनी का भी बेहतरीन स्रोत है. आज भोपाल के हर्षित गोधा अपने पांच एकड़ खेत में करीब 1800 पौधे लगाकर एवोकाडो की खेती कर रहे हैं. इसके लिये उन्होंने इजराइली तकनीक से पूरा सेटअप भी तैयार किया है. एवोकाडो की खेती के लिये हर्षित ने अपना फैमली बिजनेस छोड दिया और अब सोशल मीडिया के जरिये वे देश के युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं. 

कितना होगा खर्च
ये सफर इतना आसान नहीं था. हर्षित बताते हैं कि साल 2019 में एवोकाडो की खेती के उन्होंने कुछ पौधों का आयात किया था, जो कानूनी प्रक्रिया के कारण भारत नहीं आ पाये. इसके बाद पिछले साल जुलाई 2021 में 1800 पौधे मंगवाकर खेती की शुरुआत की. इजराइली तकनीक से एवोकाडो की खेती के लिये करीब 40 लाख रुपये का खर्च आया था, जिसके बाद हर साल 7 से 8 लाख रुपये की आमदनी ले रहे हैं. 

इस तरह होती है देखभाल
हर्षित गोधा बताते है कि एवोकाडो के पौधों को सालभर तक एक संतुलित वातावरण में रखना होता है, जिससे कि ये मिट्टी और जलवायु के अनुसार खुद को ढाल लें. इसके बाद इनकी रोपाई खेतों में की जाती है. संरक्षित ढांचे में एवोकाडो की खेती के लिये ड्रिप सिंचाई विधि का प्रयोग किया जाता है, जिसे बूंद-बूंद पानी की बचत होती है. 

40 साल तक होगा लाखों का मुनाफा
बता दें कि एवोकाडो एक सुपरफूड (Superfood Avocado) है, जिसकी भारत के साथ-साथ विदेशी बाजार में काफी डिमांड रहती है. भारत में इसकी खेती अभी बहुत ही छोटे पैमाने पर हो रही है, जिसके कारण इसकी कीमत काफी ज्यादा है. आने वाले समय में इसकी काफी मांग होगी, जिसके चलते एवोकाडो की खेती (Avocado Cultivation in India) करके अगले 40 से 50 सालों तक मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. एक अनुमान के मुकाबिक, इसकी खेती करके सालभर में 6 से 8 लाख की आमदनी (Income from Avocado Farming) कमा सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Success Story: खेती के ड्रीम प्रोजेक्ट लिए छोड़ी कोरिया की PhD, अब कश्मीर की वादियों में उगा रही हैं विदेशी सब्जियां

Success Story: गेहूं से नहीं मिला मुनाफा तो पॉलीहाउस में उगाये खीरा, अब तरक्की देखकर कलेक्टर तक वाहवाही कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Livestock Insurance Scheme: पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी
पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी
इन किसानों को पीएम किसान योजना में मिलते हैं 10 हजार रुपये, जानें डिटेल
इन किसानों को पीएम किसान योजना में मिलते हैं 10 हजार रुपये, जानें डिटेल
Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget