एक्सप्लोरर

​Most Expensive Rice:सबसे महंगा चावल कौन सा आता है और कहां उगता है? भाव सही में चौंका देने वाले हैं

Expensive Rice in World: दुनिया का सबसे महंगा चावल किनमेमाई प्रीमियम जापान में उगाया जाता है. 12,000 रुपये का एक किले बिकने वाले इस चावल में विटामिन-बी1, बी6, बी, ई और फोलिक एसिड भरपूर होता है.

Kinmemai Premium Rice: भारत में चावल की खपत काफी ज्यादा है, लेकिन यहां चावल की वैरायटी भी काफी अधिक है. यहां सस्ते से सस्ते दाम से लेकर अच्छी क्वालिटी का बासमती चावल भी किफायती दामों में मिल जाएगा, लेकिन आपको होश उड़ जाएंगे जब हम बताएंगे कि दुनिया में 12,000 रुपये किलो के भाव बिकने वाला चावल भी है, जो लोग बड़े ही चावल से खाते हैं. किनमेमाई प्रीमियम नाम से मशहूर ये चावल कहीं और नहीं जापान में उगाया जा रहा है. आपके मन में भी सवाल उठा रहा होगा कि आखिर 7 हजार रुपये/ किलोग्राम के भाव बिकने वाले इस चावल में ऐसा क्या खास है, जो साधारण चावल से नहीं मिल पाता.

बता दें कि इस प्रीमियम राइस में वो पोषक तत्व हैं, जो आपको साधारण चावल से मिलना मुमकिन नहीं है. जापान में चावल की काफी खपत है. जैसे हमारे यहां अन्न का पूजते हैं, उसी तरह जापान में भी चावल का सम्मान किया जाता है और इसी पहलू ने जापानियों को दुनिया का सबसे महंगा चावल उगाने के लिए प्रेरित किया.

किनमेमाई प्रीमियल राइस
हमारी थाली में चावल का अहम रोल है. बिना चावल के हमारी डाइट की पूरी नहीं होती. इडली, डोसा से लेकर पुट्टु, इडीअप्पम, मुरुक्कु,पनियारम, पोंगल और ना जाने कितने ही व्यंजन चावल से बनाए जाते हैं. भारत में तो चावल 35 रुपये किलो सो 100 रुपये किलो तक मिल जाता है. बासमती का चावल खरीदना है तो 200 रुपये किलो तक के भाव पर मिल जाएगा, लेकिन दुनिया का सबसे महंगा चावल, जो जापानी उगा रहे हैं, वो करीब 109 डॉलर से 155 डॉलर तक में बिक रहा है.

भारतीय करेंसी के हिसाब से आपको किनमेमाई प्रीमियम राइस खाने के लिए 7,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.ये प्रीमियम चावल गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक रिकॉर्ड्स में भी दुनिया के सबसे महंगे चावलों में दर्ज है. इन दिनों जापान की टोयो राइस कॉर्प कंपनी इस किनमेमाई प्रीमियम चावल को बेच रही है.

कैसे चुना दुनिया का सबसे महंगा चावल
ये बात साल 2016 की है, जब दुनिया की 6,000 चावल की किस्मों को जापान में आयोजित एनुअल इंटरनेशनल राइस टेस्टिंग कंपटीशन में प्रदर्शित किया  गया. इस प्रतियोगिता में जापान के टॉप चावल के ब्रांड्स ने मिलकर कई पहलुओं पर खरा उतरने के बाद किनमेमाई प्रीमियम को सबसे महंगे चावल के तौर पर चुना. जब इस चावल को पकाकर चखा गया तो पता चला कि ये स्वाद में काफी बेहतर था ही, खाने में भी कपास की तरह नरम भी था.

फूड फ्रैंड डॉट नेट पर छपे एक लेख के मुताबिक, इस चावल को खाने के लिए धोना नहीं पड़ता और ना ही 6 महीने तक इस चावल का कुछ बिगड़ता है. इसके पीछे टोय राइस तकनीक है, जिसमें चावल की भूसी को निकालने के बाद कोई पॉलिश नहीं की जाती, जिसके चलते यह चावल पूरी तरह नेचुरल है, जो सफेद और ब्राउन कलर में भी उपलब्ध होता है. किनमेमाई चावल के अलावा कोशिहिकारी, पीकामारु, गुनमा, नगानो और निगाता भी जापान के काफी महंगे और अच्छे चावलों की लिस्ट में है.

किनमेमाई चावल के फायदे
फूड फ्रैंड डॉट नेट पर छपे एक लेख के मुताबिक, दुनिया का सबसे महंगा चावल अपने गुणों की वजह से कीमती है. इसमें विटामिन बी1, बी6, बी, ई और फोलिक एसिड होता है. साधारण चावल के मुकाबले 6 गुना लिपोपॉलेसेकेराइड मौजूद होता है. ये सभी पोषक तत्व मिलकर इस प्रीमियम चावल को सिर्फ महंगा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी बनाते हैं.

ये चावल शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है. इसे खाने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम ही रहता है. सबसे खास बात तो ये है कि विटामिन की तो भरपूर मात्रा है, लेकिन कैलोरी ना के बराबर होती हैं. इतने फायदे हैं, तभी तो इसकी कीमत आसमान छू रही है.

आज आप जान गए होंगे जापान में रहने वाले लोगों की अच्छी सेहत का राज़. वैसे यो चावल ही दुनिया में सबसे महंगा नहीं है. जापानियों ने दुनिया का सबसे महंगा स्क्वायर शेप तरबूज, सबसे महंगा अंगूर और सबसे महंगा खरबूज तक उगा दिया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्यों हर कोई पसंद करता है शरबती गेहूं की रोटियां, अब विदेश में भी चलता है इस प्रीमियम गेहूं का सिक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
Stevia Cultivation Profit: ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका
कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद
कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget