एक्सप्लोरर

Wheat Procurement: इस राज्य में बढ़ जाएगी 24 लाख टन गेहूं खरीद... किसानों की भी होगी कमाई

पंजाब सरकार ने अनुमान जताया है कि राज्य में इस साल पिछले साल के सापेक्ष गेहूं की खरीद बढ़ जाएगी. पिछले साल जहां आंकड़ा 96.47 करोड़ रही थी. इसबार आंकड़ा बहुत अधिक होगा

Wheat Procurement In Punjab: देश के कई राज्यों में गेहूं कटाई चल रही है. किसान गेहूं को काटकर तुरंत मंडी लेकर पहुंच रहा है. किसान सबसे पहले मौसम के रुख को भांप रहा है. एक-दो दिन पहले आई बारिश ने गेहूं काट रहे किसान की चिंता बढ़ा दी है. उधर, केंद्र और राज्य सरकार भी गेहूं खरीद पर नजर बनाए हुए हैं. केंद्र सरकार एजेंसियों से गेहूं खरीद का डाटा जुटा रही है. वहीं, राज्य सरकार भी मंडी के स्तर से गेहूं के आंकड़ों की अपडेट ले रही हैं. खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. इसका भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है. गेहूं खरीद को लेकर पंजाब से राहत भरी खबर सामने आई है. यहां गेहूं की बंपर खरीद होने का अनुमान जताया गया है. इससे साफ है कि किसान भी गेहूं बेचकर ठीकठाक पैसा कमा लेंगे. 


पंजाब में 1.2 करोड़ टन हो सकती है गेहूं खरीद

पंजाब की मंडियों में गेहूं पहुंच रहा है. अधिकारी भी गेहूं खरीदने में जुटे हुए हैं. अब पंजाब सरकार के अधिकारी ने बताया कि मौजूदा रबी सत्र में गेहूं खरीद अच्छी हो सकती है. खरीद का आंकड़ा 1.2 करोड़ टन पहुंचने का अनुमान है. जबकि पिछले साल गेहूं खरीद 96.47 लाख टन रही थी. करीब 24 लाख टन की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. 

14 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित

पंजाब में बेमौसम बारिश से करीब 14 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है. हाल में सांसद राघव चडढा ने भी प्रभावित किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि राज्रू में कुल 34.90 लाख हेक्टेयर में फसल की बुआई हुई है, जबकि इसमें 14 लाख हेक्टेयर प्रभावित हो गई है. यह बड़ा हिस्सा है. राज्य के कृषि विभाग ने 47.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर या 19 क्विंटल प्रति एकड़ की औसत उपज की संभावना जताई है. इसी आधार पर आंकड़ा निकाला गया है. 

इन जिलों में हुआ बेमौसम बारिश का असर

मार्च में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि हुई थी. इसका असर फसल पर देखने को मिला है. ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा और पटियाला समेत कई अन्य स्थानों पर भी गेहूं व अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं. हालांकि गनीमत ये है कि केंद्र सरकार की एजेंसियों ने 18 प्रतिशत तक सिकुड़े, भीगे, टूटे गेहूं की छूट दे दी है. इससे किसानों को अधिक नुकसान नहीं होगा. बस किसान गेहूं बिकने तक बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Gram Procurement: चना खरीद में टॉप पर महाराष्ट्र, इतने लाख टन हुई खरीद, दूसरे और तीसरे नंबर पर ये हैं राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, फटाफट करें ये काम
इन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, फटाफट करें ये काम
महाराष्ट्र में खराब हुई खरीफ फसल, किन-किन दिक्कतों से जूझेंगे किसान?
महाराष्ट्र में खराब हुई खरीफ फसल, किन-किन दिक्कतों से जूझेंगे किसान?
खेत के बीच बत्तख क्यों छोड़ते हैं किसान, इससे धान की फसल को क्या फायदा?
खेत के बीच बत्तख क्यों छोड़ते हैं किसान, इससे धान की फसल को क्या फायदा?
बालकनी में सब्जियां उगाने वालों की 5 सबसे बड़ी गलतियां
बालकनी में सब्जियां उगाने वालों की 5 सबसे बड़ी गलतियां

वीडियोज

Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
Embed widget