एक्सप्लोरर

Wheat Farming: बारिश-आंधी और ओले तक को मात देंगी गेहूं की ये देसी किस्में, सही समय पर करेंगे बुवाई तो होगी मोटी कमाई

Wheat Cultivation: मौसम की अनिश्चितताओं के मद्देनजर गेहूं की इन दमदार और देसी किस्मों का चयन कर सकते हैं, ताकि फसल को बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से नुकसान ना हो और कम जोखिम में अच्छी पैदावार मिल सके.

Indigenous Wheat Farming: देश में खरीफ फसलों की कटाई लगभग निपट चुकी है. किसान भी अब फसलों कि बिक्री के लिये मंडी पहुंच रहे हैं. साथ ही कई इलाकों में गेहूं की खेती (Wheat Farming) के लिये तैयारियां जोरों पर है. वैसे तो गेहूं की बुवाई के लिये 5 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक का समय सबसे उपयुक्त रहता है, लेकिन कई किसान गेहूं की अगेती खेती (early farming of Wheat) के लिये 20 अक्टूबर से बुवाई करते हैं.

खरीफ सीजन में मौसम की मार झेलने के बाद अब किसान गेहूं की ऐसी किस्मों की तलाश कर रहे हैं, जिसमें मौसम की अनिश्चितताओं का असर ना पड़े. गेहूं की फसल तमाम जोखिमों के बावजूद अच्छा उत्पादन दे सके. ऐसे में गेहूं की दो देसी किस्में (Indigenous Wheat) किसानों  के लिये वरदान साबित हो सकती है. इनका नाम है कुदरत 8 विश्वनाथ (Kudrat 8 Vishwanath) और कुदरत विश्वनाथ(Kudrat Vishwanath), जो वाराणसी के एक प्रगतिशील किसान प्रकाश सिंह रघुवंशी ने विकसित की है. ये किस्में साल 2017 से ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं. 

गेहूं की देसी किस्म है 'कुदरत 8 विश्वनाथ'
आज कृषि के विकास-विस्तार और आधुनिक तकनीकों के आ जाने से गेहूं की हाइब्रिड किस्मों से खेती का चलन आ गया है, लेकिन पुराने समय से ही गेहूं की देसी किस्मों ज्यादा टिकाऊ और क्वालिटी उत्पादन दे रही है. इन्हीं किस्मों में शामिल है गेहूं की कुदरत 8 विश्वनाश, जो  बुवाई के 110 दिनों के अंदर पककर तैयार हो जाती हैं. इस प्रजाति के पौधों की ऊंचाई करीब 90 सेमी और लंबाई 20 सेमी यानी 9 इंच होती है.

इस किस्म की गेहूं का दाना मोटा और चमकदार होता है, जिससे प्रति एकड़ 25 से 30 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं. आज जलवायु परिवर्तन के दौर में इस किस्मों की भारी डिमांड है, क्योंकि घटते-बढ़ते तापमान में गेहूं की क्वालिटी के साथ-साथ उत्पादन पर भी बुरा पड़ रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के हजारों किसानों ने खुद कुदरत 8 विश्वनाश किस्म की सफल खेती करके अच्छे परिणा हासिल किये हैं.

कुदरत विश्वनाथ
कुदरत विश्वनाश भी प्रकाश सिंग रघुवंशी ने ही विकसित की है. गेहूं की इस खास किस्म की बुवाई नवंबर से लेकर 10 जनवरी तक की जा सकती है. सबसे अच्छी बात ये है कि सर्दियों में ओलावृष्टि और मौसम बदलने पर बारिश और आंधी के खिलाफ भी ये गेहूं की फसल ढाल बनकर खड़ी रहती है. इस किस्म के गेहूं का तना मोटा और मजबूत होता है. इसकी पत्तियां लंबी-चौड़ी और बालियां 9 से 10 इंच लंबी होती है. बेहत कम लागत और जोखिमों के साथ भी किसान इन किस्मों  से काफी अच्छा उत्पादन ले सकते हैं. 

प्रगतिशील किसान प्रकाश सिंह रघुवंशी
जानकारी के लिये बता दें कि प्रकाश सिंह रघुवंशी खुद की कुदरत कृषि शोध संस्था चलाते हैं, जो टड़िया, जाक्खिनी, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक प्रकाश सिंह रघुवंशी करीब फसल की 300 प्रजातियां (Top Wheat Varieties) विकसित कर चुके हैं, जिनसे खेती करके आज हजारों किसान अच्छी पैदावार (Wheat Production) ले रहे हैं.  शुरूआत में इन्होंने देसी किस्में विकसित करके किसानों में मुफ्त बीजों का वितरण (Free Seed Distribution) किया और लोगों को देसी बीजों से खेती के लिये प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जैविक खेती (Organic Farming) करने के लिये प्रेरित किया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:-

Animal Fodder: पशु चारे का संकट दूर करेगा पराली से बना ये पौष्टिक आहार, पशुओं की सेहत के साथ बढाएगा दूध उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
Medicinal Plants for Balcony : सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget