एक्सप्लोरर

अगर ऐसे करेंगे करेले की खेती तो वो आपको बना देगी मालामाल... बड़े काम की है ये नई ट्रिक

Vertical Farming: वर्टिकल फार्मिंग के माध्यम से कम जमीन में अधिक उत्पादन किया जा सकता है. इस खेती में पानी की आवश्यकता भी बेहद कम होती है.

Agriculture News: खेती में शानदार कमाई करने का अच्छा विकल्प वर्टिकल फार्मिंग (Vertical Farming) है, जिससे लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप करेले की वर्टिकल फार्मिंग कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं.

देश भर में कई किसानों ने इस खेती को अपनाया है. किसान बताते हैं कि इस खेती में बांस लगाकर तारबंदी के बाद धागे बांधकर उस पर बेल चढ़ाकर खेती की जाती है. एक किसान ने बताया कि तीन बीघे में करेले की वर्टिकल फार्मिंग की है. फसल पूरी तरह ऑर्गेनिक है, इसमें किसी तरह के रासायन का प्रयोग नहीं किया है. ऑर्गेनिक खेती करने से उन्हें काफी अच्छा लाभ मिल रहा है. मंडी में पहुंचते ही उनका सारा माल भी खरीद लिया जाता है. जो कि काफी अच्छे भाव में बिकता है.

करेला एक बागवानी फसल है. सरकार कई राज्यों में करेले की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी भी देती है. करेला एक ऐसी फसल है जिसे उगाने की लागत कम आती है तो वहीं मुनाफा इसमें लागत से ज्यादा होता है. अगर किसान करेले की खेती करने की योजना बना रहे हैं, तो बलुई दोमट मिट्टी में ही इसकी बुवाई करें. क्योंकि बलुई दोमट मिट्टी करेले की फसल के लिए अच्छी मानी गई है. करेले की खेती को अगर नदी के किनारे किया जाए तो यह और ज्यादा फायदेमंद होती है, क्योंकि जलोढ़ मिट्टी में इसकी बंपर पैदावार होती है. 

करेले के लिए गर्मियों का मौसम अच्छा माना गया है, इसकी फसल गर्मियों में तेजी से ग्रोथ करती है, 20 से 40 डिग्री तापमान करेले के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा करेला साल भर बोया जा सकता है. साल में तीन बार इसकी बुवाई होती है. अगर आप जनवरी से मार्च तक इसकी बुवाई करते हैं तो अप्रैल में आपको इसकी पैदावार मिलना शुरू हो जाएगी.

करेले की वर्टिकल फार्मिंग से हो जाएंगे मालामाल

वर्टिकल फार्मिंग के जरिए कम जमीन में अधिक उत्पादन किया जा सकता है.
इसमें मौसम का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है.
वर्टिकल फार्मिंग में फसल खराब होने का खतरा नहीं होता है.
वर्टिकल फार्मिंग में जल की बहुत कम जरूरत होती है.
वर्टिकल फार्मिंग से किसानों की आय कई गुना तक बढ़ जाएगी.

बता दें कि वर्टिकल फार्मिंग एक उच्च उत्पादक खेती प्रणाली है. जिसमें करेलों को उचाई पर उगाया जाता है. इस खेती में पौधों को सीधे उगाया जाता है. इस तकनीक का उद्देश्य स्थान की बचत करना होता है और बीजों के लिए कम से कम जगह की जरूरत होती है. इस तकनीक के जरिए सिर्फ करेलों ही नहीं बल्कि अन्य सब्जी और फल भी उगा सकते हैं. वर्टिकल फार्मिंग में पौधों को स्थान की बचत करने के लिए विशेष संरचना में उगाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Bhadavari Buffalo: कौन सी नस्ल की भैंस देती है सबसे ज्यादा दूध, कुछ ही महीनों में बन सकते हैं मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget