एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: यहां किसानों को मिल रहे हैं सब्जियों के फ्री बीज, 'पहले आओ-पहले पाओ' के जरिये मिलेगा फायदा

Free Vegetable Seed: उद्यान विभाग की तरफ से फतेहपुर जिले के किसानों को सब्जियों के बीज फ्री में वितरित किये जा रहे हैं. इससे किसानों का रुझान पंरपरागत खेती के बजाय सब्जियों की खेती की तरफ बढ पायेगा.

Subsidy On Vegetable Seeds: उत्तर प्रदेश में बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने और किसानों को सब्जियों की खेती (Vegetable Farming) के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये कई योजनायें चालई जा रही है. इसी कड़ी में अब राज्य उद्यान विभाग (Horticulture Department) की तरफ से फतेहपुर जिले के किसानों को सब्जियों के बीज फ्री (Free Vegetable Seeds) में वितरित किया जा रहे हैं. इससे किसानों का रुझान पंरपरागत खेती के बजाय सब्जियों की खेती की तरफ बढ पायेगा. बता दें कि सब्जियों के निशुल्क बीजों को 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर ही किसानों को दिये जायेंगे, इसलिये बिना देरी किये अपने फतेहपुर जिले (Fatehpur District) के उद्यान विभाग के कार्यलय में संपर्क कर लाभ ले सकते हैं.

इन किसानों को मिलेगा फायदा
जानकारी के लिये बता दें कि उत्तर प्रदेश बागवानी विभाग ने साल 2022 के लिये करीब 445 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. यही कारण है कि अब किसानों को पारंपरिक फसलों के बजाय बागवानी फसलों की खेती के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. निशुल्क बीज वितरण योजना के तहत जो भी किसान उद्यान विभाग के कार्यालय में पहले पहुंचकर पंजीकरण करवायेंगे, उन्हें प्राथमिकता से योजना का लाभ दिया जायेगा. 

सब्जियों के निशुल्क बीज
उद्यान विभाग की तरफ से फतेहपुर जिले के किसानों को टमाटर, गोभी, पत्ता गोभी, कद्दू वर्गीय, शिमला मिर्च, धनिया, मिर्च, लहसुन और प्याज के निशुल्क बीज वितरित किये जा रहे हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो अनुसूचित जाति के किसानों को निशुल्क बीजों के साथ-साथ फ्री में जैविक खाद (Free Organic Manure) भी दी जायेगी, जिससे कम लागत में बागवानी फसलों की खेती करके पैदावार और मुनाफा दोनों कमा सकें.

इस साल बढ़ाया लक्ष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल यानी वर्ष 2021 में सब्जियों की खेती के लिये 375 हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया था, जिसे इस साल बढ़ाकर 445 हेक्टेयर कर दिया गया है. उद्यान विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, साल 2022 में टमाटर की खेती (Tomato Farming) के लिये 40 हेक्टेयर, गोभी की खेती के लिये 40 हेक्टेयर, पत्ता गोभी की खेती के लिये 40 हेक्टेयर, कद्दू वर्गीय सब्जियों के लिये 70 हेक्टेयर, शिमला मिर्च (Capsicum Farming) के लिये 5 हेक्टेयर, मिर्च की खेती के लिये 40 हेक्टेयर, धनिया की खेती के लिये 5 हेक्टेयर, लहसुन की खेती (Garlic Farming) के लिये 75 हेक्टेयर और प्याज की खेती (Onion farming) के लिये 130 हेक्टेयर क्षेत्रफल तय किया गया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

MSP पर फसल बेचने के लिए इस पोर्टल पर करवाएं रजिस्ट्रेशन, किसानों को मिलेंगे अच्छे दाम

Subsidy Offer: अन्नदाताओं का मसीहा बनी किसान रेल, अब फल-सब्जियों की ढुलाई पर मिल रही 50% सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget