एक्सप्लोरर

Pulses Production: दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी! 5 साल में होगा ये खास काम, फायदे में रहेंगे किसान

Pulses Farming in UP: आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यूपी सरकार ने 2 लाख हेक्टेयर पर दलहन की बुवाई का लक्ष्य रखा है. ये वही जमीन है, जो पहले सूखा और फिर तेज बारिश-बाढ़ के चलते फसल नुकसान झेल चुकी है.

Pulses production in UP: पिछले कुछ वर्षों में भारत का कृषि काफी मजबूत बनकर उभरा है. यहां से देश-विदेश की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. साथ ही दाल-तेल जैसे तमाम कृषि उत्पादों के आयात को कम करने के लिये भी कई तरह की योजनायें (Agriculture Schemes) और प्लान्स पर काम चल रहा है. इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है. राज्य को अगले 5 साल में दलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है.

इस बीच कृषि विशेषज्ञों की मदद से दलहन का उत्पादन इसकी मांग के बराबर पहुंचाने का उद्देश्य है. इसके लिये किसानों को दलहनी फसलों के उन्नत बीज (Pulses Seed Distribution) भी मुफ्त में दिये जायेंगे, ताकि किसान भी दालों के उत्पादन के साथ-साथ इसकी क्वालिटी पर भी फोकस कर पायें. निशुल्क बीज वितरण के लिये सरकार ने 33 करोड़ रुपये खर्च करना का फैसला किया है. 

रबी सीजन के लिए मिलेंगे मुफ्त बीज
दलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिये यूपी सरकार ने मौजूदा रबी सीजन  (Rabi Season 2022) से ही तैयारियां तेज कर दी है. राज्य के किसानों को 33 करोड़ रुपये की लागत से दालों की 2.5 लाख मिनी किट निशुल्क बांटी जायेंगी. यहां चना की मिनी किट में 16 किग्रा और मसूर की मिनी किट में 8 किग्रा उन्नत बीज होंगे यानी कुल मिलाकर राज्य में किसानों को 12,000 क्विंटल मसूर और 16,000 क्विंटल चने की उन्नत किस्मों के बीज बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध करवाये जायेंगे. इससे बीज खरीदने का खर्च बचेगा ही, उन्नत किस्मों से खेती में जोखिम कम रहेगा और किसान दलहन का बेहतर उत्पादन ले पायेंगे.

दालों की मांग से 45 फीसदी कम है उत्पादन
वैसे तो देश के ज्यादातर इलाकों में दालों की मांग के बराबर सप्लाई नहीं हो पा रही. इसके पीछे कई समस्यायें है. कई बार मौसम की मार से दलहन का उत्पादन कम हो जाता है तो कभी कीट-रोगों का प्रकोप किसानों को नुकसान झेलने पर मजबूर कर देता है. इस साल भी सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक रोग लगने पर कई किसानों ने अपनी फसलों को खुद ही नष्ट कर दिया था.

उत्तर प्रदेश में भी किसान कुछ ऐसी ही समस्याओं का सामना करते हैं, जिसके चलते दालों की मांग की तुलना में दलहन का उत्पादन 40-45 फीसदी ही है. इन्हीं रुझानों को विकास-विस्तार में बदलने के लिए यूपी सरकार ने रबी सीजन में दालों के मुफ्त बीज बांटने का निर्णय लिया है. इससे किसानों को अगस्त में सूखा और अक्टूबर की बाढ़ जैसी आपदाओं से फसल नुकसान को कवर करने में मदद मिलेगी.

2 लाख हेक्टेयर में होगी खेती
इस साल मौसम की अनिश्चितताओं के कारण कई किसानों के खेत खाली ही रह गये, जिसके चलते किसी नकदी फसल की बुवाई करने की जगह किसानों ने बागवानी फसलों की तरफ रुख किया. इससे दालों के उत्पादन पर भी काफी असर पड़ा, क्योंकि बुवाई का रकबा काफी कम हो गया. यही कारण है कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में राज्य सरकार ने 2 लाख हेक्टेयर जमीन पर दलहन की बुवाई का लक्ष्य का निर्धारित किया है. ये वही जमीन है, जो पहले सूखा और फिर तेज बारिश-बाढ़ के चलते फसल नुकसान झेल चुकी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

IIT के एक्सपर्ट्स ने ईजाद की गेहूं की खास किस्म, 35 दिन तक ना करें सिंचाई तो भी मिलेगी जबरदस्त पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
Monsoon Farming Mistakes: बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget