एक्सप्लोरर

Honey Bee: अब शहद के कारोबार में नहीं होगा नुकसान, साइंटिस्ट ने इजाद कर लिया है मधुमक्खियों का सुरक्षा कवच, पढ़ें डीटेल

Honey Bee Vaccine: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मधुमक्खियों को बीमारियों से बचाने वाली वैक्सीन इजाद कर ली है, जिससे अब दुनियाभर में शहद के कारोबार को रफ्तार मिलेगी और नुकसान को भी कम किया जा सकेगा.

Honey Farming: पूरी दुनिया में शहद को चीनी के एक सब्सीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. ये पूरी तरह से नेचुरल होता ही है, सेहत को भी इससे कई फायदे होते हैं. कोरोना महामारी के बाद से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शहद की मांग भी बढ़ गई है. चीन, तुर्की, ईरान, अमेरिका और भारत को शहद का सबसे बड़ा उत्पादक कहा जाता है. साल 2020 में वैश्विक शहद उत्पादन 16 लाख 20 हजार  मीट्रिक टन आंका गया है, जिसमें पराग (नेक्टर) स्रोतों, कृषि उपजों, वन्य पुष्पों और वन्य वृक्षों से लिया गया शहद भी शामिल था. एक तरह से देखा जाए कोरोना महामारी के बाद तेजी से उभरते कारोबार में शहद का कारोबार भी टॉप पर है, लेकिन इस कारोबार में नुकसान की भी काफी संभावनाएं हैं.

कई बार संक्रमण या बीमारियों की चपेट में आने से मधुमक्खियों की संख्या कम हो जाती है, जिसका सीधा असर शहद के उत्पादन पर पड़ता है. इस गंभीर समस्या पर कई देश रिसर्च कर रहे थे, लेकिन अमेरिकी  वैज्ञानिकों ने मधुमक्खियों को जीवनदान देने वाली वैक्सीन इजाद कर ली है.

यूएसडीए ने अप्रूव कर दी मधुमक्खियों की वैक्सीन
अमेरिका शहद का बड़ा उत्पादक और निर्यातक है. यहां मधुमक्खी पालन बड़े पैमाने पर किया जाता है. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ही अब मधुमक्खियों को बीमारी और संक्रमण से बचाने का टीका इजाद कर लिया है, जिसे यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्मेंट ऑफ एग्रीकल्चर से मंजूरी मिल गई है. इस वैक्सीन को विकसित किया है बायोटेक कंपनी डालन एनिमल हेल्थ ने, जो मधुमक्खियों में पनपने वाली घातक बीमारी एएफबी की रोकथाम और बचाव में मददगार साबित होगी.

कैसे काम करेगी ये वैक्सीन
अमेरिका में कमर्शियल लेवल पर शहद की खेती करने वाले मधुमक्खी पालकों को जल्द ये वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी. इसकी मदद से वैक्टीरियम पैनीबैसिलस लार्वा के कारण मधुमक्खियों में होने वाली अमेरिकी फुल ब्रूड (AFB) बीमारी की रोकथाम में खास मदद मिलेगी. बता दें कि एएफबी बीमारी के कारण पित्ती (सूजन) कमजोर हो जाती है, जिससे मधुमक्खियों की मौत हो जाती है.

अमेरिका के कई इलाकों में एक-चौथाई पित्ती इंफेक्टिड मिले हैं. इनसे बचाव और रोकथाम के लिए मधुमक्खियों को खिलाई जाने वाली शाही जेली में एक बैक्टीरिया जोड़ा दिया जाएगा, जिसे लेकर मधुमक्खियां अपने अंडाशय में माध्यम से इम्यूनल पावर बढ़ा लेंगी. जब इम्यूनिटी बढ़ जाएगी तो संक्रमण लगाने का खतरा भी कम होगा.

क्या है ये अमेरिकी फुल ब्रूड बीमारी (AFB)
मधुमक्खियां जैव विविधता का अहम हिस्सा हैं, लेकिन बदलती जलवायु और प्रकृतिक में हो रहे बदलावों का कुछ नकारात्मक प्रभाव इन मधुमक्खियों पर भी पड़ता है. इन्हीं में शामिल है अमेरिकी फुल ब्रूड (AFB) संक्रामक रोग, जिससे मधुमक्खियों का लार्वा बुरी तरह से प्रभावित होता है. यह बैक्टीरियम पैनीबैसिलस लार्वा की वजह से होता है. यह पर्यावरण में कई सालों तक पनपने के लिए बीजाणु भी उत्पन्न करता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- क्या है पर्माकल्चर खेती, विदेश में किसानों को मालामाल बनाने वाली ये तरकीब, देसी किसानों की बढ़ाएगी आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget