एक्सप्लोरर

Urban Farming: खुशखबरी! अब घर पर उगायें 3 लाख वाला केसर, जानें कौन-सी है ये जादुई तकनीक

Saffron Farming at Home: केसर उत्पादन की इस नायाब तकनीक का प्रयोग ईरान में काफी समय से हो रहा है, अब भारत में इसका प्रचलन बढ़ता जा रहा है.

Kesar Farming Through Aeroponic Technique: केसर (Saffron) को दुनिया का सबसे महंगा मसाला (Expensive Spice) कहते हैं, क्योंकि इसको उगाने के लिये कई मशक्कत करनी पड़ती है. सबसे अच्छी क्वालिटी का केसर कश्मीर (Kashmiri Kesar) में उगाया जाता है, जिसकी बाजार कीमत कम से कम 3 लाख रुपये होती है. इसकी खेती के लिये सर्द जलवायु की शुरु होती है, लेकिन अब पहाड़ों में उगने वाली इस नायाब फसल की खेती घर पर ही कर सकते हैं. इस जादुई तकनीक को एरोपॉनिक्स (Aeroponics Technique) कहते  हैं, जिसमें एक कमरे का तापमान कंट्रोल करके केसर की खेती की जाती है. बता दें कि ये तकनीक ईरान में काफी फेमस हो रही है, लेकिन अब भारत में इसका प्रचलन बढ़ता जा रहा है.

घर पर कैसे उगायें केसर (How to Grow Kesar at Home)
घर पर केसर की खेती करना बेहद आसान है, इसके लिये एक खाली कमरा, अच्छी किस्म के बीज, मिट्टी-खाद और पानी के साथ कमरे का तापमान कंट्रोल करने के लिये एसी की जरूरत होती है.

  • सबसे पहले एक खाली कमरे में एरोपॉनिक तकनीक का ढांचा तैयार करें और एयर कंडीशनर भी लगायें.
  • इस कमरे में दिन का तापमान 17 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए.
  • केसर की अच्छी पैदावार के लिये कमरे में  80 से 90 डिग्री तक ह्यूमिडिटी भी बनायें.
  • बता दें कि केसर की खेती के लिये रेतीली, चिकनी, बलुई या फिर दोमट मिट्टी की जरूरत होती है.
  • एरोपॉनिक ढांचे में मिट्टी को भुरभुरा बनाकर ही डालें और इस प्रकार सेट करें कि पानी का जमाव न हो पाये.
  • इसके बाद मिट्टी में गोबर की खाद, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश भी डालें, जिससे केसर की अच्छी पैदावार मिल सके.
  • ध्यान रखें कि कमरे सूरज की सीधी रोशनी न जाये, इससे फसल की बढ़वार रुक जाती है.
  • अब मिट्टी में केसर की रेड गोल्ड फसल के बीजों की बुवाई करें.
  • समय-समय पर केसर के पौधों की सही देखभाल करते रहें.
  • किसान चाहें तो एक हजार किलो बीज से केसर की खेती करके आराम से 7-8 लाख रुपये कमा सकते हैं.

हरियाणा में हो रही है केसर की खेती(Kesar Farming in Haryana)
हरियाणा के हिसार जिले के आजाद नगर में दो युवाओं ने घर पर ही केसर की सफल खेती की है. इन युवाओं ने 10 गज के कमरे में शीशे की रैक लगाकर अलमारियां बनाई और एसी के जरिये कमरे का तापमान नियंत्रित किया. केसर की खेती के लिये 800 से 1000 रुपये किलो के हिसाब 100 किलो उन्नत किस्म और अच्छी क्वालिटी के बीजों का प्रयोग करके कीड़ जड़ी का पौधा तैयार किया. इन पौधों के जरिये ही उन्हें 1- 1.5 किलोग्राम तक केसर की उपज मिली. पहली उपज की बिक्री से ही 8-9 लाख रुपये की आमदनी हुई.

केसर की खेती(Saffron Farming)
भारत का कश्मीरी केसर दुनिया भर में मशहूर है, जिसे 3 से 3.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बेचा जाता है. पहाड़ी इलाकों में इसकी खेती जुलाई-अगस्त और मैदानी इलाकों में फरवरी-मार्च के बीच इसके पौधे लगाये जाते हैं, जिसके बाद 2 महीने में  सिर्फ 1.5-2 किलो केसर का उत्पादन होता है. अभी तक केसर सिर्फ पहाड़ी और सर्द इलाकों में ही उगाया जाता था, लेकिन एरोपॉनिक तकनीक से इसकी खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं. बता दें कि इस तकनीक से पहले ही चीन, ईरान और स्पेन में केसर की खेती की जा रही है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Saffron Cultivation: नौकरी से भी ज्यादा पैसा मिलेगा, लाल सोना उगाकर कमायें 3-4 लाख रुपये महीना, जानें केसर की खेती के बारे में

Flower Cultivation: त्योहारों तक मालामाल होने का सुनहरा मौका, आज ही से शुरु कर दें कमल की खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget