एक्सप्लोरर

UP में होगा 100 फीसदी किसानों का रजिस्ट्रेशन, मिशन मोड में चलेगा अभियान, कैसे करें पंजीकरण?

उत्तर प्रदेश सरकार 16 सितंबर से 100% किसान पंजीकरण अभियान शुरू करने जा रही है. इसका मकसद है हर किसान को सरकारी योजनाओं से जोड़ना योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में 16 सितंबर से एक विशेष अभियान शुरू होगा. इस अभियान का लक्ष्य  राज्य के हर किसान का पंजीकरण करना है. सरकार का कहना है कि इस बार 2.88 करोड़ से भी अधिक किसानों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. सरकार का मकसद साफ हर किसान का नाम रजिस्टर में जुड़ जाए ताकि उसे सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके.

अभी तक करीब 1.45 करोड़ किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जो कुल संख्या का लगभग आधा है. यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, लेकिन अब भी लंबा रास्ता तय करना बाकी है. जिन जिलों ने सबसे अच्छा काम किया है, उनमें बिजनौर सबसे आगे है. यहां 58 प्रतिशत से अधिक किसानों का नाम दर्ज हो चुका है. इसके बाद हरदोई, श्रावस्ती, पीलीभीत और रामपुर जैसे जिलों की स्थिति भी मजबूत है. वहीं, कुछ जिले पीछे हैं जहां प्रगति धीमी रही है. सरकार ने तय किया है कि इन जिलों में अतिरिक्त टीम और संसाधन भेजे जाएंगे ताकि पंजीकरण का काम तेजी से हो सके.

क्यों जरूरी है यह पंजीकरण?

अक्सर किसान योजनाओं से सिर्फ इसलिए वंचित रह जाते हैं क्योंकि उनका नाम रजिस्टर में नहीं होता या दस्तावेजों में गड़बड़ी होती है. इस अभियान से यह समस्या दूर होगी. मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली किस्त से पहले हर किसान का पंजीकरण पूरा हो जाए. इससे किसी भी पात्र किसान को लाभ लेने में परेशानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेगी 11.80 लाख की मदद, सरकार लाई नई योजना

कैसे करें किसान पंजीकरण?

रिपोर्ट्स की मानें तो किसान सीधे यूपी कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. सबसे पहले “किसान पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें. वहां एक फॉर्म खुलेगा जिसमें नाम, पिता/पति का नाम, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण, जमीन की जानकारी और मोबाइल नंबर भरना होगा. सबमिट करने के बाद आवेदन पूरा हो जाएगा.

इसके अलावा ऑफलाइन भी आवेदन करना होगा. अगर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो किसान सीधे ग्राम पंचायत, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), तहसील या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं. वहां अधिकारी उनके आधार और जमीन के कागजात की जांच करके रजिस्ट्रेशन करेंगे.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में मछली पालन को मिलेगा नया जीवन! सरकार ने जारी किए नए नियम, अब बढ़ेगा देसी उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
Cow Dung Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget