एक्सप्लोरर

Stubble Management: हरियाणा के बाद...अब ये राज्य भी किसानों से खरीदेगा पराली, यहां जानें प्रति टन के दाम और सरकार का प्लान

Stubble Price: यूपी में देवरिया जिला प्रशासन ने पराली के लिए खरीद केंद्र भी बनाया है, जहां 200 रुपये क्विंटल के भाव पराली की खरीदने की योजना है. हाल ही में 10 टन पराली 15,000 रुपये में खरीदी गई है.

Parali Purchase in UP: देशभर में वायु प्रदूषण रोकने और पराली के उचित प्रबंधन की कवायद की जा रही है. हरियाणा सरकार ने तो पराली को न्यूनतम समर्थन मूल्य (Stubble MSP) पर खरीदने के ऐलान कर दिया है. इसके लिए राज्य में कमेटी का भी गठन हुआ है. अब जल्द हरियाणा के किसान पराली जलाने (Stubble Burning) के बजाय उसे बेचकर अच्छा पैसा कमा पाएंगे. यहीं से प्रेरणा लेकर अब उत्तर प्रदेश प्रशासन ने भी पराली खरीदना (Stubble Purchase) शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराली जलाने से रोकने और किसानों को इसके अच्छे दाम दिलवाने के लिए देवरिया जिला प्रशासन ने पराली की खरीद शुरू करवाई है.

इसके लिए जिले में खरीद केंद्र भी बनाया गया है. अब यहां इंडियन ऑइन कॉर्पोरेशन समेत कई निजी कंपनियां किसानों से पराली खरीदने पहुंच रही हैं. हाल ही में यहां के एक किसान से 10 टन पराली 15,000 रुपये में खरीदी गई है. इस काम में जिला प्रशासन बढ़-चढ़कर किसानों की मदद कर रहा है और पराली बेचने के लिए भी जागरुकता फैलाई जा रही है.

15,000 रुपये में बिकी 10 टन पराली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतनपुरा गांव के एक किसान से शुभम बायो एनर्जी ने 10 टन पराली 15,000 रुपये में खरीदी है. इसके लिए किसान दयानंद गुप्ता को चैक द्वारा भुगतान मिला है. यहां जिला प्रशासन ने बायो एनर्जी बोर्ड की मीटिंग भी बुलाई, जिसमें पराली के कमर्शियल इस्तेमाल को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया . इतना ही नहीं, डीएम के निर्देशानुसार यहां पराली के उचित प्रबंधन के लिए एग्रीगेटर उद्यमी और किसाानों के बीच समन्वय भी बिठाया गया है, जिसमें पराली को खरीदने-बेचने की आपसी सहमति जाहिर हुई है.

200 रुपये क्विंटल में बिकेगी पराली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक, देवरिया जिले में एक पराली का खरीद केंद्र भी बनाया गया है, जहां पराली बेचने वाले किसानों को 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान मिलेगा. वहीं अगर किसान खेत से ही पराली बेचते हैं तो 150 रुपये क्विंटल के हिसाब से पराली खरीद ली जाएगी.

इस सफलता के बाद जल्द राज्य के कई इलाकों में पराली खरीद केंद्र स्थापित करने की योजना है. इस पराली को खरीदने का जिम्मा शुभम बायो एनर्जी देवरिया, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने उठाया है, जो किसानों से 150 रुपये क्विंटल के हिसाब से पराली खरीदेंगे. फिर आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके इस पराली से बायो कोल (Stubble Bio Coal) बनाया जाएगा.

कहां करें संपर्क

देवरिया के जिला प्रशासन ने पराली के व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया है. लगातार किसानों को पराली से कमाई वाले उपाय बताए जा रहे हैं. अगर किसान अपनी पराली को भी इसी तरह बेचना चाहते हैं तो जिला कृषि विभाग में संपर्क कर सकते हैं.

इतना ही नहीं, जिलों में खण्ड विकास अधिकारियों को भी पराली की खरीद को प्रोत्साहन देने के निर्देश मिले हैं, ताकि पशु चिकित्साधिकारी के समन्वय से गौशालाओं में भी भूसे की आपूर्ति की जा सके. इस तरह पर्यावरण तो सुरक्षित रहेगा ही, साथ ही पराली का सदुपयोग भी होगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- अभी मुसीबत टली नहीं....पंजाब में बाकी है 10% धान की कटाई, इतने दिनों की और है दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget