एक्सप्लोरर

फूल गोभी 2 रुपये, टमाटर 3 रुपये किलो में बिक रहे, जानिए यहां क्यों हुआ किसानों को लाखों का नुकसान

झारखंड के हजारीबाग में किसान परेशान हैं. उनका टमाटर 3 रुपये किलो, पफूलगोभी 2 रुपये किलो तक बिक रही है. किसान खेत में ही फसलों को छोड़ने पर मजबूर हैं.

Tomato Price In Jharkhand: खरीफ सीजन में बाढ़, बारिश, सूखा से किसानों का बुरा हाल हो गया. किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई. इससे किसान सही ढंग से उबर नहीं पाया कि कड़ाके की ठंड और पाले में फसलों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद कुछ दिन पहले ही पड़े ओले और बारिश ने भी किसानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है. लेकिन किसानों की फसलों का नुकसान यही तक नहीं थमता है. अन्य वजह भी किसानों को परेशान करती हैं. झारखंड में भी किसानों को इस समय काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

झारखंड में गिरे सब्जियों के भाव
झारखंड के हजारी बाग में पिछले दस दिनों में सब्जियों के भाव बहुत तेजी से गिर गए हैं. किसानों का कहना है कि इन भावों पर उनकी लागत तक नहीं निकल पा रही है. यदि किसी वाहन में भरकर सब्जी को बेचने मंडी ला रहा है तो उसका भाड़ा तक अपनी जेब से देना पड़ रहा है. पिछले 10 साल में सब्जियों के दामों की इतनी बुरी िंस्थति पहली बार देखने को मिली है. 

3 रुपये किलो टमाटर, 2 रुपये फूलगोभी
किसानों ने बताया कि पिछले 3 दिनों में ही हरी सब्जी के दामों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है. किसान व्यापारी को 2 रुपये प्रति किलो फूलगोभी, बंदगांभी, 3 रुपये किलो टमाटर, बैंगन 7 रुपये किलो, लौकी 6 रुपये, मटर 10 रुपये, ब्रोकली डेढ़ रुपये प्रति पीस, बीन 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं, बाजारों में भी सब्जियों के दामों की इतनी बुरी स्थिति हो गई है. फूलगोभी, बंदगोभी 3 रुपये किलो, जबकि टमाटर 5 रुपये किलो तक मिल रहा है. 

कर्जा लेकर की खेती, लागत तक नहीं निकली
हजारीबाग के एक किसान ने बताया कि इस क्षेत्र में बारिश कम हुई है. इसका असर फसल पर पहले से ही देखने को मिल रहा था. उम्मीद थी कि मौजूदा समय में जो फसल बिकेगी. उससे थोड़ी कमाई हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की. लेकिन भाव का इतना बुरा हाल होने के कारण कर्जा तक चुका पाना मुश्किल है. इसी कारण काफी संख्या में किसान सब्जी को खेत में ही छोड़ रहे हैं. 

क्यों हुई इतनी बुरी हाल
स्थानी मार्केट के जानकारों का कहना है किसानों की फसल के भाव का इतना बुरा हाल डिमांड और सप्लाई के अंतर के कारण हुआ है. जबतक फूलगोभी, टमाटर बाजार में नहीं आ रही थी तो इनके भाव ठीक थे. लोग खरीद रहे थे. लेकिन अब काफी संख्या में किसान एक साथ ही इन सब्जियों को बाजार में बेचने के लिए पहुंच गए. जबकि इन सब्जियों के इतने खरीदार नहीं है. चूंकि सब्जी न बिकने पर इनके खराब होने का खतरा है. ऐसे में बाजार में पफूलगोभी, टमाटर समेत अन्य सब्जियां औने पौने दाम पर बिक रही हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- लाखों किसानों की कैंसिल हो सकती है 13वीं किस्त, 10 फरवरी तक हर हाल में करवाएं ई-केवाईसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget