एक्सप्लोरर

इन तीन नस्ल की गायों को पाल लिया तो बन जाएंगे लखपति, देती हैं रोज 50 लीटर से ज्यादा दूध

यह गाय हर रोज औसतन 12 से 20 लीटर दूध देती है. लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखें तो देखा गया है कि यह गाय 50 से 60 लीटर दूध भी रोजाना दे सकती है.

भारत में इस वक्त डेयरी का बिजनेस तेजी से फैल रहा है. दूध के व्यापार से लोग महीने में लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. हालांकि, इस बिजनेस को करने के लिए भी तकनीक और नॉलेज की जरूरत होती है. अगर आप सही जानवरों के साथ ये बिजनेस शुरू करेंगे तभी मुनाफा कमा पाएंगे, नहीं तो इसमें आप उतना पैसा नहीं बना पाएंगे. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किन तीन नस्ल की गायों को पाल कर महीने में मोटा मुनाफा बना सकते हैं. आपको बता दें अब गाय पालने के लिए सरकार की तरफ से भी मदद मिलती है, यानी आपको ये बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा इनवेस्टमेंट भी नहीं करना होगा.

पहली नस्ल है गिर गाय

ये है भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय है. इस नस्ल के गाय के थन काफी ज्यादा बड़े होते हैं. ये गाय गुजरात के गीर के जंगलों में पाई जाती है. हालांकि, अब इसे पूरे भारत में पाला जाने लगा है. यह गाय हर रोज औसतन 12 से 20 लीटर दूध देती है. लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखें तो देखा गया है कि यह गाय 50 से 60 लीटर दूध भी रोजाना दे सकती है. सो चिए अगर आप इस तरह की तीन चार गाय भी रख लें तो महीने में सिर्फ इनका दूध बेचकर कितना मुनाफा कमा सकते हैं.

दूसरे नंबर पर लाल सिंधी गाय

जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है ये लाल सिंधी गाय सिंध के इलाके में पाई जाती है. वहीं यह गाय देखने में थोड़ी लाल रंग की होती है, इसी लिए इस गाय को लाल सिंधी गाय कहा जाता है. फिलहाल ये गाय, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और पंजाब में भी बड़ी मात्रा में पाली जाती है. यूपी और बिहार में भी कुछ किसान इस गाय को पालने का काम कर रहे हैं. ये गाय रोजाना 15 से 20 लीटर दूध देती है. हालांकि, अगर आपने इसका अच्छे से ख्याल रखा तो यह रोजाना 40 से 50 लीटर भी दूध दे सकती है.

तीसरे नंबर पर है साहिवाल गाय

साहिवाल गाय आपको उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में ज्यादा देखने को मिलेगी. इन राज्यों में किसानों के बीच ये गाय सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. औसतन ये गाय हर रोज 10 से 15 लीटर दूध देती है, लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखेंगे तो यह आपको रोजाना 30 से 40  लीटर भी दूध दे सकती है. इस गाय की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इसे कम जगह में भी रखा जा सकता है और इसका ज्यादा ख्याल रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

ये भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इस तारीख को आएगी 14वीं किस्त...इन्हें मिलेगा 10 हजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget