एक्सप्लोरर

Milk Production: दूध का उत्पादन घटा तो चीन ने इस तकनीक से बना दी 'सुपर गाय', पूरे जीवन में देगी एक लाख लीटर दूध

चीन में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने क्लोन से ऐसे बछड़े को विकसित किया है. जोकि एक साल में 18 टन दूध देगी. यदि साल भर में दूध उत्पादन देखें तो यह एक लाख लीटर होगा.

Super Cow In China: चीन अपनी आधुनिक तकनीक के नाम से जाना जाता है. उन्नत तकनीक से नई राहें दिखाई हैं. अब एक और कमाल चीन के वैज्ञानिकों ने किया है. चीन के वैज्ञानिकों ने उन्नत तकनीक तकनीक विकसित की है, जिससे देश में दूध की कमी ही नहीं होगी. एक गाय ही साल में इतना दूध देगी कि कई लोगों की पूर्ति आसानी से हो जाएगी. दूध उत्पादन की दुनिया में इस कदम को क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है.

वैज्ञानिकों ने तैयार किया सुपर काऊ का क्लोन

चीनी वैज्ञानिकों ने सुपर काऊ का क्लोन तैयार किया है. इस क्लोन से जो विकसित होकर गाय बनेगी. वह भविष्य में बहुत अधिक दूध देगी. चीनी मीडिया के अनुसार, 23 जनवरी को लूनर न्यू ईयर से पहले निजियांग क्षेत्र में कलोन से तैयार हुए बछड़ों का जन्म हुआ है. अब वैज्ञानिक इन बछड़ों की देखभाल में लगे हुए है. पैदा हुए पहले बछड़े का वजन 120 पाउंड था और यह 2 फीट 6 इंच लंबा था. बछड़ों का रंग, आकार और त्वचा गाय के सामान ही है. 

जीवन भर में देगी एक लाख लीटर दूध

वैज्ञानिकों ने बताया कि बछड़ा मां बनने पर एक साल में 18 टन दूध देगी. साल भर की बात करें तो एक सुपर गाय जीवनकाल में 100 टन दूध देगी. इस हिसाब से देखें तो जीवनभर में गाय एक लाख लीटर दूध देगी. इतना अधिक दूध उत्पादन होने से पशुपालकों की इनकम भी बढ़ जाएगी. 

गायों के कान की सेल्स से बने 120 क्लोन भ्रूण

चीनी मीडिया के अनुसार, वैज्ञानिकों ने क्लोन विकसित करने के लिए अच्छे दूध उत्पादन करने वाली गायों की मदद ली. उनके कानों की कोशिकाओं से 120 भ्रूण तैयार किए गए. गायों में सेरोगेसी कर उनसे बछड़ों का जन्म कराया गया. चीनी ने दूध उत्पादन के क्षेत्र में इसे बड़ी सफलता बताया है. 

बनाई जाएंगी 1000 से अधिक सुपर गायें

देश में दूध उत्पादन को लेकर चीन कितना गंभीर है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस तकनीक से देश में 1000 से अधिक गाय क्लोन के जरिए विकसित की जाएंगी. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है. अगले दो से तीन साल में ऐसा करने में सफलता हासिल कर ली जाएगी. 

ऐसा करने की चीन को जरूरत क्यों पड़ी?

चीन देश में सबसे बड़ी आबादी वाला देश हैं. यहां दूध की खपत भी बेहत अधिक है. विशेषज्ञों का कहना है कि कहा कि चीन में 10,000 गायों में से केवल पांच ही अपने जीवनकाल में 100 टन दूध का उत्पादन कर सकती हैं. लेकिन एक समय के बाद गायों का प्रजनन बंद हो जाता है. ऐसा होने पर पशुपालकों के सामने आमदनी का संकट छाता है. वहीं दूध उत्पादन की खपत कम होती है. दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए चीन ने यह कदम उठाया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में भेज दिए हैं 2.24 लाख करोड़, जानिए आगे क्या है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निर्धारित सीमा से ज्यादा धान बेच सकेंगे किसान, इस सरकार ने दी राहत
निर्धारित सीमा से ज्यादा धान बेच सकेंगे किसान, इस सरकार ने दी राहत
खाद डालने से पहले ऐसे कराएं मिट्टी की जांच, ये है पूरा प्रॉसेस
खाद डालने से पहले ऐसे कराएं मिट्टी की जांच, ये है पूरा प्रॉसेस
अपनी छत पर कैसे लगाएं मोरिंगा का बाग, जान लें देखभाल का तरीका
अपनी छत पर कैसे लगाएं मोरिंगा का बाग, जान लें देखभाल का तरीका
केवल 5 भैंसों से शुरू करें अपना तबेला, ऐसे बनेगा बंपर मुनाफा
केवल 5 भैंसों से शुरू करें अपना तबेला, ऐसे बनेगा बंपर मुनाफा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget