एक्सप्लोरर

Sugarcane SMS Slip: यूपी के किसान रहें अलर्ट......फोन पर कभी भी पहुंच जाएगी गन्ना की एसएमएस पर्ची, फटाफट कर लें ये काम

UP Sugarcane Farmers: गन्ना की SMS पर्ची प्राप्त करने के लिए किसान अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जांच करवायें. यदि फोन बंद या नेटवर्क कवरेज से बाहर है तो गन्ना पर्ची का SMS 24 घंटे में कैंसिल होगा.

Sugarcane SMS slip UP: विश्व के कुल गन्ना उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है. यहां यूपी के गन्ना का सबसे अधिक उत्पादन मिलता है. ​आंकड़े बताते हैं कि यूपी में कुल गन्ना उत्पादन का 51% गन्ना और 38% चीनी का उत्पादन मिलता है. देश की 520 चीनी मिलों में से 119 अकेले यूपी (UP Sugar Mill) में ही है. यहां करीब 48 लाख किसान 46 लाख से अधिक चीनी मिलों को गन्ना उपलब्ध करवाते हैं. गन्ना के भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यूपी सरकार लगातार प्रयासरत है.

इसी बीच यूपी के गन्ना विभाग ने किसानों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें बताया गया है कि गन्ना की एसएमएस पर्ची (Sugarcane SMS Slip) प्राप्त करने के लिए किसान अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जांच करवा लें, क्योंकि फोन ऑफ रहने या नेटवर्क कवरेज से बाहर होने पर गन्ना पर्ची का एसएमएस अगले 24 घंटे में अपने आप कैंसिल हो जाएगा. 

इस वजह से कैंसिल हो सकती है गन्ना एसएमएस पर्ची
अकसर गन्ना किसान पंजीकरण करते समय गलत नंबर दर्ज कर देते हैं. कुछ किसान रजिस्टर्ड नंबर डालते तो हैं, लेकिन कुछ दिन बाद नंबर बदल देते हैं. ऐसी स्थिति में गन्ना विभाग की तरफ से एसएमएस पर्ची मिलने में समस्या हो सकती है. वहीं कभी-कभी एसएमएस इनबॉक्स फुल रहने पर भी गन्ना की एसएमएस पर्ची रद्ध हो सकती है. इन सभी कारणों से किसानों को गन्ना की आपूर्ति सुनिश्चित करने में परेशानियां आ सकती हैं.

गन्ना विभाग ने जारी की गाइडलाइंस
उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने गन्ना की एसएमएस पर्ची प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जांच करने की निर्देश दिए हैं. अगर कोई समस्या आ रही है तो अपने गन्ना पर्यवेक्षक या समिति सचिव से भी संपर्क कर सकते हैं. गन्ना विभाग ने यह भी बताया है कि किसानों को गन्ना की एसएमएस पर्ची मिलने तक नेटवर्क कवरेज एरिया में रहना होगा. ऐसा ना करने पर गन्ना पर्ची का एसएमएस 24 घंटे के अंदर खुद ही कैंसिल हो जाएगा. किसानों की मदद के लिए यूपी गन्ना विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर- 1800-121-3203  भी जारी किया है. यहां कॉल करके भी इस संबंध में बात कर सकते हैं.

अधिकारियों ने बताया सोल्यूशन
गन्ना एसएमएस पर्ची को प्राप्त करने में आ रही समस्या को लेकर गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने गन्ना किसानों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जांचने की अपील की है. यदि किसान का नंबर गलत है या नया नंबर जारी हुआ है तो इस बात की जानकारी अपने गन्ना पर्यवेक्षक को दें और समिति सचिव से संपर्क करके नए नंबर को अपडेट करवा लें, जिससे गन्ना की आपूर्ति में कोई परेशानी ना आए.

उन्होंने ये भी बताया कि गन्ना विकास विभाग ने गन्ना किसानों को एसएमएस गन्ना पर्ची भेजने का काम शुरू कर दिया है. इस गन्ना पेराई सत्र में करीब 46.42 लाख गन्ना किसानों को इंटेंड जारी करने वाली 82 चीनी मिलों ने गन्ना की आपूर्ति के लिए 60 लाख गन्ना पर्चियां कैलेंडर के बेस मोड पर जारी की गई हैं. राज्य के छोटे किसानों को भी कुल 60 लाख गन्ना पर्चियों में से 2.55 लाख पर्चियां कैलेंडर के बेसमोड पर जारी हुई हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों का हर काम आसान करेंगे 66 समृद्धि केंद्र, एक ही जगह पर मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Cannabis Cultivation: नेपाल में 50 साल से क्यों बैन थी गांजे की खेती, इससे कितनी बढ़ेगी कमाई?
नेपाल में 50 साल से क्यों बैन थी गांजे की खेती, इससे कितनी बढ़ेगी कमाई?
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Cow Shed Rules: क्या कोई भी खोल सकता है गौशाला, बिना इजाजत खोल लें तो क्या होगा?
क्या कोई भी खोल सकता है गौशाला, बिना इजाजत खोल लें तो क्या होगा?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget