एक्सप्लोरर

PM Kisan Samridhi Kendra: यूपी के किसानों का हर काम आसान करेंगे 66 समृद्धि केंद्र, एक ही जगह पर मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

Kisan Samridhi Kendra: सरकार ने देश के हर कोने में 600 समृद्धि केंद्र खोलने और 3.3 लाख से अधिक दुकानों को इन केंद्रों में बदलने की योजना बनाई है. इस बीच यूपी को भी 66 समृद्धि केंद्र मिले हैं.

Kisan Samriddhi Kendra in UP: देश को 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों का तोहफा मिला है, जो किसानों के लिए वन स्टॉप सोल्यूशन सेंटर के तौर पर काम करते हैं. ये दुकानें बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण की खरीद-बिक्री के साथ-साथ किसानों को मिट्टी की जांच, एक्सपर्ट्स की सलाह और ड्रोन की सुविधाएं भी देती हैं. सरकार के इस कदम से 3.3 लाख से ज्यादा खुदरा उर्वरक दुकानें जल्द पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PM Kisan Samridhi Kendra) में बदल दी जाएंगी.

अब किसानों को खेती का सामान खरीदने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि इन किसान समृद्धि केंद्रों पर ही हर सामान और सेवाएं दी जाएंगी. पीएम किसान समृद्धि केंद्र देश के हर कोने में खोले जा रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश को भी 66 समृद्धि केंद्र मिले हैं. यहां किसानों को मिलने वाली सुविधायें नीचे विस्तार से बताई गई हैं.

पीएम किसान समृद्धि केंद्र
यूपी में खुले 66 पीएम  किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को उन्नत किस्म के बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण और मिट्टी की जांच की सुविधा दी जाएगी, ताकि किसानों को दर-दर भटकना ना  पड़े. इन  केंद्रों की मदद से मिट्टी की जांच और एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर खेती करना और भी आसान हो जाएगा.

इन किसान समृद्धि केंद्रों पर हर 15 दिन में किसान गोष्ठी और ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे, जहां किसान खेती में आ रही समस्या का समाधान पा सकेंगे. सरकार के तहत आने वाले इन पीएम किसान समृद्धि केंद्रों से उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने में खास मदद मिलेगी. यहां किसानों को जरूरत के मुताबिक ही खाद-उर्वरक और कीटनाशक ही उपलब्ध करवाए जाएंगे. 

भविष्य में मिलेगी ड्रोन की सुविधा
पीएम किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों की आवश्यकतानुसार किराए पर ड्रोन की सेवा भी दी जाएगी. ड्रोन की मदद से किसान कम खर्च और कम समय में ही उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव कर पाएंगे. साथ ही, खेत की मैपिंग और निगरानी में भी आसानी रहेगी.

आज भी देश के ज्यादातर इलाकों में सीएमसी सेंटर और जन सुविधा केंद्रों का अभाव है. इस बीच पीएम किसामन समृद्धि केंद्र ही वन स्टॉप सोल्यूशन सेंटर (One Stop Solution Cemter) के तौर पर काम करेंगे. यहां किसान अपने आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज प्राप्त कर पाएंगे और सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकेंगे.

ये सुविधाएं भी मिलेंगी
पीएम किसान समृद्धि केंद्रों (Kisan Samridhi Kendra) पर मौसम पूर्वानुमान, फसल बीमा, ड्रोन की खरीद और इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी. खेती-किसानी में मशीनीकरण औक कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में ये समृद्धि केंद्र अहम रोल अदा करेंगे. यहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक जानकारियों के साथ किसानों को 20 प्रतिशत जैव उर्वरक भी मुहैया करवाए जाएंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- विदेशी भी करेंगे वाह-वाह... जब चखेंगे फल, सब्जी, अनाज, डेरी और मीट का स्वाद, ये है पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Jaggery from 1 quintal sugarcane: 1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget