एक्सप्लोरर

Sugar Production: राज्यों में चीनी का बंपर उत्पादन, देश में हुआ रिकॉर्ड स्टॉक

देश में चीनी का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. चीनी उत्पादन के तिमाही आंकलन में देश में प्रोडक्शन 120 लाख टन हो गया है. राज्यों में भी चीनी उत्पादन की स्थिति अच्छी बनी हुई है.

Sugar Production In India: भारत फसलों के उत्पादन में विश्व के शीर्ष देशों में शुमार है. चीनी निर्यात करने में शीर्ष पर है. अब चीनी उत्पादन से जुड़ी एक और अच्छी खबर आई है. देश के अलग अलग राज्यों में चीनी का बंपर प्रॉडक्शन हुआ है. इसका नतीजा यह रहा कि देश में चीनी का रिकॉर्ड स्टॉक हो गया है. 

देश में चीनी उत्पादन बढ़कर हुआ 120 लाख टन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चालू मार्केटिक सीजन अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के आंकड़ें सामने आए हैं. उसके अनुसार, देश का चीनी उत्पादन 3.69 प्रतिशत बढ़कर 120.7 लाख टन हो गया है. भारतीय चीनी मिल संघ इस्मा ने बताया कि भारत विश्व में चीनी का प्रमुख उत्पादक देश है. पिछली साल इसी सीजन में चीनी उत्पादन 116.4 लाख टन था. जोकि इस साल बढ़ गया है. चीनी मिल पेराई करने वालों की संख्या भी बढ़ी है. पिछले साल 500 चीनी मिल पेराई कर रही थीं, जबकि इस साल बढ़कर यह 509 हो गई हैं. 

राज्यों में ये रही चीनी उत्पादन की स्थिति

इस्मा ने राज्यों में चीनी उत्पादन किए जाने की भी जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, विपणन वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर के पीरियड में महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 45.8 लाख टन से बढ़कर 46.8 लाख टन हो गया है. उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 30.9 लाख टन के स्तर पर पहुंच गया है.  कर्नाटक में चीनी का उत्पादन 26.1 लाख टन की तुलना में 26.7 लाख टन हो गया है. गुजरात में 3.8 लाख टन, तमिलनाडु में 2.6 लाख टन और अन्य राज्यों में चीनी उत्पादन का आंकड़ा 9.9 लाख टन है. 

वर्ष 2022-23 में हो सकता है 365 लाख टन चीनी उत्पादन

इस्मा ने यह भी अनुमान लगाया है कि पिछले विपणन वर्ष 2021-22 के मुकाबले वर्ष 2022-23 में चीनी उत्पादन बढ़ सकता है. वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन 358 लाखा टन था, जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 365 लाख टन हो जाएगा. चीनी के अच्छे उत्पादन की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार इसके एक्सपोर्ट करने पर भी विचार करेगी. इसका निर्यात कोटा भी तय किया जाएगा. विपणन वर्ष 2021-22 में भारत ने रिकॉर्ड 111 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट की थी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- दुधारु पशुओं की यूआईडी टैगिंग में सबसे आगे मध्य प्रदेश, आखिर क्यों पशु के कान में लगाया जाता है ये पीले रंग का टैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget