एक्सप्लोरर

Cotton Farming: कपास की बुवाई से भूल मत जाना ये जरूरी काम, जानें जोखिम कम करने की खास तकनीक

Cotton Crop Management: बीज उपचार करने पर अंकुरण से लेकर कटाई तक कीडे़ और बीमारियों का जोखिम कम हो जाती है और स्वस्थ पैदावार मिलती है.

Seed Treatment for Cotton Cultivation: दुनिया भर में कपास की बढ़ती मांग(Cotton Demand) और उपयोगिता (Cotton Usage) के कारण इसे सफेद सोना भी कहते हैं. भारत में कपास की खेती (Cotton Cultivation)  खरीफ सीजन (Kharif Season) में की जाती है. सिंचित इलाकों में इसकी बुवाई मई के महीने में की जाती है, लेकिन असिंचित इलाकों में मानसून की बारिश पड़ने के बाद ही इसकी बिजाई करने की सलाह दी जाती है. इसकी खेती से अच्छी उपज लेने के लिये कम से कम 50 सेमी बारिश के बाद ही बुवाई करनी चाहिये.  कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि कपास के बेहतर उत्पादन(Cotton Production)  के लिये अच्छी  बारिश के साथ-साथ बुवाई की सही तकनीक (Sowing Technique)  का पता होना भी बहुत जरूरी है, जिसमें बीज का उपचार (Seed Treatment) से बुवाई करना भी शामिल है. बीज उपचार करने पर अंकुरण से लेकर कटाई तक कीडे़ और बीमारियों का जोखिम कम हो जाती है और स्वस्थ पैदावार मिलती है.

कपास की फसल में बीजोपचार (Seed treatment of Cotton Seeds)
अकसर देखा जाता है कि कपास की फसल में कई प्रकार के कीडों का प्रकोप बढ़ जाता है, इससे फसल की क्वालिटी खराब होती है और उपज भी कम हो जाती है. इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिये बीजोपचार करने की सलाह दी जाती है, जिसमें रासायनिक दवाओं से बीजों की साफ-सफाई और कोटिंग करना शामिल है.


Cotton Farming: कपास की बुवाई से भूल मत जाना ये जरूरी काम, जानें जोखिम कम करने की खास तकनीक

  • 5 ग्राम एमिसान और 1 ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन में गंधक तेजाब डालकर घोल तैयार करें. इस घोल में 10 लीटर पानी मिलाकर बीजों को  भिगो दें. करीब 8-10 घंटे तक बीजों को भिगोने के बाद कैमिकल मिश्रण से निकालकर छाया में सुखायें. ध्यान रखें कि बीजोपचार के बाद शाम के समय ही कपास के बीजों की बिजाई करें.
  • किसान चाहें तो बीजों के अच्छे अंकुरण और मिट्टी में जमाव के लिये सक्सीनिकएसिड की 5 ग्राम मात्रा को 10 लीटर पानी में डालकर भी उपचार कर सकते हैं.
  • कपास की फसल में दीमक की रोकथाम के लिये 10 मिली. क्लोरोपायरीफॉस 20% ई.सी. या 5 मिली. इमिडाक्लोप्रिड या फिर 5 मिली. फिप्रोनिल को 10 लीटर पानी में घोलकर इस दाव का छिड़काव बीजों पर करना चाहिये.
  • फसल में सड़न के कारण पैदा होने वाली बीमारियां और फफूंदी रोगों की रोकथाम के लिये  4 ग्राम ट्राइकोडर्मा विर्डी या 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम (Bavistin 50% WP)से एक किलो बीज दर के हिसाब उपचार करके बुवाई करें.
  • कपास के पौधों में रसचूसक कीड़ों की रोकथाम के लिये 7 ग्राम इमिडाक्लोप्रिड या थायोमिथोक्साम से प्रति किलो के हिसाब से बीजों का उपचार करें, ऐसा करने से कीड़े फसल के आसपास भी नहीं फटकते.
  • अगर कम पानी वाले असिंचित क्षेत्रों में कपास की खेती कर रहे हैं, तो एजेक्टोबेक्टर कल्चर से बीजों का उपचार करके बुवाई करें, इससे फसल की ज्यादा पैदावार लेने में मदद मिलेगी.

Cotton Farming: कपास की बुवाई से भूल मत जाना ये जरूरी काम, जानें जोखिम कम करने की खास तकनीक

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Cotton Farming: कपास की फसल में बढ़ रहा है गुलाबी सुड़ी कीडे़ का आतंक, इस तरह करें कीटनाशकों का छिड़काव

Cotton Cultivation: कपास की खेती से मालामाल होंगे किसान, MSP बढ़ने से मिलेगा कई गुना लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget