एक्सप्लोरर

Cotton Cultivation: कपास की खेती से मालामाल होंगे किसान, MSP बढ़ने से मिलेगा कई गुना लाभ

Cotton for Good Income: कपास एक लंबी अवधि वाली नकदी फसल है, जिसकी खेती जल निकासी वाली काली मिट्टी में करने से अच्छी आमदनी प्राप्त होती है.

Cotton Cultivation: दुनियाभर की महत्वपूर्ण फसलों में कपास की गिनती शीर्ष पर की जाती है.सबसे ज्यादा क्षेत्रफल में कपास की खेती करने में भारत अग्रणी देश है. बाजार मांग और अच्छी कीमतें मिलने के कारण भारत के किसान कपास की फसल को बड़े स्तर पर उपजाते हैं. जाहिर है कि कपास एक लंबी अवधि वाली नकदी फसल है, जिसकी खेती जल निकासी वाली काली मिट्टी में करने से अच्छी आमदनी प्राप्त होती  है. फसल से अच्छी बढ़वार के लिये समय पर पोषण प्रबंधन करना बेहद जरूरी होता है.

ऐसे करें कपास की खेती
कपास की खेती से पहले खेत की तैयारी करना बेहतर रहता है. इसलिये खेत में गहरी जुताई करके समतलीकरण का काम कर लें. खेत में बुवाई से पहले मिट्टी की जांच जरूर करवायें और मिट्टी में जरूरत के अनुसार खाद और उर्वरक का इस्तेमाल करें. विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार आखिरी जुताई के बाद एक एकड़ खाली खेत में एक क्विंटल नीम की खली , या पांच किलो नीम के बीजों का मिश्रण या नीम का तेल जरूर डालें. इससे फसल में बीमारी और कीड़ों का प्रकोप नहीं फैलता और स्वस्थ उपज प्राप्त होती है.
 
बुवाई का सही तरीका
भारत में कपास की बुवाई सिंचित और असिंचित दोनों ही अवस्थाओं में की जाती है. असिंचित खेतों में कपास की बुवाई के लिये क्यारियों को 3.5 फुट लंबा और 1.5 फुट चौड़ा बनायें. इन क्यारियों में पौध से पौध की दूरी 1.5 से 2 फुट रखना सही रहता है. वहीं सिंचित खेतों में क्यारियों की लंबाई और चौड़ाई 4-4 फुट रखकर पौधों की बुवाई 3.5 - 4 फुट की दूरी पर ही करें. बुवाई से पहले 4-5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें गोबर की खाद और जिप्सम भर दें. जानकारी के लिये बता दें कि एक एकड़ जमीन पर कपास की खेती के लिये करीब जिप्सम के दो बैग और 10-15 क्विंटल गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है. 

पोषण प्रबंधन और सिंचाई
कपास की बुवाई को मई से जून के बीच में की जाती है. ताकि जुलाई आते-आते बारिश के जरिये सिंचाई का प्रबंधन हो जाये. कपास की फसल में मिट्टी की जांच के आधार पर पोषण प्रबंधन का काम करें और जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का इस्‍तेमाल करें. फसल की अच्छी बढ़वार के लिये एक हेक्टेयर में 50-70 किलो नाइट्रोजन और 20-30 किलो फॉस्‍फोरस का इस्तेमाल बेहतर रहता है. ध्यान रखें कि नाइट्रोजन की आधी मात्रा बुवाई के समय और बाकी बची मात्रा को निराई-गुड़ाई के समय डाल दें.

 

इसे भी पढ़ें:-

Rice Farming Tips: धान की नर्सरी में कहीं कीड़ों की दावत न हो जाए, पौधशाला में डालें ये वाला कीटनाशक

Herbal Farming Special:बंजर खेत में भी आयेगी बहार, इस तकनीक से करें एलोवेरा की खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget