एक्सप्लोरर

Ridge Gourd Farming : तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस

Ridge Gourd Farming : तोरई की अच्छी पैदावार के लिए बेल को सही सहारा देना जरूरी है, जानें कम खर्च में मजबूत ट्रेलिस कैसे तैयार करें और बेल को कैसे चढ़ाएं

Ridge Gourd Farming: तोरई की बेल तेजी से बढ़ने वाली फसल है. इसकी बेल जमीन पर फैलने के बजाय ऊपर की ओर चढ़ाई जाए तो पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए जगह मिलती है. इसके लिए खेत या बगीचे में मजबूत ट्रेलिस बनाना जरूरी होता है. कई किसान बेल को बिना सहारे के जमीन पर ही फैला देते हैं, जिससे पौधे की देखभाल करने और फलों की तुड़ाई में परेशानी हो सकती है. वहीं सही सहारा मिलने पर बेल को फैलने की जगह मिलती है और फल भी जमीन पर गिरने से बचते है आइए जानते हैं तोरई की बेल के लिए मजबूत ट्रेलिस कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं.

बेल को सहारा देना क्यों जरूरी है!

तोरई की बेल लंबी होकर आसपास फैलती है और उसे चढ़ने के लिए मजबूत सहारे की जरूरत होती है. अगर बेल को सहारा नहीं मिलता है तो वह जमीन पर फैल जाती है इससे खेत में काम करने में परेशानी होती है और फलों के आसपास नमी बनी रहने से नुकसान का खतरा भी रहता है. ट्रेलिस पर बेल चढ़ाने से पौधे को ऊपर की ओर बढ़ने की जगह मिलती है और खेत में भी जगह बचती है.

बांस और रस्सी से बनाएं ट्रेलिस

तोरई के लिए ट्रेलिस बनाने का आसान तरीका बांस और मजबूत रस्सी का इस्तेमाल करना है. खेत में एक-दूसरे से दूरी पर बांस के डंडे गाड़ें और उन्हें ऊपर से मजबूत रस्सी या तार से जोड़ दें. इसके बाद बीच-बीच में रस्सी बांधकर जाल जैसा ढांचा तैयार करे. ध्यान रखें कि डंडे अच्छी तरह जमीन में लगे हों, ताकि बेल का वजन बढ़ने पर ट्रेलिस नीचे न झुके.

यह भी पढ़े : घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका

बेल को धीरे-धीरे ट्रेलिस पर चढ़ाएं

ट्रेलिस तैयार होने के बाद तोरई की बेल को उस पर चढ़ाना जरूरी है. शुरुआत में बेल को हाथ से सहारे की ओर ले जाएं और जरूरत हो तो नरम रस्सी से हल्के से बांध दें. रस्सी बहुत कसकर न बांधें, क्योंकि इससे बेल को नुकसान हो सकता है. जैसे-जैसे बेल बढ़ती जाए, उसकी दिशा को सही करते रहें ताकि वह ट्रेलिस पर अच्छी तरह फैल सके.

मजबूत ढांचा बनाने का रखें ध्यान

तोरई की बेल बढ़ने के साथ उसका वजन भी बढ़ता जाता है, खासकर जब उसमें फल आने लगते हैं. इसलिए ट्रेलिस बनाने के लिए कमजोर डंडे या बहुत पतली रस्सी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. तेज हवा या बारिश में कमजोर ढांचा टूट सकता है और पूरी बेल को नुकसान हो सकता है. ट्रेलिस बनाते समय उसके खंभों को अच्छी तरह जमीन में लगाएं और ऊपर का हिस्सा भी मजबूत रखें.

ट्रेलिस से फलों की तुड़ाई होगी आसान

जब तोरई की बेल ऊपर फैली होती है तो फल आसानी से दिखाई देते हैं. इससे किसान या घर पर पौधा लगाने वाले लोग समय पर तैयार तोरई की तुड़ाई कर लेते हैं. जमीन पर फैली बेल की तुलना में ट्रेलिस पर उगी बेल की निगरानी आसान रहती है. साथ ही खेत में आने-जाने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. इसलिए तोरई की अच्छी देखभाल और आसान तुड़ाई के लिए मजबूत ट्रेलिस बनाना अच्छा होता है.

यह भी पढ़े : घर पर कैसे उगा सकते हैं हरी मटर? जान लें तरीका

Bhumika Panwar ABP News की Lifestyle डेस्क पर डिजिटल मीडिया इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह Mandsaur University से बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री कर रही हैं. ABP News में वह आर्टिकल और वेब स्टोरी लिखने का काम कर रही हैं, जिससे उन्हें डिजिटल मीडिया में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है. उन्हें हिंदी में कंटेंट लिखने और नई जानकारी जुटाने में रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

24वीं किस्त से पहले चेक करें ये डिटेल्स, वरना अटक सकता है PM Kisan का पैसा
24वीं किस्त से पहले चेक करें ये डिटेल्स, वरना अटक सकता है PM Kisan का पैसा
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
घर में करी पत्ता लगाने का सही मौसम क्या? इन गलतियों से बचना जरूरी
घर में करी पत्ता लगाने का सही मौसम क्या? इन गलतियों से बचना जरूरी
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कट जाएगा नाम! इस बात का ख्याल रखें किसान भाई
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कट जाएगा नाम! इस बात का ख्याल रखें किसान भाई
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
Embed widget