एक्सप्लोरर

धान-गेहूं से ज्यादा मुनाफा दे रही राजमा की खेती, बाजार में है इतना भाव

Rajma Ki Kheti Benefits: राजमा की खेती से किसान भाई तगड़ा फायदा उठा रहे हैं. राजमा की खेती धान-गेहूं से अधिक मुनाफा दे रही है.

वर्तमान में किसान मेहनत और अपनी अक्ल से खेती कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है. कभी जिस बलुई मिट्टी को कम उपजाऊ कहा जाता था, वही बलुई मिट्टी अब किसान की समृद्धि का जरिया बन गई है. इस जमीन पर राजमा की बंपर खेती कर किसान खुद को खुशहाल बना रहे हैं.

इसके अलावा किसान परंपरागत खेती को एक नई दिशा भी दे रहे हैं. बाजार में राजमा की डिमांड बुहत अच्छी डिमांड भी हो रही है. जिससे क्षेत्र के किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं. तभी तो किसान अब दूसरी फसलों के साथ-साथ राजमा की खेती को और विस्तार देने की योजना तैयार कर रहे हैं. यहां पर किसानों ने यह बात को साबित कर दी है कि अगर सही दिशा में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर मेहनत की जाए तो उन्नत खेती कर किसान समृद्ध बन सकते हैं.

ऐसे करें बलुई मिट्टी में राजमा की खेती

पहले बलुआही मिट्टी में पारंपरिक फसलें जैसे- गेहूं, मक्का और धान की होता था, लेकिन, कम उपज और घटते मुनाफे के कारण किसानों को इन फसालों से नुकसान होने लगा. तब किसानों ने विशेषज्ञों की सलाह और नए प्रयोगों के साथ समन्वय बिठाकर बलुई जमीन में राजमा की खेती करना शुरू किया. यह प्रयोग सफल तो हुआ ही, इससे किसानों को बहुत बेहतर मुनाफा भी हुआ.

बाजार में है 8500 से 10 हजार रुपये क्विंटल का भाव

पिछले काफी दिनों से राजमा की गुणवत्ता के कारण बाजार में मांग बढ़ गई है. साथ ही राजमा की सब्जी सरकारी विद्यालयों में स्कूली बच्चों को भी खिलाई जाने लगी है. स्थानीय बाजार के साथ इसे राज्य के बाहर भी भेजा जा रहा है. तभी तो व्यापारी अच्छी कीमत पर इसे खरीदने के लिए गांव पहुंच रहे हैं. खुले बाजार में इसकी कीमत करीब 8500 से 10,000 रुपये प्रति क्विंटल है.

कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को राजमा की खेती के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने मिट्टी परीक्षण, बीज वितरण और खेती के आधुनिक तरीकों पर प्रशिक्षण दिया. उसी का परिणाम है कि किसान आधुनिक खेती कर राजमा से अच्छी कमाई कर रहे हैं.

ज्यादा मुनाफा लेना है तो करें राजमा की खेती

यह बात बिल्कुल सही है कि राजमा की खेती पारंपरिक खेती की तुलना में ज्यादा मुनाफा देती है. जिन किसानों ने पिछले वर्ष में 2 बीघा खेत में राजमा लगाया और करीब 80,000 रुपये का नेट मुनाफा कमाया. बलुई मिट्टी में राजमा की पैदावार बहुत ही अच्छी होती है. इसमें सिंचाई की जरूरत भी कम होती है.

किसान भाई इसे अपना कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं. राजमा की खेती को सफल बनाने के लिए किसानों ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया और इससे वह समृद्ध बन गए. उच्च गुणवत्ता वाले बीज, जैविक खाद और सिंचाई के लिए ड्रिप एरिगेशन सिस्टम का प्रयोग किसान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

खुबानी की बागवानी से होगी पैसों की बरसात, इस राज्यों के किसानों की होगी तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी
मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस
मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget