एक्सप्लोरर

Crop Management: बारिश के बाद अरहर की फसल में करें ये जरूरी काम, इस तरह करें कीट-रोग की रोकथाम

Tur Cultivation: बारिश के बाद खेत में खरपतवारों के साथ कीड़े और बीमरियों प्रकोप भी बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में जरूरी है कि फसल में समय रहते प्रबंधन कार्य कर लिये जाये.

Crop Management in Rain: खरीफ सीजन (Kharif Season) की ज्यादातर फसलों की बुवाई-रोपाई का काम पूरा हो चुका है. जिन किसानों ने अग्रिम मानसून (Pre-Monsoon Crop) के समय ही अरहर की बुवाई (Tur Cultivation) का काम किया था, उन्हें फसल में अधिक निरगानी करने की जरूरत है, क्योंकि इस दौरान फसल अपनी प्रारंभिक अवस्था में होते हैं.

बारिश के बाद खेत में खरपतवारों (Weed Management)के साथ कीड़े और बीमरियों (Crop Management) का प्रकोप भी बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में जरूरी है कि फसल में समय रहते प्रबंधन कार्य कर लिये जाये. अरहर की फसल में बेहतर विकास के लिये सुबह-शाम निरगानी और निराई-गुड़ाई का कार्य करते रहना होगा.

खरपतवार प्रबंधन (Weed Management)
अकसर देखा जाता है कि 25 से 30 दिनों बाद अरहर की फसल के साथ-साथ खरपतवार भी उग जाते हैं, जो फसलों का पोषण सोखकर शुरुआत में ही पौधों को कमजोर बना देते हैं. 

  • ऐसी स्थिति में बुवाई के बाद पेन्डीमिथालिन की 1 से 1.5 किग्रा मात्रा को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खेत में छिड़काव करें.
  • किसान चाहें तो अंकुरण के बाद ही क्यूजालोफाप पी.ईथाल की 1.25 किग्रा या इमेजाथापर की 1 किग्रा मात्रा को बुवाई के 20 दिन बाद फसल पर छिड़क सकते हैं.
  • फसल में समय-समय पर हाथ से निराई-गुड़ाई करते रहें, जिससे फसल की जड़ों में ऑक्सीजन का संचार बढ़ता है और खरपतवारों को भी नष्ट कर सकते हैं.
  • निराई-गुड़ाई के साथ-साथ अरहर की फसल में सुरक्षा और विकास के लिये जीवामृत का छिड़काव करें.
  • जिन किसानों ने खेत की तैयारी के समय यूरिया डाला था, वे यूरिया की दूसरी मात्रा 30 से 35 दिनों के अंदर फसल पर फैला दें.

जल निकासी की व्यवस्था (Drainage System in Field)
अरहर की कई किस्में अधिक पानी सहन कर लेती हैं, लेकिन फसल के बेहतर विकास के लिये खेत में नमी बनाने से ही काम चल जाता है. ऐसी स्थिति में जरूरी है कि खेद में जल निकासी का प्रबंध कर लें, जिससे बारिश का पानी खेत में भरने से फसल खराब न हो. इसके लिये 15 से 20 मीटर की दूरी पर नालियां बनायें, जो सीधा खेत के बाहर निकलती हों.
 
कीट-रोग नियंत्रण (Disease & Pest Control)
इस समय अरहर की फसल काफी उम्र में छोटी और नाजुक होती है. ऐसी स्थिति में फसल की निगरानी (Precaution in agriculture)और सुरक्षा के उपाय करते रहें.

  • फसल में किसी भी प्रकार के कीट या रोग के लक्षण दिखने पर जैविक कीट नियंत्रण (Organic Pest Control) का कार्य करें.
  • किसान चाहें तो नीम के तेल (Neem Oil) या नीम के कीटनाशक को पानी में घोलकर एक बार फसल पर छिड़क सकते हैं, जिससे बारिश के कारण फसल पर पनपने वाले कवक रोग और विषाणु नष्ट हो जायेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Garlic Cultivation: लहसुन के किसानों को मिलेगी डबल आमदनी, फसल में शुरु कर लें ये काम

Farming Technique: किसानों को मालामाल बना सकती है साधारण सी तोरई, मुनाफे के पीछे छिपी है खास तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget