एक्सप्लोरर

लहलहा उठेंगी फसल, हर खेत को मिलेगा पानी! पीएम कृषि सिंचाई योजना से कम खर्च में होगी सिंचाई

PM Krishi Sinchai Yojana:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को टपक सिंचाई, फब्बारा सिंचाई और रेन गन सिंचाई तकनीक अपनाने पर 55 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है.

Subsidy Under Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana: हर खेत को पानी और हर फसल को समय पर सिंचाई सुविधा (Irrigation system for Crop) उपलब्ध करवाने के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PM Krishi Sinchai Yojana) की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत सिंचाई की नई तकनीकों को अपनाने पर 45% से 55% तक की सब्सिडी (Subsidy on Irrigation) का प्रावधान है. जाहिर है कि पानी की कमी के कारण मिट्टी अपनी नमी खोने लगती है, जिसके कारण उस जमीन पर खेती करना मुश्किल हो जाता है. 

ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को टपक सिंचाई (Drip Irrigation), फब्बारा सिंचाई (Sprinkle Irrigation) और रेन गन सिंचाई तकनीक (Rain gun Irrigation) अपनाने की सलाह दी जाती है. आज देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के कारण बूंद-बूंद पानी की अहमियत समझ आ चुकी है और वे पानी के कम खर्च में भी फसलों का बंपर उत्पादन ले रहे हैं.

टपक और फब्बारा सिंचाई के लिये 55% सब्सिडी 
पानी की कमी के बीच फसलों की जरूरत के अनुसार सिंचाई करने के लिये टपक और फव्वार सिंचाई पद्धति को बढावा दिया जा रहा है. सिंचाई की इन तकनीकों को अपनाने के लिये किसानों को 55 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है.

  • इस योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली को लगाने की लागत का 55% अनुदान किसानों को दिया जाता है.
  • सिंचाई के लिये सामान्य तरीका अपनाने पर भी किसानों को 45% आर्थिक अनुदान का प्रावधान है.
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अनुदान की राशि सीधा लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. 
  • इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलकर सिंचाई पर अनुदान की राशि को वहन किया जाता है. 

इन किसान को मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत देश का हर किसान कम खर्च में सिंचाई सुविधा का फायदा उठा सकता है. 

  • खासकर जिन किसानों को पास खुद की कृषि योग्य जमीन होती है, वे सब्सिडी के लिये आवदेन कर सकते हैं.
  • देश का हर आर्थिक और सामाजिक वर्ग के किसान को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अनुदान दिया जायेगा.
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह, कृषि ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, किसान उत्पादक संगठन के सदस्य किसान भी सब्सिडी के काबिल होंगे. 
  • इतना ही नहीं, कम से कम सात वर्षों से Lease Agreement पर खेती करने वाला किसान और कांट्रेक्ट फार्मिंग करने वाले किसान भी सिंचाई पर सब्सिडी के हकदार है.

आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज भी अटैच करने होते हैं. इनमें- 

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान की बैंक पासबुक की कॉपी
  • किसान का जाति प्रमाण-पत्र 
  • किसान के बिजली बिल की कॉपी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

यहां करें आवदेन
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana) के तहत सिंचाई पर अनुदान पाने के लिये किसानों को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है.

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करके जिला कृषि अधिकारी/जिला बागवानी अधिकारी से अधिक जानकारी ले सकते हैं.
  • किसान चाहें तो ऑनलाइन माध्यम (Online application for PM Krishi Sinchai Yojana)   के जरिये भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिये जरूरी दस्तावेजों का कॉपी ले जाकर ई-मित्र सेंटर में आवेदन कर सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिये योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmksy.gov.in/ पर भी जुड़ सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

सुनहरा मौका! 50% सब्सिडी लेकर खेतों में बनवायें नलकूप, कुआं या तालाब, खातों में पहुंचेगा 75,000 तक का अनुदान

PM Kisan Online Refund:किसानों पर दर्ज हो सकता है फर्जीवाड़े का मुकदमा, तुरंत निपटायें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pesticide Poisoning First Aid: छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम
छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम
Sheep Farming Scheme: भेड़ पालकर कमा सकते हैं लाखों रुपये, सरकार भी देती है 90 पर्सेंट सब्सिडी
भेड़ पालकर कमा सकते हैं लाखों रुपये, सरकार भी देती है 90 पर्सेंट सब्सिडी
Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget