एक्सप्लोरर

फसल खराब होने पर बीमा का पैसा कैसे मिलेगा? किसान ऐसे करें क्लेम

PMFBY Claim: फसल खराब होने पर किसान फसल बीमा के तहत नुकसान की भरपाई के लिए दावा कर सकते हैं. इसके लिए समय पर नुकसान की खबर देना, जरूरी कागजात संभालकर रखना और सर्वे की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है.

Fasal Bima Claim: इस साल मौसम ने कई रूप दिखाए. कहीं तेज बारिश और बाढ़ ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी, तो कहीं सूखे और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. ऐसे में जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उनके लिए नुकसान की भरपाई की उम्मीद बनी रहती है. लेकिन बीमा का पैसा पाने के लिए सिर्फ पॉलिसी होना काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर नुकसान की सूचना देना और दावा करना भी जरूरी है.

अगर बारिश, बाढ़ या ओलावृष्टि से आपकी भी फसल खराब हो गई है, तो सबसे पहले खेत और नुकसान की तस्वीरें खींच लें. इसके बाद बीमा कंपनी या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खेत में अलग से हुए नुकसान और कटाई के बाद खेत में सूखने के लिए रखी फसल को कुछ तय परिस्थितियों में बीमा सुरक्षा मिल सकती है. ऐसे मामलों में नुकसान की सूचना आमतौर पर 72 घंटे के अंदर देना जरूरी होता है. 

फोन से भी दे सकते हैं नुकसान की जानकारी

किसान फसल खराब होने की सूचना देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हेल्पलाइन नंबर 14447 पर फोन कर सकते हैं. इसके अलावा योजना के आधिकारिक पोर्टल pmfby.gov.in पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं. फोन करते समय अपना नाम, बीमा से जुड़ी जानकारी, बैंक खाते का विवरण और नुकसान की वजह बताने के लिए तैयार रखें. सूचना देने के बाद शिकायत या सूचना का नंबर मिले, तो उसे संभालकर रखें.

इन कागजों को रखें तैयार

बीमा का दावा करते समय किसान को बीमा पॉलिसी या आवेदन संख्या, आधार से जुड़ी जानकारी, बैंक खाते का विवरण और खेती से जुड़े कागजों की जरूरत पड़ सकती है. खेत और खराब फसल की तस्वीरें भी संभालकर रखें. कौन-से कागज जरूरी होंगे, यह नुकसान और बीमा योजना के नियमों पर निर्भर कर सकता है.
फसल खराब होने पर बीमा का पैसा कैसे मिलेगा? किसान ऐसे करें क्लेम

यह भी पढ़ें: PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये? करें ये काम

सर्वे के बाद तय होगी मुआवजे की रकम

नुकसान की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि नुकसान का आकलन कर सकते हैं. इसके बाद योजना के नियमों के अनुसार दावे पर फैसला होता है. बड़े क्षेत्र में फसल खराब होने पर कई मामलों में भुगतान इलाके की पैदावार के आंकड़ों के आधार पर तय होता है. इसलिए हर किसान को अलग से एक जैसी रकम मिले, यह जरूरी नहीं है. 

पैसा न मिले तो कहां करें शिकायत?

अगर किसान ने समय पर सूचना दे दी है, लेकिन दावे की स्थिति नहीं पता चल रही या भुगतान में देरी हो रही है, तो वह 14447 पर संपर्क कर सकता है. साथ ही अपने बैंक, बीमा कंपनी या जिले के कृषि विभाग से भी जानकारी ले सकता है. 

यह भी पढ़ें: दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई

मनस्वी चौहान एबीपी नेटवर्क के साथ इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह एग्रीकल्चर बीट पर खबरें लिखती हैं. खेती, किसानों और एग्रीकल्चर से जुड़ी स्टोरीज लिखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबर की जानकारी आसान और साफ भाषा में लोगों तक पहुंचे.

मनस्वी अपने कॉलेज की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान उन्हें लाइव इवेंट्स की कवरेज, एंकरिंग और रिपोर्टिंग का मौका प्राप्त हुआ. यहां उन्हें खबरों पर रिसर्च करने, कंटेंट लिखने और किसी स्टोरी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने का एक्सपीरियंस मिला.

पढ़ाई की बात करें तो मनस्वी मंदसौर यूनिवर्सिटी से Bachelor’s in Journalism and Mass Communication की पढ़ाई कर रही हैं. राइटिंग और मीडिया में लगातार कुछ नया सीखते हुए वह अपनी राइटिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
गेहूं की फसल में कब करें पहली सिंचाई, बुवाई से पहले जान लें किसान
गेहूं की फसल में कब करें पहली सिंचाई, बुवाई से पहले जान लें किसान
गांव में शुरू करें ये कारोबार, सरकार देगी 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी
गांव में शुरू करें ये कारोबार, सरकार देगी 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी
Farmer ID: घर बैठे कैसे बनवाएं फार्मर आईडी? जानें आसान तरीका
Farmer ID: घर बैठे कैसे बनवाएं फार्मर आईडी? जानें आसान तरीका
Advertisement

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget