एक्सप्लोरर

Dairy Farming: कच्छ रेगिस्तान की शान है बन्नी भैंस, जब प्रधानमंत्री ने गिनाई इसकी खूबियां तो दुनिया हैरान रह गई

Banni Buffalo Farming: कच्छ के रण में दिन का तापमान काफी ज्यादा होता है, जिसके कारण रात के समय तापमान कम होने पर बन्नी भैंस अपने चारे की तलाश में 15 से 17 किलोमीटर तक जाती हैं.

Banni Buffalo Farming in Gujarat: हाल ही में पशुपालन (Animal Husbandry) और डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) के लिये अंतर्राष्ट्रीय डेयरी सम्मेलन कार्यक्रम (International Dairy Summit 2022) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु के अनुसार भारतीय पशुओं की सहशीलता का शानदान किस्सा सुनाया. यह किस्सा गुजरात के कच्छ जिले की बन्नी भैंस (Banni Buffalo in Kutch Gujarat) से जुड़ा था. पीएम ने बताया कि भारतीय पशुओं की नस्लें (Top Buffalo Breeds in India) कितनी ज्यादा क्लाइमेट कंफर्टेबल होती है. खासकर कच्छ के रण की बन्नी भैंस ने खुद को रेगिस्तान की परिस्थितियों (Kutch, Gujarat) के अनुसार खुद ढाल लिया है. कच्छ में दिन के समय काफी ज्यादा तापमान रहता है, इसलिये रात के बन्नी भैंस 15 किलोमीटर दूर खुद चरवाहा बनकर जाती है.

पीएम मोदी ने गिनाई खूबियां
अंतर्राष्ट्रीय डेयरी सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिये विदेशों से आये साथी यह जानकर हैरान रह जायेंगे कि बन्नी भैंस के साथ किसान या पशुपालन नहीं होते, बल्कि ये भैंस खुद अपनी चारागाह होती है. बता दें कि बन्नी भैंस की देखभाल में ज्यादा झंझट नहीं रहता. भैंस की ये नस्ल  कम पानी में ही अपना गुज-बसर कर लेती है.


Dairy Farming: कच्छ रेगिस्तान की शान है बन्नी भैंस, जब प्रधानमंत्री ने गिनाई इसकी खूबियां तो दुनिया हैरान रह गई

बन्नी भैंस की खूबियां
जानकारी के लिये बता दें कि कच्छ के रण में दिन का तापमान काफी ज्यादा होता है,  जिसके कारण रात के समय तापमान कम होने पर बन्नी भैंस अपने चारे की तलाश में 15 से 17 किलोमीटर तक जाती हैं. 

  • इस बीच भैंस की निगरानी के लिये खास जरूरत नहीं होती, क्योंकि ये चारा खाकर अपने स्थान पर वापस लौट आती है. 
  • यह कच्छ रेगिस्तान में इस कदर घुलमिल जाती है कि इसके खोने या गलत स्थान पर पहुंचने के किस्से कम ही सुनाई पड़ते हैं. 
  • बन्नी भैंस में अधिक सर्दी और अधिक गर्म मौसम को बर्दाश्त करने की भी अद्भुत क्षमता होती है, जो घास खाकर भी जीवित रह सकती है.
  • सिर्फ जलवायु क्षमता ही नहीं, इसकी दूध उत्पादन क्षमता भी काफी अच्छी है, जिसके कारण गुजरात के पशुपालकों के बीच इसकी डिमांड बनी रहती है.
  • बता दें कि राज्यभर में बन्नी भैंस की कीमत 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होती है, जो डेयरी फार्मिंग में चार चांद लगा सकती है.

भारतीय पशु नस्लों की सराहना
अंतर्राष्ट्रीय डेयरी सम्मेलन (International Dairy Summit 2022 ) में पीएमम मोदी ने बन्नी भैंस (Banni Buffalo) के साथ-साथ भारत की दूसरी लोकप्रिय की गाय और भैंसों की लोकप्रिय प्रजातियों का भी उदाहरण दिया और बताया कि मुर्रा, मेहसाना, जाफराबादी, नीली रावी, पंडरपुरी जैसी भैंस की नस्लों (Top Buffalo Breeds in India)  को भी अलग-अलग तरीके से विकसित किया जा रहा है.

वहीं गाय की प्रजातियों (Top Cow Breeds in India)  में गिर गाय, साहिवाल, राठी, कांकरे, थारपारकर, हरियाणा जैसी नस्लें भी भारत के डेयरी सेक्टर (Dairy Farming in India) को बाकी से अलग बनाती हैं. ये पशु अच्छी दूध उत्पादन क्षमता (Milk Production in India)  के साथ-साथ जलवायु के अनुरूप भी खुद को ढाल लेते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Dairy Animal Scheme: दुधारू पशुओं के लिए सुरक्षा कवच बन रही ये योजनाएं, हर पशुपालक जरूर उठाये फायदा

Snake Farming: गाय-भैंस-बकरी छोड़िये! हर साल 30 लाख जहरीले सांप पालते हैं इस गांव के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?
केले में फंसाएं इलायची और गमले में लगा दें, कुछ ही दिनों में होगी तगड़ी कमाई
केले में फंसाएं इलायची और गमले में लगा दें, कुछ ही दिनों में होगी तगड़ी कमाई
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
मसालों की खेती के लिए सरकार देगी मदद, जानें कैसे?
मसालों की खेती के लिए सरकार देगी मदद, जानें कैसे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget