एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कल होगी जारी,किस्त जारी होने से पहले कर लें ये काम

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की जाएगी. इस योजना का लाभ देशभर के करोड़ो किसान भाइयों को मिलता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर 2024 (कल) को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे. इस योजना को सरकार ने 2018 में लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य देशभर के छोटे और गरीब किसानों को वित्तीय सहायता पहुंचाना है. योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है. यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है.

इस वर्ष, 17वीं किस्त का वितरण जून 2024 में किया गया था, जिसमें 9.3 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी गई थी. अब जब फेस्टिव सीजन नजदीक है, सरकार ने 18वीं किस्त को 5 अक्टूबर को जारी करने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को त्योहारों के दौरान वित्तीय सहायता मिल सके.

यह भी पढ़ें- जैविक खाद बनाएं और 10 हजार रुपये पाएं, इस राज्य सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा, यहां पढ़ें

  1. आधिकारिक PM-Kisan वेबसाइट पर जाएं और 'Beneficiary Status' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  2. अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर डालें.
  3. ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें और पेमेंट डिटेल्स की पुष्टि करें.
  4. सभी जानकारी सबमिट करने के बाद, आपका स्टेटस सिस्टम द्वारा प्रोसेस किया जाएगा और आप देख सकेंगे कि आपको किस्त प्राप्त हुई है या नहीं.

पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन

PM-Kisan योजना में पंजीकरण के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर या संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा अगर आपने नहीं किए ये काम

ये हैं आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • भूमि रिकॉर्ड

e-KYC कैसे करें

  • PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • 'Farmers Corner' को चुनें.
  • e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर डालें और ‘Get OTP’ चुनें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डालकर सबमिट करें.

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके खाते में 16वीं किस्त नहीं आई है या आपको सहायता की आवश्यकता है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या टोल-फ्री नंबर 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, 011-23381092 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. योजना से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Banana Farming: गेहूं-मक्का छोड़ करें केले की ​खेती, कुछ ही समय में होगी तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget