एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: पीएम आज करेंगे किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की धनराशि ट्रांसफर, ऐसे करें चेक

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th installment: प्रधानमंत्री आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे. योजना के तहत अभी तक 14 किस्त जारी की जा चुकी हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th installment Today: जो किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए शानदार खबर है. पीएम नरेंद्र मोदी आज किसानों के खातों में योजना के तहत धनराशि ट्रांसफर करेंगे. प्रधानमंत्री 11:30 बजे धनराशि ट्रांसफर करेंगे. किसान नीचे दिए गए तरीके के जरिए उनके खाते में योजना के तहत धनराशि आई है या नहीं चेक कर सकते हैं. 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान भाइयों के खातों में हर साल 6 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है. ये राशि तीन किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने के मौके पीएम झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय में मौजूद होंगे. पीआईबी की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बटन क्लिक करके 15वीं किस्त के रूप में 8.0 करोड़ से अधिक किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे.

पीआईबी की रिपोर्ट के अनुसार योजना की शुरुआत के बाद से लाभार्थी किसानों को हस्तांतरित की गई कुल राशि 2.80 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से अधिक होने की उम्मीद है. ये आर्थिक मदद किसानों को उनकी कृषि और अन्य आकस्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करेगी.

बता दें कि हर चार महीने में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6 हजार रुपये का वित्तीय लाभ डीबीटी मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है. देश भर में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया है.

कैसे करें चेक

  • किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • फिर किसान भाई होम पेज पर "बेनिफिशियरी स्टेटस" पर क्लिक करें.
  • अब अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • फिर किसान  "Get Data" पर क्लिक करें.
  • अब  खाते की स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जिले से जारी की थी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Farming Tips: भयानक गर्मी और बगैर पानी के भी खूब मुनाफा देती हैं ये फसलें
भयानक गर्मी और बगैर पानी के भी खूब मुनाफा देती हैं ये फसलें
India vs Pakistan Agriculture Schemes : भारत की तरह क्या पाकिस्तान में भी चलती हैं किसान हितैषी योजनाएं?
भारत की तरह क्या पाकिस्तान में भी चलती हैं किसान हितैषी योजनाएं?
Rainy Season Farming Safety Tips : बारिश के बाद खेत में भर गया है कीचड़? ये गलती पड़ सकती है जान पर भारी
बारिश के बाद खेत में भर गया है कीचड़? ये गलती पड़ सकती है जान पर भारी
Tulsi Plant Care Tips : तुलसी की पूजा करते वक्त रखें ये सावधानी, वरना सूख जाएगा आपका पौधा
तुलसी की पूजा करते वक्त रखें ये सावधानी, वरना सूख जाएगा आपका पौधा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget