एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: फर्जी किसान बनकर ले ली पीएम किसान सम्मान निधि, इस सरकार ने वसूल लिए 26 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत बड़ी संख्या में फर्जी किसान बनकर सरकारी किस्त ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट ने कार्रवाई करते हुए 26 करोड़ की रिकवरी की है

PM Kisan Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 12 वीं किस्त पहुंच चुकी है. किसान 13 वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं. दिसंबर में 13 वीं किस्त आने की उम्मीद है. केंद्र सरकार यह तय करने की हर संभव कोशिश कर रही है कि किसी अपात्र के खाते में किस्त बिल्कुल न जाए. ऐसे ही किसानों के खिलाफ स्टेट गवर्नमेंट के स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है. अब किसानों से सरकार से मिली रकम की रिकवरी की जा रही है. उत्तर प्रदेश गवर्नमंट ने फर्जी किसानों के खिलाफ ऐसी ही बड़ी कार्रवाई की है. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने की 26 करोड़ की रिकवरी
उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेते हैं. इसलिए यहां ऐेसे किसानों की संख्या भी खासी अधिक है, जोकि फर्जी किसान बनकर योजना का लाभ ले रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट गवर्नमेंट के सीनियर अधिकारियों की जांच में 7 लाख किसान फर्जी पाए गए हैं. इनसे 26 करोड़ रुपये की वसूली भी कर ली गई है. अभी और किसानों के डॉक्यूमेंट की जांच जारी है. स्टेट गवर्नमेंट ने साफ कर दिया है कि इन किसानों के खाते में अगली किस्त नहीं जाएगी. 

भूलेख सर्वे में खुल रही पोल
केंद्र सरकार के निर्देश पर स्टेट गवर्नमेंट ने उन किसानों की पड़ताल शुरू कर दी है, जोकि फर्जी बनकर सरकार की स्कीम का लाभ ले रहे थे. स्टेट गवर्नमेंट की जांच में सामने आया है कि यूनीक नंबर धारक किसानों की संख्या वेरिफिकेशन से पहले प्रदेश में 2,17,98,596 थी. वेरिफिकेशन के बाद यह 2,10,87,849 का डाटा ही सही मिला है. इन्हें रिकॉर्ड मेें शामिल कर लिया गया है. शेष 7,10,747 किसानों को अपात्र मान लिया गया है. 

ऐसे हो रहा था फर्जीवाड़ा
जांच में कई अहम फैक्ट सामने आए. मसलन, कई अपात्र ऐसे भी थे, जोकि पति और पत्नी दोनों ही निधि का लाभ ले रहे थे. सरकारी कर्मियों तक ने योजना का लाभ ले लिया. कई लोग ऐसे थे, जोकि आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे थे. उन्होंने भी सरकार से सालाना 6 हजार रुपये ले लिए. लगभग एक लाख किसान ऐसे सामने आए. जिनकी मौत हो चुकी थी. पैसा बराबर उनके खाते में जा रहा था. इसके अलावा और ऐसे ही किसानों की तलाश में स्टेट गवर्नमेंट जुटी हुई है. जल्द ही सभी से वसूली की कार्रवाई की जाएगी. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इन 3 देसी फलों के विदेशी भी हुए दीवाने, तीन गुना बढ़ा एक्सपोर्ट तो किसानों ने भी कमा लिए इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget