एक्सप्लोरर

PM Kisan Nidhi: चाहिए पीएम किसान की 19वीं किस्त तो चेक कर लें लाभार्थियों की लिस्ट

पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त इस माह के अंत में जारी कर दी जाएगी. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.

हर वर्ष सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपये सम्मान निधि के रूप में मदद देती है. ये धनराशि 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसान को दी जाती है. ईकेवाईसी बिना कराए योजना का लाभ नहीं मिलेगा. यहां पर हम आप को ई-केवाईसी किस प्रकार कर सकते हैं, इस बात की जानकारी दे रहे हैं. इसके अलावा पीएम किसान योजना का पैसा किसानों के खाते में कब आएगा, यह भी जानकारी यहां पर हम आपको देंगे.

जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंचने वाली है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त फरवरी 2025 के अंत तक आना तय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार का दौरा करेंगे, प्रधानमंत्री द्वारा बिहार से ही पीएम किसान की 19वीं किस्त डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाएगी.

ये है आवश्यक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को छह हजार रुपए के रूप में सरकार देती है. यह धनराशि किसान के खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त रूप में आती है. किसान को योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी आवश्यक रूप से करानी होगी. इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि पीएम किसान योजना का पैसा सही लाभार्थियों तक पहुंच जाए. ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों को 19वीं किस्त का लाभ नहीं होगा. इसलिए किसान को तुरंत ही ईकेवाईसी करा लेनी चाहिए.

इस प्रकार कर सकते हैं ईकेवाईसी

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए तीन प्रकार से ई-केवाईसी की जा सकती है. किसान अपनी सुविधा के आधार पर किसी भी माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश बनेगा देश का ‘फूड बास्केट’, किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए करोड़ो की परियोजना

ओटीपी-बेस्ड ई-केवाईसी: इसमें पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप भी दिया गया है.

फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड ई-केवाईसी: इस केवाईसी को किसान भाई अपने मोबाइल फोन के एप के माध्यम से घर बैठ कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी: इसमें किसान को कॉमन सर्विस सेंटर्स और स्टेट सेवा केंद्र पर जाना होगा.

कब आएगी अगली किस्त

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया है कि पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त अगली 24 फरवरी 2025 को किसानों की खाते भेजी जाएगी. इस दिन देश के प्रधानमंत्री बिहार का दौरा कर करेंगे. यहां पर पीएम कृषि से संबंधित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. राज्य की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी यहां पर पीएम द्वारा किया जाएगा. यहीं से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भी किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे

ऐसे करें बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक

  • पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं. इसके बाद
  • "Beneficiary Status" के ऑप्शन का चयन करें.
  • आधार नंबर या फिर बैंक अकाउंट नंबर डालें. इसके बाद अब गेट डाटा को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको सभी डिटेल्स दिखने लगेंगी.
  • इसके जरिए किसान अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं. इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं. अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो इससे संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

खुबानी की बागवानी से होगी पैसों की बरसात, इस राज्यों के किसानों की होगी तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
T2T Genome India: अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
Tomato Farming: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा, देख लें लिस्ट
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget