एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: हर बार खाते में पैसे आते हैं तो ये जरूरी नहीं कि 13वीं किस्त मिल ही जाए, ये है कारण

पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किस्त का किसानों को इंतजार है. यह जनवरी में कभी भी आ सकती है. लेकिन ई-केवाईसी व अन्य अपडेशन न होने पर इसके आने की संभावना नहीं है.

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है. 13 वीं किस्त आने का किसान अभी भी इंतजार कर रहे हैं. काफी किसानों को इस बात का डर है कि कहीं 12 वीं किस्त की तरह 13 वीं किस्त न अटक जाए. इसके लिए किसान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी और ऑनलाइन कृषि पोर्टल से ही जानकारी ले रहे हैं. हालांकि केंद्र सरकार भी किस्त जारी करने में बेहद एहतियात बरत रही है. इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि अपात्रों के खाते में पैसा जाना मुश्किल है. 


पात्र हैं तो भी नहीं मिलेगी किस्त!
केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए एक बात स्पष्ठ कर दी है कि यदि कृषि डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड वैरिफिकेशन व अन्य दस्तावेजों के अपडेशन के बावजूद ई-केवाईसी नहीं हुई है, तब भी किसान योजना के लिए पात्र किसान अपात्र होंगे. उन्हें किसी भी सूरत में योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि ई- केवाईसी, आधार अपडेशन, भूलेख वेरिफिकेशन होना बेहद जरूरी है. यदि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अपडेशन में कोई खामी रह गई है तो वो भी पूरी होनी चाहिए. इसके बाद किसानों को 13 वीं किस्त जरूर मिलेगी.


UP में बिना जमीन ले ली किस्त
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में ऐसा ही फर्जीवाड़ा सामने आया. यहां काफी संख्या में किसान ऐसे ही सामने आए हैं, जिनके पास जमीन नहीं थी और केंद्र सरकार से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किस्त लेते रहे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले में करीब 10 हजार किसान ऐसे मिले, जोकि भूमिहीन रहे या फिर उनकी मौत हो गई. उनको लगातार किस्त जारी होती रही. भूमिहीन किसानों ने फर्जी तरीके से किस्त हथियाई, जबकि मौत होने वाले किसानों के परिजनों ने विभाग में किसी स्तर से अपडेट नहीं कराया. कृषि विभाग ऐसे किसानों से करीब 5 से 6 करोड़ रुपये की रिकवरी करेगा. इसी कड़ी में शासन स्तर से जिले के 2 लाख से अधिक किसानों का वेरिफिकेशन कराया गया. वेरिफिकेशन में किसानों के फर्जी तरीके से किस्त लेने की पुष्टि हुई है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फर्रुखाबाद में में दो लाख एक हजार किसान भूलेख के आधार पर अपलोड किए गए हैं. 

किसान सम्मान निधि पाने को ई-केवाईसी जरूरी
केंद्र सरकार को काफी शिकायतें मिल रही थीं कि देश के लाखों अपात्रों के खाते में किसान सम्मान निधि पहुंच रही है. केंद्र सरकार ने अपात्रों को लिस्ट से बाहर करने के लिए सफाई अभियान चलाया. 2 करोड़ से अधिक किसानों को देश में 12 वीं किस्त नहीं मिली. हालांकि इनमें से काफी ऐसे भी रहे, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई थी. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि 13 वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी, लैंड वेरिफिकेशन, आधार कार्ड अपडेट समेत अन्य डॉक्यूमेंट का अपडेशन जरूरी है. इसके बिना 13 वीं किस्त नहीं मिलेगी.

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- फसल बीमा के दावों का कम भुगतान पाने वाले किसानों को बड़ी राहत, अब 540 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget