एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: फर्जी किसान बनकर पैसे लिए हैं तो लौटा दीजिए, वरना केंद्र सरकार रिकवरी करेगी

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त पाने में काफी संख्या में किसान अपात्र रहे हैं. आने वाले दिनों मेें केंद्र सरकार उनसे रिकवरी करेगी. आप बड़ी आसानी से इन पैसों को लौटा सकते हैं.

PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है. अब 13वीं किस्त आने का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किसान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट जाकर निधि के बारे में पूछताछ कर रहे हैं. जिन किसानों के खाते में 12वीं किस्त नहीं आई है. उनकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं. वहीं एक टेंशन और किसानों की बढ़ गई है. जिन किसानों ने फर्जी तरीके से किसान बनकर केंद्र सरकार से पैसा ले लिया है तो अब उन्हें लौटाना होगा. वरना केंद्र सरकार नोटिस भेजकर रिकवरी करेगी. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं. इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. सबकुछ बस आपकी उंगलियों के क्लिक पर होता चला जाएगा. 

ऐसे लौटा दीजिए पैसे

योजना के पैसे लौटाने के लिए आपके केंद्र सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा. पोर्टल को मोबाइल या कंप्यूटर पर नीचे की ओर स्क्रॉल करिए. नीचे आपको बॉक्सनुमा 12 ऑप्शन दिखेंगे. उन्हीं में से एक ऑनलाइन रिफंड के नाम से दिख जाएगा. इस पर क्लिक करते ही ऑनलाइन रिफंड खुल जाएगा. इसमें आपको ऑप्शन मिलने पर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता दर्ज कराना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा टेक्स्ट टाइप करना होगा. क्लिक करते ही यदि यह लिखा आता है कि तो आपको पैसा वापस नहीं करना होगा यानि आप योजना के पात्र हैं. यदि रिफंड अमाउंट शो कर रहा है तो आपको पैसा देना होगा.

इन्हें नहीं मिली किसान सम्मान निधि

सम्मान निधि की किस्त देने के लिए केंद्र सरकार ने भी कुछ मानक तय कर दिए हैं. पति या पत्नी में से किसी ने टैक्स भरा है तो योजना से वंचित होगा. किराए पर जमीन लेकर खेती करने वालों को भी किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिलेगा. खुद टैक्स पेयर हैं तब भी किस्त नहीं मिलेगी. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए जैसे प्रोफेशनल्स की भी किस्त नहीं आएगी. सरकारी कर्मचारी हैं तो किस्त नहीं मिलेगी. दस हजार रुपये से अधिक मंथली पेंशन लेने वालों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा और शर्ते शामिल हैैं. 

13 वीं किस्त के लिए जरूर करा लिजिए e-KYC

12 वीं किस्त के बाद अब 13 वीं किस्त की चर्चा शुरू हो गई हैं. केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि किसान को 13 वीं किस्त पाने के लिए हर हाल में e-KYC करानी होगी. आधार कार्ड और भूमि का वेरिफिकेशन भी कराना होगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में देश के 8 करोड़ किसानों को 12वीं किस्त जारी की थी. केंद्र सरकार के छंटनी अभियान के कारण करीब साढ़े 4 करोड़ किसान इससे वंचित रह गए थे. हालांकि कुछ किसान ई केवाईसी न करा पाने के कारण 12 वीं किस्त नहीं पा सके. वहीं काफी किसान वाकई में अपात्र रहे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कोदो, कुटकी, रागी से इस राज्य ने कमा लिए करोड़ों रुपये, आप भी जानें कैसे हुआ ये कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cannabis Cultivation: नेपाल में 50 साल से क्यों बैन थी गांजे की खेती, इससे कितनी बढ़ेगी कमाई?
नेपाल में 50 साल से क्यों बैन थी गांजे की खेती, इससे कितनी बढ़ेगी कमाई?
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Cow Shed Rules: क्या कोई भी खोल सकता है गौशाला, बिना इजाजत खोल लें तो क्या होगा?
क्या कोई भी खोल सकता है गौशाला, बिना इजाजत खोल लें तो क्या होगा?
Bhamashah Yojana UP: आलू के दाम गिरे तो किसानों को मिलेंगे 35 हजार रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ
आलू के दाम गिरे तो किसानों को मिलेंगे 35 हजार रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget