एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: किसान निधि पाने के लिए मत करिए फ्रॉड, वरना इतनी बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे आप

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त आने के बाद किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. किस्त पाने के लिए किसानों का डॉक्यूमेंट अपडेट होना जरूरी है. 

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों को आर्थिक तौर पर राहत देने का काम करती है. इसमें किसानों के खाते में हर 4 महीने में 2000 रुपये की धनराशि पात्र किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. केंद्र सरकार यह भी तय कर रही कि किसी अपात्र के खाते में किसी भी हाल में किस्त न जाने पाए. वहीं, अब केंद्र सरकार 14 वीं किस्त भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. संभावना जताई जा रही है कि 14 वीं किस्त मई या जून में किसानों के खाते में आ सकती है. हालांकि किस्त कबतक ​पहुंचेगी. इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से किस्त लेने की सोच रहा है तो उसे अलर्ट होने की जरूरत है.

लिस्ट से साफ हो रहे किसान

8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 13 वीं किस्त भेजी जा चुकी है. किसान हर हाल मेें यह संतुष्ट करना चाहती है कि कोई भी अपात्र किसान योजना का लाभ न ले पाएं. इसके लिए किसानों का लैंड वेरिफिकेशन हो रहा है. किसानों के आधार कार्ड व बैंक डॉक्यूमेंट भी अपडेट किए जा रहे हैं. इसके अलावा जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है. उन्हें भी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है. बता दें कि केंद्र सरकार 12 वीं और 13 वीं किस्त ​में लाखों अपात्र किसानों को लिस्ट से बाहर कर चुकी है. 

ऐसे किसानों से होगी रिकवरी

काफी संख्या में किसान ऐसे सामने आए हैं, जोकि गलत डॉक्यूमेंट लगाकर योजना का लाभ ले रहे थे. केंद्र सरकार ने ऐसे फर्जी किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. किसान ऐसे किसानों से रिकवरी तक कर रही है. वहीं, केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि भविष्य में कोई किसान गलत तरीके से डॉक्यूमेंट लगाकर किस्त लेना चाहता है. जांच में किसान के फर्जी होने पर उससे रकम की रिकवरी की जाएगी. यदि इसमें कोई बड़ा फ्रॉड किए जाने की पुष्टि होती है तो और बड़ी कार्रवाई हो सकती है.  

इन्हें नहीं मिलता है योजना का लाभ

केंद्र सरकार ने योजना का लाभ देने के लिए पात्रता और अपात्रता तय की है. जो अपात्र हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. केंद्र सरकार के ये सभी नियम राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पर लागू होंगे. नियम के अनुसार, यदि किसान सरकारी नौकर है. टैक्स अदा करता हो, पेंशन धारक हो, किसी लाभ के पद पर हो. योजना का लाभ परिवार के एक सदस्य को ही मिलेगा. इसके अलावा अन्य शर्तें भी शामिल की गई हैं. इसकी पात्रता को केंद्र सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी चेक किया जा सकता है.

किसान भाई यहां से लें मदद

पीएम किसान सम्मान निधि पाने में किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो किसान भाई टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर या ईमेल कर भी मदद पा सकते हैं. किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: El Nino Effect: राज्यों में नहीं होगी खरीफ सीजन के बीजों की कमी, केंद्र सरकार की चल रही ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से फसल बर्बाद हुई तो मिलेंगे 22,500 रुपये तक, ऐसे करें आवेदन
बाढ़ से फसल बर्बाद हुई तो मिलेंगे 22,500 रुपये तक, ऐसे करें आवेदन
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से मिल सकता है 11 लाख रुपये तक अनुदान
देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से मिल सकता है 11 लाख रुपये तक अनुदान
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget