एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: ध्यान रखें! अब सिर्फ आधार से चेक नहीं होगा पीएम किसान योजना का स्टेटस, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

PM Kisan Status Check: कई किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान की 12वीं किस्त के 2000 रुपये नहीं पहुंचे. इसके लिए केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड में सत्यापन को जल्द निपटाने की सलाह दी जा रही है.

PM Kisan Beneficiary Status Check: देश में किसानों की बड़ी आबादी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रही है. हाल में ही, पीएम किसान (PM Kisan) योजना के तहत करीब 8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 16 हजार करोड़ से भी ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई है.

कई किसान ऐसे भी हैं जो पीएम किसान के लाभार्थी होते हुए भी अभी तक 2000 रुपये नहीं ले पाये. वहीं कुछ किसानों की शिकायतें आ रही हैं कि वे वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं तो आपको बता दें कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की वेबसाइट पर कुछ अहम बदलाव किए गए हैं.

यहां लाभार्थी किसान को स्टेटस चेक करने के लिए सिर्फ आधार कार्ड काफी नहीं होगा, बल्कि यहां किसान को आधार से लिंक रजिस्टर मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा. इसके अलावा, कुछ किसानों के बैंक खातों में अभी तक पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) के 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं. इस समस्या के लिए केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड में सत्यापन, इन दोनों कामों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जा रही है.

अब से इस तरह चेक करें पीएम किसान का स्टेटस
सरकार ने कुछ दिनों पहले ही पीएम किसान योजना में बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें केवाईसी को अनिवार्य करना, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन करना, साथ ही लाभार्थी पोर्टल पर स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया को भी बदल दिया गया है. अब से किसान का मोबाइल नंबर पीएम किसान योजना से जिड़े रहने में अहम रोल अदा करेगा. वहीं, अब से लाभार्थी किसानों को अपना स्टेटस जानने के लिए पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आधार नंबर नहीं दिखाना होगा, बल्कि आधार, पेन और बैंक से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके ही अपना स्टेटस जान पायेंगे.  

यहां जाने नया प्रोसेस
पीएम किसान की 12वीं किस्त का स्टेटस जानने के लिए पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

  • अब राइट साइड में Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • अगला वेब पेज खुलते ही किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करवाना होगा.
  • यदि पीएम किसान के लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो 'Know Your Registration Number' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करके Captcha Code भरना होगा .
  • अब Get OTP पर क्लिक कर दें और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को बेवसाइट पर दर्ज करें. 
  • इसके बाद Get Detail पर क्लिक करते ही पीएम किसान के लाभार्थी की जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- पानी पर तैरते खेत! 200 साल पहले वरदान थी ये तकनीक, आज बनी किसानों की मजबूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget