एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 13वीं किस्त, चेक कर लें....कहीं लिस्ट में आपका भी नाम तो नहीं

PM Kisan beneficiary List 2023: 2 हेक्टेयर या इससे कम जमीन पर वाले किसानों को ही 2,000 मिलते हैं, यदि जमीन अधिक हुई या दस्तावेज किसान के हित में नहीं हुए तो पीएम किसान की लिस्ट में से नाम कट जाएगा.

PM Kisan Beneficiary Status Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में 12 किस्तें ट्रांसफर कर दी गई. ई-केवाईसी और भू-आलेखों का सत्यापन ना हो पाने के कारण अभी तक कई किसानों को 12वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले हैं. इस बार सिर्फ 8 करोड़ किसानों के ही बैंक में 16 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई. इस  बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि जनवरी-फरवरी के बीच किसानों को 13वीं किस्त (PM Kisan 13th installment) मिल सकती है, लेकिन इस बार 2,000 रुपये के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम निपटाने होंगे, ताकि 13वीं किस्त बिना अटके खाते में पहुंचा जाए. 

भू-आलेखों का सत्यापन 
पीएम किसान योजना में बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों के मद्देनजर अब केंद्र सरकार ने भूमि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन (Pm Kisan Land Record Verification) अनिवार्य कर दिया है. इस प्रोसेस में किसान को क्षेत्र के पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारियों से Physical Verification करवाना होगा. 

  • इसके लिए जल्द से जल्द अपने ब्लॉक के कृषि कार्य से सम्बंधित कर्मचारी या पटवारी के पास जाकर लैंड सीडिंग के लिए परमिशन लेनी होगी.
  • यहां अधिकारी या पटवारी की ओर से किसानों को आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का कहा जाएगा.
  • पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारी कागजात का सत्यापन करके और जमीन पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे.
  • बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को ही 2,000 मिलते हैं, यदि जमीन अधिक हुई या दस्तावेज किसान के हित में नहीं हुए तो पीएम किसान की लिस्ट में से नाम कट जाएगा.

दस्तावेज अपलोड करें
अकसर आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड और भूमि रिकॉर्ड्स में अलग-अलग नाम होने के कारण भी किसानों का नाम कट जाता है.

  • ऐसी स्थिति में अपने सभी दस्तावेज चैक करें. ई-मित्र या सीएससी सेंटर पर जाकर दस्तावेज ठीक करवायें, ताकि 13वीं किस्त आने में कोई परेशानी ना हो.
  • यदि बिना किसी समस्या के 13वीं किस्त पाना चाहते हैं तो पीएम किसान की ऑफिशियल साइट पर राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी जरूर अपलोड कर दें.

ई-केवाईसी करवाएं
कई किसानों के बैंक खाते में अभी तक 12वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं. ये इसलिये भी हुआ है, क्योंकि अभी तक किसानों ने ई-केवाईसी (KYC PM Kisan) करवाया ही नहीं है, इसलिये फटाफट अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाएं, ताकि जल्द से जल्द 12वीं किस्त खाते में पहुंच जाए. 

चेक करें नाम
खाते में 12वीं किस्त नहीं पहुंची है तो ये चिंता का विषय है. हो सकता है लिस्ट में नाम काट दिया गया हो. ऐसे में किसान जल्दी से पीएम किसान की वेनेफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary Status) में अपना नाम चेक कर लें.

  • पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दाईं ओर farmers Corner के सेक्शन में जाएं.
  • यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नया नेव पेज खुलते ही किसान अपनी खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
  • इसके बाद Get Data के ऑप्शन पर क्लिक करें. य़हां पता चल जाएगा कि किसान अब पीएम किसान योजना का लाभ ले पाएगा या नहीं. 
  • अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर  संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- क्या है लैंड सीडिंग, जिसकी वजह से कई लोगों के खाते में नहीं आए पैसे! आप भी कर लें पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget