एक्सप्लोरर

20वीं किस्त का इंतजार जल्द होगा खत्म! पीएम किसान योजना से जुड़े जरूरी अपडेट जानिए एक क्लिक में

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून के अंत तक किसानों के खाते में आ सकती है. लेकिन जिन किसानों की ई-केवाईसी या आधार लिंकिंग नहीं हुई है, उनके पैसे अटक सकते हैं.

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसे तीन 2,000- 2,000 की किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है. यह योजना किसानों को फसल नुकसान की भरपाई और आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.

अब सभी किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह किस्त 20 जून 2025 तक किसानों के खातों में भेजी जा सकती है. हालांकि सरकारी तौर पर अभी इसकी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किस्त अगले सप्ताह के भीतर आ सकती है.

ई-केवाईसी नहीं किया है?

तो आपकी किस्त अटक सकती है. ई-केवाईसी अब योजना के तहत जरूरी कर दी गई है. आप इसे ऑनलाइन पोर्टल या CSC सेंटर जाकर पूरा कर सकते हैं.

बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है?

तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा. आपको अपना बैंक खाता आधार से तुरंत लिंक करवाना होगा.

गलत दस्तावेज जमा किए हैं?

यदि आवेदन या केवाईसी करते समय आपने गलत जानकारी या दस्तावेज दिए हैं, तो भी आपकी किस्त रोक दी जा सकती है. अपने नजदीकी बैंक शाखा या CSC केंद्र जाकर आधार कार्ड, बिजली बिल (या अन्य एड्रेस प्रूफ), और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी साथ ले जाकर प्रक्रिया पूरी करें.

पहली किस्त कब आई थी?

पीएम किसान योजना की पहली किस्त वर्ष 2019 में जारी की गई थी. इस योजना का लाभ सबसे पहले बिहार के भागलपुर जिले के किसानों को मिला था. उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.08 करोड़ किसानों के खाते में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी.

कहां से चेक करें अपना स्टेटस?

आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” सेक्शन में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर किस्त की स्थिति चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में कीटनाशक छिड़कते समय बिल्कुल न करें ये गलती, हो जाएगा नुकसान
सर्दियों में कीटनाशक छिड़कते समय बिल्कुल न करें ये गलती, हो जाएगा नुकसान
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन
4 बीघा में बो दें शिमला मिर्च, चंद रुपयों की लागत में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
4 बीघा में बो दें शिमला मिर्च, चंद रुपयों की लागत में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें लाल पालक की खेती? ये है सही तरीका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें लाल पालक की खेती? ये है सही तरीका

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget