एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: सरकार का आदेश! 13वीं किस्त के लिए सिर्फ 2 काम कर लें किसान, फटाफट पढ़ें डिटेल

PM Kisan E-KYC: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त को पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी के साथ-साथ लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन करवाना होगा. इन दोनों कामों के लिए आसान प्रॉसेस नीचे बताया गया है.

PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े रहने के लिए सरकार ने दो कामों को अनिवार्य कर दिया है. इन कामों में किसानों की मदद के लिए राज्य सरकारों और कृषि अधिकारियों को भी आदेश जारी किए गए हैं. हम बात कर रहे हैं ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC) और भूमि रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन के बारे में, जिसके चलते अभी तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त नहीं आई है. अगर बिना किसी समस्या के 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) पाना चाहते हैं, साथ में पीएम किसान योजना से जुड़े रहना चाहते है तो जल्द से जल्द ये दोनों काम करवा लें. 

पीएम किसान ई-केवाईसी
पीएम किसान योजना से जुड़े रहने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है यानी किसान को अपना बैंक खाता और आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा. इसके लिए ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर मदद ले सकते हैं. अब किसान घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके लिए स्मार्ट फोन का होना जरूरी है. 

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Farmer's Corner के सेक्शन में जाएं.
  • यहां e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आधार नंबर दर्ज करें और Search के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब PM Kisan Yojana में रजिस्टर्ड नंबर पर OTP मिलेगा.
  • ये OTP उस मोबाइल नंबर पर आएगा, जो आधार कार्ड से लिंक होगा.
  • अब OTP डालकर Submit के ऑप्शल पर क्लिक कर दें.
  • इस तरह आसानी से e-KYC को अपडेट कर सकते हैं.  

लैंड रिकॉर्ड वेरिफिकेशन
बिल्कुल ई-केवाईसी की तरह ही लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन करवाना होगा. अगर अभी तक 12वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है तो तुरंत लैंड सीडिंग यानी भू-आलेखों का सत्यापन करवायें. 

  • पीएम किसान से जुड़े किसानों को लैंड रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन के लिए क्षेत्र के पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारियों से संपर्क करना होगा.
  • कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय में जाकर भूमि रिकॉर्ड के Physical Verification की परमिशन लेनी होगी.
  • अधिकारी या पटवारी यहां किसान को कुछ दस्तावेज बताएंगे, जिन्हें वेरिफिकेशन के लिए प्रस्तुत करना होगा.
  • अगर दस्तावेज सही होंगे तो पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारी जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे.

इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को बाहर किया जा रहा है. इसका प्रमुख कारण उनकी योग्यता ही है. 2 एकड़ या उससे कम जमीन वाले किसान को ही पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है, लेकिन 11वीं किस्त तक कई किसान ऐसे भी मिले, जो टैक्स भर रहे थे या 2 एकड़ से ज्यादा जमीन पर खेती कर रहे थे. कई परिवारों के दो-दो लोगों को पीएम किसान का पैसा भेजा जा रहा था.

यही वजह है कि ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया. सरकार ने लिस्ट भी जारी की है, जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आक्रिटेक्ट्स, वकील, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी,  संपन्न होने के बावजूद सरकारी सहायता पर आश्रित लोग, संवैधानिक पदों पर कार्यरत या उनके परिवार के लोग, 10,000 या उससे ज्यादा पेंशन पाने वालों को गैर-लाभार्थी के तौर पर नामित किया गया है.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों को बड़ा झटका! 31 दिसंबर से पहले करवा लें ये काम, वर्ना रुक जाएगी 13वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fishing Ban In India: क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget