एक्सप्लोरर

Light Trap: खेत में कीटनाशक के छिड़काव से मिलेगी मुक्ति, यह है फसल के कीडों को कैद करने वाला देसी जुगाड़

Light Trap for Crop: यह यंत्र बिजली, बैटरी या सौर ऊर्जा से भी चलता है, जिसके जरिये पत्ती लपेटक, तना छेदक, कट वर्म के अलावा इल्लियां, फल छेदक, पत्ती सुरंगक कीट आदि को पकड़कर नष्ट कर सकते हैं.

Light Trap for Pest Control: जलवायु परिवर्तन (Climate Chnage) और पर्यावरण प्रदूषण (Enviroment Pollution) के कारण खेती-किसानी पर बुरा असर पड़ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल खेतों में कीट-पतगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके नियंत्रण के लिये किसान भी अधिक मात्रा में कीटनाशकों का छिड़काव (Pesticide Spray in Crop) करते हैं. संतुलित मात्रा से ज्यादा कीटनाशकों का प्रयोग (Use of Chemical Pesticide)  करने पर मिट्टी और फसलों के साथ-साथ इंसानों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है.

इस बीच सबसे बड़ा सवाल उठता है कि बिना छिड़काव के कीट-पतगों को कैसे नियंत्रित (Pest Control Without Spray) किया जाये. कृषि विशेषज्ञों की मानें तो समन्वित कीट प्रबंधन के जरिये कीटों की समस्या का टिकाऊ समाधान कर सकते है. इसके लिये फसलों के बीच में लाइट ट्रैप यानी प्रकाश प्रपंच (Light Trap Tool) का प्रयोग किया जाता है.


Light Trap: खेत में कीटनाशक के छिड़काव से मिलेगी मुक्ति, यह है फसल के कीडों को कैद करने वाला देसी जुगाड़

क्या है लाइट ट्रैप
इसे वैज्ञानिक भाषा में प्रकाश प्रपंच कहते हैं, जो कीट-पतंगों के लिये जाल यानी ट्रैप की तरह काम करता है. दरसअल लाइट ट्रैप में एक बल्ब होता है, जो बिजली, बैटरी या सौर ऊर्जा से चलता है. एक खेत में प्रति एकड़ की दर से कई लाइट ट्रैप लगाये जाते हैं, जिनमें लगा बल्ब रात के समय जलाया जाता है.

बस बल्ब जलते ही कीट-पतंगे लाइट ट्रैप की तरफ आकर्षित होने लगती हैं और इससे टकराकर बल्ब के नीचे लगे कप में गिर जाती है. इसी कप में सारे कीड़े मर के जमा हो जाते हैं, जिन्हें बाद सुबह होते ही ट्रैप से निकलाकर नष्ट कर दिया जाता है. 

लाइट ट्रैप का इस्तेमाल
कीट नियंत्रण के लिये लाइट ट्रैप (Light Trap Tool for Pest Control) को फसल से करीब 2 मीटर की ऊंचाई पर लगाया जाता है. इस ट्रैप के रोशनी को रात में 7 से 10 बजे के बीच चालू किया जाता है, जिसके बाद कीट नियंत्रण का काम खुद ही हो जाता है. किसान चाहें को प्रति हेक्टेयर खेत में 2 से 3 लाइट ट्रैप लगाकर बिना छिड़काव किये कीट नियंत्रण का काम कर सकते हैं.


Light Trap: खेत में कीटनाशक के छिड़काव से मिलेगी मुक्ति, यह है फसल के कीडों को कैद करने वाला देसी जुगाड़

लाइट ट्रैप के फायदे
लाइट ट्रैप यानी प्रकाश प्रपंच को धान, कपास, दलहन, मक्का, सोयाबीन और बागवानी फसलों में कीटों के आतंक को रोकने के लिये प्रयोग किया जाता है. इस यंत्र के जरिये पत्ती लपेटक, तना छेदक, कट वर्म के अलावा इल्लियां, फल छेदक, पत्ती सुरंगक कीट आदि को पकड़कर नष्ट कर सकते हैं.

कहां से खरीदें
आज इंटरनेट के दौर में हर चीज घर बैठे खरीद सकते हैं, इसलिये किसान चाहें तो एमेजॉन और कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिये इसे ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं. वैसे तो बीज भंडार औक कीटनाशकों दवाओं की दुकान पर भी लाइट ट्रैप (Light Trap Tool for Pest Control) किफायती दरों पर बेचे जाते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Waste Decomposer: फसल अवशेष प्रबंधन में गाय की मदद लें किसान, कम खर्च में ही निपट जायेगा लाखों का काम

Alert! बाजरे की फसल पर बढ़ सकता है फड़का रोग का प्रकोप, लक्षण दिखने पर तुरंत करें ये वैज्ञानिक उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget