एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: इस राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत... जब तक किसान धान लेकर मंडी आएंगे, खरीद चलती रहेगी

कई राज्यों में धान खरीद हो चुकी है, जबकि कुछ राज्यों में अंतिम चरण में है. उत्तर प्रदेश में धान खरीद की गति कुछ सुस्त रही. अब योगी सरकार ने कहा है कि जो किसान धान मंडी लेकर आएगा. वो खरीदा जाएगा.

Paddy Procurement In Uttar Pradesh: देश के कुछ राज्यों में अभी भी धान खरीद चल रही है. किसान मंडी में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां राज्य सरकार धान खरीद कर रही है. उत्तर प्रदेश में धान खरीद की स्थिति कुछ सुस्त रही है. धान खरीद के जिलेवार आंकड़े राहत देने वाले नहीं रहे. किसानों को राहत देने के लिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. 

जब तक धान लाएंगे, खरीद चलेगी
योगी सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों को राहत दी है. दरअसल, किसानों को डर सता रहा था कि कहीं प्रदेश में धान खरीद थम न जाये. इससे किसानों को औने-पौने दामों में धान बेचना पड़ेगा. लेकिन अब प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है. सभी किसानों का धान हर हाल में खरीदा जाएगा. योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से लिखा है कि जब तक किसान धान लेकर मंडी आएंगे, तब तक धान खरीद चलती रहेगी. योगी सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है. 

यूपी मेें 35 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद
उत्तर प्रदेश में धान खरीद की कार्रवाई पिछले 4 महीने से चल रही है. प्रदेश सरकार सभी मंडियों से धान खरीद की रिपोर्ट ले रही हैं. यहां 35 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हो चुकी हैं. जबकि धान खरीद का लक्ष्य 70 लाख मीट्रिक टन है. हालांकि सरकार अभी लक्ष्य से दूर है. प्रदेश के सभी जिलों में धान खरीदने में जिला प्रशासन, मंडी अधिकारी जुटे हुए हैं. 

एमएसपी पर बेचने को किसान यहां करें पंजीकरण
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के इच्छुक किसान खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं. इससे वह एमएसपी पर आसानी से धान बेच पाएंगे. उत्तर प्रदेश में सामान्य श्रेणी के धान के लिए 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए के लिए 2060 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद चल रही है. राज्य सरकार ने सभी 75 जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर से धान की खरीद में लापरवाही न बरती जाए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- इस राज्य में बनने जा रहा है डेयरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, दूध बढ़ाने के लिए डेनमार्क दे रहा है अपनी 200 गाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा
क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget