एक्सप्लोरर

Orange Production: इस स्टेट में 1.27 लाख हेक्टेयर में होती है संतरे की खेती, मंडी में आवक बढ़ने से दाम हुए धड़ाम

महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर संतरे की खेती होती है. बांग्लादेश के झटके के कारण देश में संतरे की बेकद्री शुरू हो गई है. बेहद कम दामों पर संतरा बाजारों में बिक रहा है

Orange Procurement: बाजारों में संतरा दिखने लगा है. लेकिन इस बार संतरे के दामों ने इसके कारोबारियों को रुलाना शुरू कर दिया है. मंडी में बेहद सस्ते दामों पर संतरा बिक रहा है. महाराष्ट्र संतरा उत्पादन के मामले बड़ा राज्य है. नागपुर के संतरे देश ही नहीं दुनिया भर में फेमस हैं. महाराष्ट्र की मंडियों में नागपुर का संतरा पहुंच रहा है. अन्य राज्यों से भी संतरे आ रहे हैं. एक साथ ही बड़ी आवक से बाजार में संतरे के दाम धड़ाम हो गए हैं. भाव कम होने का फायदा आम लोगों को मलेगा. लोग कम पैसे खर्च कर अधिक संतरा पा सकेंगे. 

35 रुपये किलो तक संतरे की कीमत

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एपीएमसी मार्केट है. यहां संतरों की खरीद फरोख्त बड़े पैमाने पर होती है. नागरपुर से संतरा यहां पहुंच रहा है. वहीं राजस्थान से भी वाहन संतरा लेकर पहुंच रहे हैं. हर दिन करीब 40 ट्रकों में संतरा आ रहा है. नागरपुर के संतरे की डिमांड अधिक होती है. इसलिए कारोबारी इस संतरे को अधिक खरीद रहे हैं. एपीएमसी मार्केट में संतरे के रेट कहीं 35, कहीं 40 और कहीं 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहे हैं. 

महाराष्ट्र में 1.27 लाख हेक्टेयर में होती है संतरे की खेती

महाराष्ट्र संतरा उत्पादन के मामले में देश में विशेष स्थान रखता है. यहां 1.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में संतरे की खेती होती है. महाराष्ट्र का नागपुर संतरों के लिए फेमस है. इसलिए उन्हें नागपुर के संतरे भी कहा जाता है. नागपुर को ओरेंज सिटी के नाम से भी जाना जाता है. संतरे की यह किस्म स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. वहीं देश में संतरा उत्पादन की बात करें तो करीब 4.28 लाख हेक्टेयर में संतरा होता है. इससे करीब 51.01 लाख टन संतरा प्राप्त होता है. विशेष बात यह है कि देश के अन्य हिस्सों में 20 प्रतिशत संतरा होता है, जबकि 80 प्रतिशत उत्पादन अकेले महाराष्ट्र में है.

इस वजह से संकट में आए संतरे के दाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदर्भ से रोजाना 200 ट्रक संतरे बांग्लादेश जाते थे. लेकिन अब इनकी संख्या महज 20 ट्रक रह गई है. अब जो ट्रक बच रहे हैं. उन्हें भारतीय बाजारों में खपाना मुश्किल हो रहा है. इसके पीछे जो प्रमुख वजह है, वो है बांग्लादेश का आयात शुल्क बढ़ा देना. आयात शुल्क बढ़ने के कारण ही वैधरबी संतरे की आपूर्ति विदेश में महंगी हो गई है. बांग्लादेश संतरा जाने पर कारोबारियों को ठीक ठाक मार्जन आ जाता था. अब वह उतना नहीं रह गया है.

छोटे संतरों को किसान फेंक रहे

नागपुर के संतरे इस समय बाजार में छाए हुए हैं. लेकिन छोटे संतरों की बेकद्री शुरू हो गई है. बाजार में छोटे संतरों का खरीदार ही नहीं मिल रहा है. रखे रखे संतरे सड़ रहे हैं. कारोबारी और किसानों ने सड़न बढ़ती देख उन्हें सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अब सब्जी फसल का भी बीमा करा सकते हैं किसान, यहां जानें ब्याज और बीमा क्लेम की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget