एक्सप्लोरर

Stubble Burning: नासा ने भेजी सेटेलाइट इमेज, पंजाब के 3/4 हिस्से पर धुंआधार जल रही पराली, सरकार ने उठाया ये कदम

NASA on Stubble Burning: नासा की सेटेलाइट से खीचीं गई तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि हरियाणा में घटनायें काफी कम हैं, लेकिन पंजाब के तीन-चौथाई हिस्से पर पराली जल रही है.

NASA Picture of Stubble Burning: हर साल की तरह इस बार भी पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर बढ़ता जा रहा है. किसानों को जागरूक करने की कोशिशें नाकाम दिखाई पड़ रही हैं. सबसे बुरा हाल पंजाब का ही है, यहां पराली जलाने की घटनाओं में 20% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.वहीं हरियाणा ने पराली जलाने (Stubble Burning) की समस्या पर लगभग जीत हासिल कर ली है. राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में 25% कमी दर्ज हुई है.

इन आंकड़ों का खुलासा नासा (NASA) की सेटेलाइट तस्वीरों में हुआ है. पराली जलने के मामलों पर नासा की सेटेलाइट से खीचीं गई. तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि हरियाणा में घटनायें काफी कम हैं, लेकिन पंजाब के तीन-चौथाई हिस्से पर धुंआधार पराली जल रही है. 

नासा ने जारी की रिपोर्ट
भारत में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर अमेरिका की नेशनल एरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने तस्वीर जारी है. नासा ने रिपोर्ट जारी करके बताया है कि नवंबर में सेटेलाइट ने ऑब्जर्व किया है कि उत्तर भारत में पराली जलाने के कारण आसमान भी धुएं से भर गया है. यहां किसानों ने धान के बचे अवशेषों को जला दिया है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जलने वाली पराली का धुआं उत्तरी पाकिस्तान तक पहुंच रहा है.

यहां के कई किसान सस्ता और जल्दी समाधान पाने के लिए पराली को जला देते हैं, जिसके बाद पराली की राख को फैलाकर सर्दियों की फसल उगाते हैं. इस जलती हुई पराली का धुंआ दिल्ली-एनसीआर रीजन को बुरी तरह से प्रभावित करता है, जिससे हवा की क्वालिटी खराब हो जाती है और AQI स्तर गिर जाता है.

केरल को पराली बेचेगा पंजाब
हाल ही में केरल के पशुपालन मंत्री जे. चिनचुरानी ने एक मीटिंग के दौरान पशु चारे के तौर पर पंजाब की पराली को खरीदने की बात कही है. पंजाब भवन में हुए एक बैठक में सीएम भगवंत मान ने भी केरल को पशु चारे के लिए पराली उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है. इससे पराली जलाने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी. केरल के पशु मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के योजनाबद्ध किसान रेल प्रोजेक्ट के जरिये पंजाब यदि केरल को पराली भेजता है तो इससे बड़ी संख्या में केरल के डेयरी किसानों को फायदा होगा.

पंजाब में धुआंधार जली पराली
पंजाब में पिछले दो दिनों में पराली जलाने के मामले काफी थे, लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर किसान अपनी पराली को आग के सुपुर्द करने के लिए खेतों की तरफ लौटे. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिमोट सेंसिंग सिस्टम में गुरुवार की रात को पराली जलाने के 3911 मामले दर्ज हुए हैं. इसी के साथ खरीफ सीजन 2022 की कटाई से ही पंजाब राज्य में कुल पराली जलाने का आंकड़ा 40677 पार कर गया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

इन मानकों के आधार पर 'कृषि का सरताज' बनने जा रहा ये राज्य, यहां जानें सरकार की पूरा प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें अरबी की खेती
अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें अरबी की खेती
पशुपालक रहें सावधान, बरसात में इस रोग से बचाएं पशु
पशुपालक रहें सावधान, बरसात में इस रोग से बचाएं पशु
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
PM Kisan Samman Nidhi: क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम
क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget